Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
21 अक्टूबर राशिफल: आज किन राशियों पर बरस सकती है स्कंदमाता की कृपा
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे किसके अधूरे काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा लेकिन किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन होने से आप कुछ तनाव में रहेंगे। इस तरह की नकारात्मक बातों का बुरा असर आपकी छवि पर पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। इससे आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजन आपसे काफी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें अन्यथा वैवाहिक जीवन में उनकी दिलचस्पी कम हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। रोजमर्रा के कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: प्रातः 4:15 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं और इसके लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। आपके इस परिश्रम का फल जल्द ही आपको तरक्की के रूप में मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ बड़े क्लाइंट के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात का अच्छा फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की बात करें तो न चाहते हुए भी आज आपका कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। संपत्ति को लेकर घर में कोई विवाद हो सकता है। यदि आप खुद को शांत रखते हैं तो आने वाली परेशानियों से आप बच सकते हैं। झगड़े झंझट या बहसबाजी से आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। साथ ही इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है इसलिए आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप रियल स्टेट से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दफ्तर में खूब सराहा जाएगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है ताकि भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए। स्वास्थ्य की बात करें तो आप छोटी सी छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज करने की भूल न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि कठिन परिश्रम के बावजूद भी आपका कोई कार्य नहीं बन पा रहा है तो आपको अपनी योजनाओं पर गौर करने की जरूरत है। साथ ही आप कुछ नए तरीके अपनाने का प्रयास करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी आपकी मदद कर सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ आज अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आपका धन किसी नकारात्मक कार्य पर खर्च हो सकता है। वहीं दूसरी ओर जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दफ्तर में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपकी काबिलियत को देखते हुए आपके बॉस आज आपको किसी बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दे सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अनाज का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आप अपनी मेहनत जारी रखें और आगे बढ़ते रहें। काम का तनाव आज आपको बोझिल महसूस करा सकता है। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का कड़क रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो कोई भी बड़ी डील करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। किसी कारणवश पिता आपसे नाराज रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ कम होंगे और बचत भी कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
खुद पर काम का अधिक दबाव डालकर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। आपके लिए जितना जरूरी आपका काम है उतनी ही जरूरी आपकी सेहत भी है। बेहतर होगा आप काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है ताकि आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पा सकें। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत रहेगा। यदि घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आपको समस्या का समाधान करने की कोशिश करनी चाहिए। चुप रहने से गलतफहमियां और बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा जिससे आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और पूजा पाठ में आपका कुछ ज्यादा ही मन लगेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि आपके बॉस आपको कोई काम सौंपते हैं तो आप ध्यानपूर्वक और मन लगाकर उसे पूरा करने की कोशिश करें। आप अपने बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें ताकि आपका रुका हुआ प्रमोशन जल्द ही आपको मिले। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आसानी से आपका काम पूरा होगा। दवा का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। भाइयों के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है जिससे घर का वातावरण तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप अपने गुस्से पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। घरेलू कलह का बुरा असर आपकी माता या पिता के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप उन्हें तनाव से दूर रखने की कोशिश करें और उनकी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। साथ ही व्यापार में विस्तार करने का कोई सुनहरा मौका आपको मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। दफ्तर में अपने बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। आपकी तुनकमिजाजी आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता के साथ आज ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा और उनका भावनात्मक समर्थन मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। जीवनसाथी आज काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप अपने प्रिय के साथ आज सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज नसों या मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने कड़े परिश्रम से वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा किसी भी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज घुटनों में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 40
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है क्योंकि आप भली-भांति जानते हैं कि यह फायदा आपको बहुत ही कठिन परिश्रम के बाद मिला है। कामकाज की बात करें तो आज आप पर काम का अधिक दबाव नहीं रहेगा और आप शांति से अपने सभी कार्य निपटाएंगे। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का मूड बहुत ही अच्छा रहेगा और आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ बदलाव करना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सब अस्थाई है। जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी। आज सहकर्मियों के साथ भी कुछ तनाव संभव है। अगर आप व्यापार करते हैं तो काफी दिक्कतों के बाद आज आखिरकार कोई बड़ी डील पक्की होने की प्रबल संभावना है। आज आप घरेलू मुद्दों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में चल रहे किसी विवाद का अंत करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। यदि छोटी मोटी समस्या आ रही है तो उसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











