For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

21 मई राशिफल: इन 4 राशियों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कारोबार पर छाई हुई मंदी के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:15 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अधिक परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है विशेष रूप से यदि आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आपको घाटा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। बच्चों की शिक्षा पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बेवजह तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप बेरोजगार हैं या नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। हालांकि आपको अपने इंटरव्यू की तैयारी अच्छी तरह से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापारियों को आज छोटा-मोटा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज कुछ बदलाव संभव है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है डॉक्टर और दवाइयों पर आपका कुछ ज्यादा ही खर्चा हो जाए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो भागदौड़ और तनाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है विशेष रूप से अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरी के साथ अगर आप स्वयं का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच समझ कर अपना फैसला लें। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अधिक धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूती मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप जीवनसाथी को कोई उपहार देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:45 तक

21 May 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की भी प्रबल संभावना है। लोहे के कारोबारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़ा भी कोई काम बनने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इसके अलावा यदि भाई या बहन के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे। इसके अलावा आपको लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यक्षेत्र में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है सहकर्मी आपके किसी कार्य में हस्तक्षेप करें जिसकी वजह से आपके काम में बाधा आ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जोश और क्रोध में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपका नुकसान हो जाए। वहीं व्यापारियों को वाद विवाद से दूर रहना होगा अन्यथा आप कानूनी मामले में फंस सकते हैं, साथ ही आपको बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। बेवजह की बातों को लेकर कहासुनी से बचें। आपको अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें है तो यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 33

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आज उच्च अधिकारी भी आपके द्वारा किए हुए कार्यों से संतुष्ट नजर आएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। आपको अपने साझेदार पर भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कम होंगे और आप अच्छा खासा बचत करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। आप अपने काम पर फोकस करें साथ ही अपनी छवि भी मजबूत रखने का प्रयास करें। बेवजह सहकर्मियों के मामले में ज्यादा बोलने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। आज आपका कोई बनता काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रहा कलह शांत हो सकता है। आज परिजनों के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपके प्रिय की ओर से आपको फायदेमंद सलाह मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने छोटे से छोटे काम के प्रति भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। स्टेशनरी का व्यापार करने वाले जातकों का आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। अचानक शरीर के किसी हिस्से में दर्द उठ सकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्रोध करने से बचें और गलत शब्दों का प्रयोग भूलकर भी न करें अन्यथा आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। दफ्तर में आपको तेजी से अपने काम पूरे करने होंगे। हो सकता है आज आप पर जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहे। व्यापारियों को पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। आज आर्थिक लेन देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। खुदरा व्यापारियों के हाथ निराशा लगेगी। निजी जीवन की बात करें तो संतान पक्ष से कष्ट संभव है। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको उक्त रक्तचाप की शिकायत है तो आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप मौज मस्ती के मूड में हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही निपटाने होंगे। अपने काम को नजरअंदाज करना आपके लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है इसलिए आज काम पर फोकस करें। विद्यार्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। अगर आप बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आपको एक छोटे ब्रेक की जरूरत है। कुछ समय दोस्तों के साथ बिताएं, साथ ही आप ध्यान का भी सहारा लें। निश्चितरूप से आपको फायदा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज के दिन आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी। वाहन का प्रयोग संभल कर करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती और मनोरंजन से भरा रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताऐंगे। कामकाज की बात करें तो कुछ अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा फायदा होने के आसार हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में उत्सव सा माहौल रहेगा और आप अपने परिजनों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि आपको लगातार काम करने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 21 May 2021 Friday

What does your Friday May 21, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, May 20, 2021, 16:51 [IST]
Desktop Bottom Promotion