Latest Updates
-
Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवे दिन, अपने प्रियजनों को भेजें ये भक्तिपूर्ण संदेश और शायरी -
Shaheed Diwas 2026: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के क्रांतिकारी विचार, रगों में दौड़ेगा इंकलाब का खून -
Lakshmi Panchami Sanskrit Wishes: लक्ष्मी पंचमी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
Shaheed Diwas Quotes: सरफरोशी की तमन्ना...इन देशभक्ति संदेशों से दें अमर शहीदों को श्रद्धांजलि -
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन -
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
21 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगी आज अपार सफलता
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। आइए देखते हैं आज ग्रहों की चाल किस ओर इशारा कर रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
लंबे समय से चली आ रही आपकी किसी समस्या का आज अंत होगा जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। भविष्य में इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज सोच समझकर ही खर्च करें और उधार लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। कोई गंभीर मुद्दा उभर सकता है जिसे लेकर आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। अगर आपके मन में किसी तरह की भी दुविधा है तो आज कोई भी निर्णय ना लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। अपने वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अपनी रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं हालांकि इस समय आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है इसलिए किसी तरह की जल्दबाजी ना करें। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है लेकिन पुराने लंबित बिलों का भुगतान करने का दबाव भी आप पर बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद से पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको थकावट अधिक रहेगी। आराम पर ध्यान दें। साथ ही खुली हवा में सैर करने से आपका स्वास्थ्य और मूड दोनों अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण कार्य खुद ही निपटाने की कोशिश करें। दूसरों के भरोसे ना ही बैठें तो बेहतर होगा। आज आपके पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आज उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपना बर्ताव ठीक रखने की जरूरत है। प्यार मोहब्त के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आपकी रोमांटिक मुलाकात ठीक ठाक रहेगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। इस तरह के मौकों का फायदा उठाने के लिए आपको अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना होगा। कोट कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने के आसार हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपके पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं और आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। यदि आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो आपको अपने साथी पर भरोसा मजबूत करना होगा। साथ ही छोटी छोटी बातों पर आपकी बहस करने की आदत भी आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ा रही हैं। शादीशुदा जोड़ों को भी आज के दिन संभलकर रहने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ पर्यपत समय बिताने का प्रयास करें। उनकी भावनाओं का भी आदर करें। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। धन लाभ का मौका मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। वरिष्ठों की मदद से आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लें। साथ ही आपको अपनी गलतियों से भी सबक लेने की जरूरत है। रिश्तेदारों से आज कुछ तनाव मिल सकता है। हो सकता है आपके किसी मामले में उनकी दखलअंदाजी आपको पसंद ना आए। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना ध्यान अपने काम पर लगाएं। इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट ना करें। इससे नुकसान आपका ही होगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगी। मुश्किल परिस्थितियों में भी जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज अधिकांश मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आप अपनी मेहनत और सूझ बुझ से सब कुछ संभालने में कामयाब रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आप दोनों की अनबन का बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। प्रियजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। माता पिता का प्रेम और आशीर्वाद आपको मिलेगा जिससे आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं, जहां आप पाएंगे कि लोगों की नजरें आप पर ही टिकी हुई हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। आज आपको किसी खास जगह पर मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका मन शांत रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी सेहत और मूड दोनों ही बढ़िया रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों का स्नेह और सहयोग दोनों मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बनी रहेगी। आपको अपनी ओर से थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत है। यदि आपको उनसे कोई शिकायत है तो आपको उनसे खुलकर बातचीत करनी चाहिए। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताकर आप काफी आनंदित महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने का योग बन रहा है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कुछ गंभीर पारिवारिक मुद्दों के सुलझने के आसार हैं। आज घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज आप तनावमुक्त और ऊर्जावान रहेंगे जिसका प्रभाव आपके काम पर भी दिखेगा। आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। साथ ही आपके वरिष्ठ आपको कोई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। आर्थिक मामले में आपको आज निराशा हाथ लगेगी। अचानक पैसों से जुड़ी कोई समस्या आकर खड़ी हो सकती है लेकिन आप ज्यादा चिंता ना करें। ऐसी स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। आपकी यह परेशानी जल्द ही दूर होगी। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के प्यार और आपसी समझ में इजाफा होगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है। आज की गई यात्रा से आपको फायदा मिलेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपका इम्तिहान ले सकता है। आप खुद को कई सारी समस्याओं में उलझा हुआ पाएंगे। चाहे कैसी भी परेशानी हो आप हिम्मत ना हारें और हर मुश्किल का सामना डटकर करें। आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो इस मौके का पूरा फायदा उठा पाएंगे। अपनी नेतृत्व की कुशलता को बढ़ाने का प्रयास करें ताकि जिम्मेदारियां आने पर आप उन्हें पूरा करने के लिए तैयार रहें। पैसों को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है जिस कारण आपको मिलने वाला मुनाफा टल सकता है। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए आपको और कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। अपना मन शांत रखने के लिए आप ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। यदि आज आप किसी बिल के भुगतान के लिए चेक देते हैं तो ध्यान रखें कि आपके बैंक आकॉउंट में उतने पैसे हों, नहीं तो चेक बाउंस होने की स्थिति में आप बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज पिता के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। आपके लापरवाह रवैये की काफी आलोचना होगी। आपको अपने पारिवारिक जीवन पर इस समय ध्यान देने की जरूरत है। आज कुछ समय निकालकर अपने परिजनों के साथ कहीं बारे घूमने फिरने जाएं। इससे काफी हद तक आपके रिश्तों में सुधाए आएगा। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ ठीक नहीं रहेगी जिस कारण उनके स्वभाव में आपको चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आप ओवरटाइम कर सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपके बॉस और वरिष्ठ जमकर आपके काम की तारीफ करेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। कोट कचहरी का कोई मामला सुलझने से आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज पिता की ओर से कुछ आर्थिक मदद भी आपको मिल सकती है जिससे पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप एक शांत भरा दिन गुजार पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में भी सब कुछ ठीक ठाक रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आज आप अपना कोई काम किसी और के भरोसे छोड़ते हैं तो आपके हाथ निराशा ही लगेगी। बेहतर होगा आप अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है जिससे घर का वातावरण अशांत रहेगा। रोज रोज के इन झगड़ों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ रहा है। कार्यक्षेत्र में उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो पुराना कोई कर्ज आज आपको परेशान कर सकता है। सेहतमंद रहने किए लिए खुद को तनाव से दूर रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक



Click it and Unblock the Notifications











