For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 अप्रैल राशिफल: आज इन 4 राशियों का दिन रहेगा खास

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और चमकेगा आपकी किस्मत का सितारा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कोई बड़ा सम्मान भी मिल सकता है। व्यापारियों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बेवजह घर से निकलने से बचना होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापारी हैं तो आज पैसों को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं और बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं और लापरवाही से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अगर आप मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं तो आपको रोजाना ध्यान करने की जरूरत है। इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और आपको स्वयं के लिए भी आज पर्याप्त समय मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की मदद से आर्थिक लाभ संभव है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज तय समय पर पूरा हो जाएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का वातावरण सुखद रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के स्वभाव में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो सारा गुस्सा भूल कर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए दिन ठीक नहीं है। व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से कुछ निराशा हो सकती है। हालांकि आपको निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है। व्यापार में ऐसे उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें। नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। जहां तक बात आपकी आर्थिक स्थिति की है तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने खर्चो का लेखा-जोखा ठीक से रखें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कहासुनी से बचें। आपको जो भी काम सौंपा जाए उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपका अधिकांश समय आज बेकार की भागदौड़ में जाएगा। स्वास्थ्य की बात करो तो आज हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आप तुरंत जांच कराएं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। व्यापारियों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। खाने-पीने का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 4:25 तक

22 April 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप इस अवसर को हाथ से जाने न दें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आर्थिक मामलों में आप बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अपनी नौकरी को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार में किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागने से आपको बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती। हालांकि आप पूरे जोश और उत्साह के साथ सभी जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार रहें। आने वाले दिनों में इसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने के आसार है। अगर आप सोच समझकर खर्च नहीं करेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर के सभी सदस्यों के साथ प्यार से पेश आएं खासतौर पर छोटे सदस्यों का के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही कठिन रहने वाला है। आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। साथ ही आज आपके बॉस का रवैया आपके प्रति काफी कड़क रहेगा। बेहतर होगा आप शांत दिमाग और मेहनत से अपना काम करें। अगर आप पैतृक कारोबार से जुड़े हैं तो अपने बड़ों की सलाह अनुसार ही चलें। आपको अच्छा फायदा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं और आपको आर्थिक नुकसान हुआ है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको काम से जुड़ी छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो घर के माहौल में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हो सके तो आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। जीवनसाथी की उन्नति होगी और आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कपड़ों के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति होने की भी संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी होने से आप कुछ तनाव में रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद शांत हो सकता है जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों को आज अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 22 April 2021 Thursday

What does your Thursday April 22, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 15:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion