For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

21 मई राशिफल: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान, हो सकते हैं परेशान

|

आज किन राशियों के भाग्य का सितारा चमकेगा और किसे मिलेगी अपार सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर अपना निर्णय लें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप रक्तचाप के मरीज हैं तो आज आराम पर अधिक ध्यान दें। ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

मन में किसी बात को लेकर काफी उथल-पुथल रहेगी और आप दुविधा में रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखाई दे रहा है। व्यापारियों को आर्थिक सौदेबाजी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। यदि आपका पैसा कहीं अटका है तो इस समय आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच आपसी तालमेल और बेहतर होगा। कुछ समय अपने बच्चों के लिए भी निकालें और उनकी पढ़ाई में मदद करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको बहुत ही संभल कर रहना होगा। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। आज कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें। पैसों को लेकर यदि आप चिंतित हैं तो आज भी आपको कुछ खास परिणाम नहीं मिल पाएगा। आपका आर्थिक प्रयास आज भी विफल होने की संभावना है। ऐसे में आपको निराश नहीं होना चाहिए। धैर्य बनाए रखें, जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा। विपरीत परिस्थिति में अपनों का साथ मिलने से आपको काफी राहत मिलेगी। माता-पिता आपका हौसला बढ़ाएंगे। इसके अलावा जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज विद्यालय की ओर से आपको अधिक कार्यभार मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की प्रबल संभावना है। आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों की ओर से आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपके काम की भी खूब तारीफ होगी। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोग आज कुछ फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। अपने साहस और पराक्रम के बल पर आज आपको सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा और अपनों के साथ समय बिताकर आपको भी बहुत अच्छा महसूस होगा। आज पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा कि आप अपने सभी काम योजना के अनुसार करें ताकि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। दफ्तर का काम करते समय किसी तरह की लापरवाही ना करें। निजी जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत के कारण आज घर में तनाव का माहौल रहेगा। बेहतर होगा कि आप अपना व्यवहार संतुलित रखें अन्यथा रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। वहीं दूसरी ओर आज कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने मन की आवाज सुनें। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों। आपमें वह क्षमता है कि आप अपने फैसले खुद ले सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को सुखी और खुशहाल बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। कामकाज की बात करें तो इस समय आपको मेहनत के साथ अपनी बुद्धि का भी इस्तेमाल करना होगा तभी आप अच्छी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी उलझने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। यदि आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। बेहतर यही होगा कि आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के लिए आप मेहनत करते रहें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको यह भी सलाह दी जाती है कि अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। ज्यादा खर्च करने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज परिजनों के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। सेहत की बात करें तो रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप इसका पालन करते हैं तो आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में से कोई एक काम आज बनना शुरू हो सकता है। बेहतर होगा कि आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और मेहनत करते रहें। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आय का नया स्रोत मिल सकता है। हालांकि पैसों के मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना ही करें तो अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिखेगा। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। यदि आप गुस्से से काम लेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। आप कानूनी दांव पेच के चक्कर में भी फंस सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने नवीन विचारों का प्रयोग करें। इससे जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाए तो उसे मन लगाकर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज कोई सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम न ही करें तो बेहतर होगा। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। आप एक दूसरे को और अच्छी तरह समझने लगेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज कोई जरूरतमंद आपसे मदद की उम्मीद कर सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें। इस मुश्किल घड़ी में आपसे जितना बन पड़े आप लोगों की सहायता करें। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके रास्ते में कई बाधाएं आ रही हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप निरंतर प्रयास करते रहे, धीमी गति से ही सही लेकिन अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहें। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। किसी कठिन कार्य को पूरा करने में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और वे आपका उत्साह बढ़ाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। अचानक आई खर्चों में वृद्धि आपका बजट बिगाड़ सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। दूसरों के मामले में बोलने से बचें अन्यथा आज आप स्वयं को किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर बहस न करें। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ रहा है। बेहतर होगा कि आप अपने स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन कुछ उदास रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप काफी सुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का वातावरण आज शांत रहेगा। काफी दिनों बाद आज आप अपने परिजनों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। छोटे भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा आपको मिल सकता है। इससे आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। यदि निवेश का कोई मौका आपको मिलता है तो उसका लाभ उठाएं। आने वाले समय में इसका अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ आज कुछ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और वर्तमान नौकरी को बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 21 May 2020 Thursday

What does your Thursday, May 21, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, May 20, 2020, 16:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion