Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
21 सितंबर राशिफल: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामनाएं, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप काफी बोर महसूस करेंगे। अगर आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है तो खाली बैठने की जगह आप अपने समय का सदुपयोग करें। कोई अच्छी किताब पढ़ें। इससे आपकी दिमागी कसरत भी होगी। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। आज घर के सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उनकी नाराजगी दूर करने के लिए दिन अच्छा है। अपने प्रिय के लिए आज कोई खूबसूरत तोहफा खरीदें। सेहतमंद और फुर्तीला रहने के लिए अपने खाने पीने की आदत में बदलाव करें। हरी सब्जियों और ताजे फलों का सेवन अधिक मात्रा में करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह बढ़ सकती हैं। कमजोर सेहत के कारण आज आपके काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे। हो सके तो आज मित्रों और परिजनों के साथ वक़्त बिताने का प्रयास करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने आस पास की गतिविधियों पर नज़र बनाकर रखें। किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। वहीं व्यापरियों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। आपका मन्द पड़ा कारोबार एक बार फिर चल पड़ेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने के जरूरत है। ज्यादा जज़्बाती होना आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। फिजूल खर्ची से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सिर्फ ख्याली पुलाव बनाकर अपना समय नष्ट न करें। अपने सुंदर भविष्य के लिए आप जो योजनाएं बना रहे हैं उन पर अमल करने का यही सही वक्त है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन वित्तीय लाभ भी संभव है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने धन का सही उपयोग करें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। उनका रहस्मयी बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। उन्हें समझाना आपके लिए बहुत ही मुश्किल होगा। ऐसे में आपको उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए। माता पिता का प्यार और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रहेगी। नौकरीपेशा जातकों का काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कम मेहनत में आप ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। निजी और पेशेवर जीवन में आप संतुलन बनाकर चलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको उनसे कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को मुनाफा होगा। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज परिजनों के साथ छोटी सी यात्रा संभव है। आपकी यह यात्रा बहुत ही मनोरंजक रहेगी। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय का मूड भी कुछ बदला हुआ रहेगा। आप अपना बर्ताव ठीक रखें और अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। साथ ही अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। भाई से आपकी अनबन होने से घर का माहौल थोड़ा गर्म रहेगा। गुस्से में ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपको पछताना पड़े। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी की सूझबूझ से आप किसी बड़ी मुसीबत से बाहर आने में सफल रहेंगे। मुमकिन है वे आपसे जुड़े किसी गंभीर मुद्दे को सुलझाने मे आपकी पूरी सहायता करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आप अपने विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी रोमांटिक स्थल पर सैर सपाटे पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके बॉस की कृपा दृष्टि से आपको वो मौका मिल सकता है जिसकी आपको लंबे समय से प्रतीक्षा थी। व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ हो सकता है। आज रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। निवेश के लिए अच्छा दिन है। किसी घरेलू मुद्दे को लेकर पिता से चल रही आपकी अनबन आज समाप्त हो सकती है और आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण आपके प्रिय आपसे नाखुश रहेंगे। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद के लिए भी समय निकालें और स्वयं पर ध्यान दें। निजी जीवन की बात करें तो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें। परिजनों के बीच चल रही गलतफहमी दूर होने से घर का माहौल आज अच्छा रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो मन कुछ अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। सुबह सुबह अचानक कोई खुशखबरी मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी खुशियां अपने परिजनों के साथ बाटेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके रिश्ते की बात जोर पकड़ सकती है। यदि आपके मन में कोई भी दुविधा है तो आप खुलकर अपने परिजनों से बात करें। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रखकर खुद पर ध्यान देंगे। माता पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और वे आपका मनोबल बढ़ाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। पैसों की बात करें तो आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। कामकाज से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर में शांति का वातावरण रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आपके हर फैसले का आपके अपने समर्थन करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। आपके प्रिय आपको कोई उपहार दे सकते हैं जिसे पाकर आप बहुत ही खास महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आज आपके करियर को एक नयी दिशा मिलेगी। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको अपना हर वित्तीय फैसला सोच समझकर लेना होगा। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो मुमकिन है आखिरी वक्त पर आपकी योजना में कोई बदलाव आए और आपको अपनी यह यात्रा टालनी पड़े।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे खर्चे करने की आपकी आदत आज आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। पैसों की तंगी के कारण आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं इसलिए आपको बहुत ही तोलमोल कर बात करने की जरूरत है। बेवजह अपना गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। अगर बात आपके कामकाज की करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार ही मुनाफा मिल सकता है। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव के कारण आपका ब्लड प्रेशर गड़बड़ हो सकता है। लापरवाही न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अचानक किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। लम्बे समय के बाद अपने करीबी मित्र के साथ समय बिताकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरेगा। आपके प्रिय आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी इसलिए पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप जमकर मेहनत करेंगे और अपने काम से संतुष्ट भी रहेंगे। व्यापारियों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त और सकारात्मक रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। इसके अलावा आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। छोटी छोटी बातों को दिल से लगाने से बचें अन्यथा आप इसी तरह दुखी रहेंगे। अपनी सोच सकारात्मक रखें और खुद को मजबूत बनाएं। दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ झगड़े झंझट से बचने की सलाह आपको दी जाती है। आप मिलजुल कर काम करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। वे आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आप संभल कर रहें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











