Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
21 नवंबर राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा कुछ खास
आज का दिन आपके जीवन में क्या नयापन लेकर आएगा, क्या आज ईश्वर की कृपा आप पर बरसेगी और मिलेगा आपको मनचाहा फल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आज दफ्तर में आपसे कोई लापरवाही हो सकती है जिस कारण आपके बॉस आपके साथ काफी सख्ती से बर्ताव कर सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काफी नियंत्रण रखना होगा। मुमकिन है आज आपके दिमाग में नौकरी छोड़ने का भी विचार आए लेकिन ऐसी परिस्थिति में आपको जोश से नहीं होश से काम लेना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। आज आपके परिजन आपके विरुद्ध जा सकते हैं। शायद वे आपकी किसी बात से सहमत ना हों। विपरीत परिस्थितियों में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपका मनोबल बना रहेगा। आज ज्यादा तनाव के कारण आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज धन लाभ का योग बन रहा है। आप अपने घर के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों में प्यार और एकता की भावना देखकर आपको मानसिक राहत का अनुभव होगा। आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ और प्यार मिलने से दिन और भी खुशनुमा बन जाएगा। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपके प्रिय आपकी मदद कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में मन ना लगने के कारण आपको झुंझलाहट महसूस हो सकती है। आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है तभी आप पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर पाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि के कारण आपका बजट असंतुलित होगा जिससे आपकी आज की योजनाएं अधूरी रह जाएंगी। आप व्यापार करते हैं तो आज किसी नए काम की शुरुआत ना ही करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने सहकर्मियों के साथ ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है अन्यथा आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी से भेंट या उपहार की प्राप्ति हो सकती है। इस तोहफे को पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लंबे समय से चला आ रहा पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आज सुलझने के आसार हैं। हालांकि आपको आज काफी संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है, नहीं तो बनती हुई बात बिगड़ सकती है। आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5:50 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अवसर मिल सकता है। यदि आज आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो जमकर मेहनत करें और उन्हें शिकायत का कोई मौका ना दें। अगर आप इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज कोई विवाद खड़ा हो सकता है। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ किए हुए कामों में आपको सफलता मिलेगी। अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लेने का प्रयास करें अन्यथा कोई आपको भटका सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 9:10 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ आज आप काफी एंजॉय करने वाले हैं। आज आप मनोरंजक गतिविधियों में लिप्त रहेंगे और जमकर खर्च भी करेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज अपने पार्टनर से किसी भी तरह का वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। यदि आप अपने इस वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे तो आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और घर में खुशी और शांति का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला हैं। आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएं। आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। काम के साथ भरपूर आराम करें। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी से लंबे समय से चला आ रहा विवाद आज खत्म हो जाएगा और आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने प्रेमी/प्रेमिका पर शक करने से बचें, याद रखिये मजबूत रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज सोच समझकर खर्च करने में ही भलाई है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यक्षेत्र में जिस प्रकार आप निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप अपने लक्ष्य के प्रति कितने गंभीर हैं। इस समय आपके ग्रह नक्षत्र भी आपके ही पक्ष में नजर आ रहे हैं जिससे इस बात की प्रबल संभावना है कि जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा जिस कारण आपको कुछ तनाव संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। आज पैसों को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से स्वस्थ रहेंगे। आप किसी भी तरह की चुनौती का सामना कर पाने में खुद को सक्षम पाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज अच्छा खासा मुनाफा आपको मिलने की संभावना है। आप अपनी योजनाओं के अनुसार ही अपने काम को अंजाम देंगे जिसका परिणाम आपके हित में होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आज परिजन आपसे नाखुश रहेंगे। आपके जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायतें हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप उनसे बातचीत करके समस्या की जड़ तक पहुंचने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर आपसे अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। हो सकता है उन्हें इस रिश्ते में और ज्यादा खुलापन चाहिए। आज पैसों के मामले में आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। आपके बढ़ते हुए खर्च आपको मुश्किल में डाल सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों की बात करें तो आज आपको लाभ कमाने का मौका मिल सकता है लेकिन फिजूल खर्ची आपका बजट बिगाड़ देगी। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना सीख लें। आज आप अपने वैवाहिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करेंगे। आपकी व्यस्तता आपके दांपत्य जीवन को कहीं ना कहीं बेरंग और नीरस बना रही है लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने से आज आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे। हालांकि जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने से आपका काम काफी हद तक आसान हो जाएगा। आज अपने खाने पीने का ध्यान रखें, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। समय पर भोजन ना करने की आपकी आदत कई बीमारियों का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। दफ्तर में यदि आपको कोई परेशानी हो रही है तो अपने उच्च अधिकारियों से इस बारे में जरूर बात करें, वे आपकी मदद जरूर करेंगे। इस तरह सोचते रहने से आपको अपनी समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाएगा बल्कि आपको हिम्मत से काम लेना होगा ताकि आप इस तरह के मामलों को समझदारी से सुलझा पाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैसों को लेकर आज कोई परेशानी नहीं होगी। आप बचत भी कर पाएंगे और निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। उनका बर्ताव आज आपके प्रति कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा जिससे शारीरिक रूप से भी आप ज्यादा अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। दूसरों को अपनी उदारता का फायदा ना उठाने दें। आप अपने फैसले स्वयं ही लें, किसी के दबाव में आकर कोई भी कदम आगे ना बढ़ाएं। आज आप कुछ बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो साझेदारी आज आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। आज आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिन का दूसरा हिस्सा आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आप चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं और आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज छोटी छोटी बातें भी आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी शांति से काम लेने की आपकी कला आज दफ्तर में आपके वरिष्ठों को काफी प्रभावित करेगी। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है हालांकि आपको कुछ दिक्कतें आएंगी लेकिन आप मेहनत करने में पीछे नहीं हटेंगे और अंत में जीत आपकी ही होगी। व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छा लाभ मिलने का योग बन रहा है। अगर आप ऐसे ही प्रयास करते रहेंगे तो जल्द ही आपका व्यवसाय दोगुनी तेजी से आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आज आप आसानी से पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 33
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











