Latest Updates
-
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी
22 अप्रैल राशिफल: इस राशि के लोग आज रखें अपने गुस्से पर काबू, हो सकती है मुसीबत
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर आज कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। पिछले कुछ समय से यदि आपकी आमदनी अच्छी नहीं हो रही है तो आज का दिन भी निराशाजनक रहने के आसार हैं। आप हिम्मत से काम लें तो चीजें जल्द ही आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपकी बहस हो सकती है। ऐसे में आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। जाने अनजाने में आपके गलत शब्द आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। घर के लोग आज आपसे ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। आपका कड़क रवैया रिश्तों में दूरियां बढ़ा देगा। बेहतर होगा आप अपने स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो समय का ध्यान रखें। यदि आप अपने काम ठीक समय पर पूरे कर पाते हैं तो इससे आपकी तरक्की भी हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों की स्थिति में सुधार आने से आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। हालांकि अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आप परिजनों के साथ सुकून और शांत भरा दिन बिताएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। यदि छोटी मोटी समस्या आती भी है तो आप दोनों मिलकर उसका सामना करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको जल्द ही तरक्की के शिखर पर ले जाएगी। व्यवसायियों के लिए भी दिन काफी लाभदायक रहेगा। आज आप फायदे का सौदा कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक रहेगा। आपके पार्टनर का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 5:45 से दोपहर 12:35 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपका चढ़ा हुआ पारा आज आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। कार्यस्थल पर अपना व्यवहार संतुलित रखें। यदि आप कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं तो आपको कुछ दिन घर पर आराम करना चाहिए। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। झुंझलाहट में कोई ऐसी गलती न कर बैठें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। व्यापारियों को कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी की मदद से छोटी मोटी घरेलू परेशानियां दूर होगी। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो आज आप जो भी करें बहुत ही सोच समझकर क्योंकि आपकी लापरवाही आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आप अपना हर फैसला सोच समझकर ही लें तो अच्छा होगा। आप बेरोजगार हैं तो आपका संघर्ष जारी रहेगा। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी इसलिए आप कोशिश करते रहें। प्रेम जीवन में आपको कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करना सीख लेंगे तो आपके बीच ऐसी समस्याएं नहीं आएंगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण काम न करें। वैवाहिक जीवन में मुधरता बनी रहेगी और आप दोनों एक दूसरे के साथ खुशी महसूस करेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, बेहतर होगा आप सावधान रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:30 से दोपहर 3:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में आपके वरिष्ठ और बॉस आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप थका हुआ महसूस करेंगे। ऐसे में आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अभी बहुत आगे जाना है इसलिए अपनी सेहत अच्छी रखें ताकि आपकी योजनाओं में कोई बाधा न आए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी और आप अपने जीवन को एक बेहतर दिशा देने पर भी विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। बेवजह की चीजों पर खर्च करके आप अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर न करें। पैसों के मामले में इस समय कोई भी जोखिम उठाने से बचें। आज काम अधिक होने से आपको काफी थकान रहेगी। अगर शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं तो आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके पार्टनर इस रिश्ते को लेकर दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाएं। शादीशुदा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी जिस कारण आप घबराहट और बेचैनी महसूस करेंगे। अपने नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी होने न दें अन्यथा आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इस समय आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में समस्याएं नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन घर का माहौल बिगाड़ सकती है। इस तरह की बातों से आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें अन्यथा आप अपने महत्वपूर्ण काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आज कोई बड़ा खर्चा होने की संभावना है। आपका गलत रवैया आपके माता पिता को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। कुछ भी करने या कहने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। विद्यार्थियों को इस समय अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आज काम का बोझ कुछ हल्का रह सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप मानसिक रूप से काफी दबाव महसूस करेंगे जिस कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज कोई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा कर पाएंगे जिससे आपको एक अलग पहचान मिलेगी। वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे और आपको खूब सराहना मिलेगी। व्यापारियों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपका काम रुका हुआ है तो आज दोबारा उसके शुरू होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप खूब मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा। दांपत्य जीवन में आज कुछ सुधार आने की संभावना है। आज जीवनसाथी का मिजाज कुछ बदला हुआ रहेगा। स्वास्थ्य आपका एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7:40 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। रिश्तेदारों से पुश्तैनी संपत्ति को लेकर आज आपका वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। ज्यादा गुस्सा ऐसे मामलों में ठीक नहीं होता। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आपके पास पैसे होंगे लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस तरह खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही भारी गिरावट आ सकती है। घरेलू परेशानियां दिमाग पर छाई रहेंगी और आज काम में एकाग्रता बनाने में आपको काफी दिक्कत महसूस होगी। व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। कारोबार को लेकर आपकी चिंता आज बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्यार और जोश बना रहेगा। अपनी सेहत को अनदेखा न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन काफी मौज मस्ती भरा रहेगा। लम्बे समय बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप खुद पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। अपनों के साथ ऐसा समय गुजारने से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का समर्थन आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं तो उसमें आपके प्रिय आपका पूरा साथ देंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन उत्तम है। अगर आपने उधार दे रखा है तो आज रकम की प्राप्ति हो सकती है। अगर व्यापार करते हैं तो आज छोटा मोटा फायदा आपको मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो दिन अच्छा है। आज आप खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। यदि आप कोई आर्थिक सौदेबाजी करने वाले हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपकी किसी कागजी करवाई में अड़चन आ सकती है जिससे आपका कारोबार नकारात्मक रूप से प्रभावित होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में वे सारी खूबियां हैं जो आप चाहते थे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहें। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ हंसी मजाक करके आप अपना सारा तनाव भूल जाएंगे। सेहत की बात करें तो दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 7:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज का बोझ आपको काफी परेशान कर सकता है। आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें और कैसे करें। हालांकि अगर आप शांति से काम लेंगे तो आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और आप अपने कार्य बेहतरीन ढंग से पूरे कर पाएंगे। आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी जिस कारण आसपास के लोगों के साथ आपकी अनबन संभव है। बेवजह के वाद विवाद में पड़ कर अपना कीमती समय व्यर्थ न करें बल्कि अपनी ऊर्जा को सार्थक कामों में लगाएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। आज खर्चे भी कम होंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज छोटे भाई या बहन को सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है जिससे आप कुछ चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2:55 तक



Click it and Unblock the Notifications











