Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
22 दिसंबर राशिफल: कन्या राशि वालों की सेहत रहेगी आज कमजोर, लापरवाही से बचें
ग्रहों की बदलती हुई चाल का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी लाने की कोशिश करनी होगी। अपने जीवनसाथी पर हावी होने की कोशिश ना करें अन्यथा आज घर में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में आज तनाव रहेगा। आप दोनों की अनबन बढ़ सकती है। आप ज्यादा उग्र ना हों, शांति बनाए रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। यहां आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। आप उनके सामने अच्छा बर्ताव करें। दफ्तर में आपकी रचनात्मक प्रतिभा को काफी सराहना मिलेगी और आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। आज काम का बोझ हल्का रहने से आपको अपने और परिवार के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास बीतने वाला है। उनका प्यार भरा रूप देखकर आपको फिर से उनसे प्रेम हो जाएगा। आप उनके लिए कोई खूबसूरत तोहफा भी खरीद सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने काम पर ध्यान दें लेकिन अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखें। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पैसों की तंगी के कारण कुछ अटके हुए महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे हो सकते हैं। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। संभव हो तो आज यात्रा करने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:45 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में संभलकर रहें, खर्चों में वृद्धि होने से आपका बजट कुछ गड़बड़ हो सकता है। अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने चाहिए। सेहत के मामले में लापरवाही ठीक नहीं है। आपको समझना होगा कि जरूरत से ज्यादा चिंता करने से आपकी मुश्किलें हल होने की जगह बढ़ेंगी। अपना दिमाग शांत रखें और जरूरी मुद्दों पर ही ध्यान लगाएं। आपके आक्रामक मिजाज के चलते जीवनसाथी के साथ कुछ दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार को नजरअंदाज करने से घर में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, आप बस जमकर मेहनत करें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर ना लें वरना आज आप बेकार की बातों में ही उलझे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कलह रह सकती है। आज आपका चढ़ा हुआ पारा घर में कोई बड़ा बवाल करा सकता है, बेहतर होगा आप अपना दिमाग ठंडा रखें। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। किसी काम के पूरा होने से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अपने पार्टनर का साथ पाकर आप काफी खुश रहेंगे। अगर आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो देर रात तक जागने की आपकी आदत आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है। अपने खाने पीने में कोई लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आपके काम में तेजी आएगी। साथ ही आज कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने का दिन है ताकि आपको इच्छित परिणाम मिल सके। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। अगर आप कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन या लोहे का व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। रोमांटिक लाइफ में प्यार और खुशियां रहेगी। पार्टनर के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। आज आप दोनों अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी कर सकते हैं। शाम को आप अपने साथियों के साथ काफी मजेदार समय बिताएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 9:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
भागदौड़ और परिश्रम के कारण आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें वरना आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। घर का वातावरण आज शांत रहेगा। काफी समय बाद आपको परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इसका पूरा आनंद लें। दांपत्य जीवन में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी की समझदारी से आज आप किसी घरेलू समस्या का समाधान कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च करेंगे। आप बच्चों के लिए भी कुछ तोहफे खरीद सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में अपने पार्टनर से किसी भी तरह का वादा करने से पहले आज दो बार सोच लें। आने वाले दिनों में इसकी वजह से आप दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
रोमांटिक लाइफ में अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। मन में किसी भी प्रकार की दुविधा हो तो अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। भूलकर भी किसी तरह का झूठ ना बोलें। अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए आप कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। आज काम से जुड़ी छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काफी शुभ रहेगी। पिछले कुछ समय से आपके पिता के साथ आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10:05 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार आपके प्रदर्शन में गिरावट आ रही थी लेकिन आज आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं और आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कुछ परेशानियां घेरे रहेंगी। हो सकता हैं आपकी पढ़ाई में कुछ बाधा उत्पन्न हो और आप मन लगाकर पढ़ाई ना कर पाएं। ऐसे में आपको केवल अपने लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए। आप हिम्मत से काम लेंगे तो इस तरह की मुश्किलों का सामना आसानी से कर सकेंगे। आज आपके किसी मित्र के सहयोग से आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो जाएगा जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। अपने दोस्त का शुक्रिया अदा करना ना भूलें। आज किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज सेहत से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। अचानक पेट में दर्द उभरने से आप काफी बेचैन रहेंगे। आपको बाहर का भोजन खाने से बचना चाहिए। आज आप अपनी सेहत को प्राथमिकता दें, खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें। व्यापरियों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा लाभदायक नहीं है। आपको जिस बड़े मुनाफे की उम्मीद थी वो आज नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद खत्म होंगे और वे आपके पक्ष को समझेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी ना करें। यदि आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पिछले कुछ दिनों से आप अपनी उलझनों में काफी उलझे हुए थे लेकिन आज आपको कुछ राहत मिलेगी। मन शांत और संतुष्ट रहेगा। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। माता पिता का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी। आज पैसों के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आज धन हानि होने की संभावना है। यदि आपने अपना आर्थिक फैसला जल्दबाजी में लिया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी विवादास्पद रहेगा। अपने पार्टनर पर अपनी राय ना थोपें अन्यथा आज आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। दफ्तर में अपने अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र ही पूरा करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको कुछ मामलों में बेहतर परिणाम मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर आपको कुछ परेशनियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके वैवाहिक जीवन की, आज जीवनसाथी से कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। बात इतनी बढ़ सकती है कि आप अपने गुस्से पर नियंत्रण ना रख पाएं। बेहतर होगा इस तरह के मामलों में अपना व्यवहार संतुलित रखें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। आज काफी दिनों बाद आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी पूरा लुत्फ उठाएंगे। कामकाज के क्षेत्र में आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए काफी कठिन परिश्रम करेंगे। आज आप अपने काम की सारी योजना पहले ही बना सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज मन अशांत रहेगा और किसी बात से आपको झुंझलाहट महसूस होगी। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो ऐसे में आप अपने किसी करीबी से बातचीत करें। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। यह समय पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का है। परिजनों पर किसी भी बात का दबाव ना बनाएं। इससे आपके संबंधों में खटास आ सकती है। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखेंगे तो किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। आज जीवनसाथी आपकी परेशानियों को समझेंगे और अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का प्रयास करेंगे। दफ्तर में आज आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो बेहतर होगा, बेवजह की बातों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट ना करें। वरिष्ठों का दिल जीतने के लिए आपको और कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 6:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











