For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 फरवरी राशिफल: धनु राशि वालों के जीवन में आ सकता है आज ये बदलाव

|

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानिए आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन कौन से बदलाव आएंगे और क्या आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आलस्य का त्यागकर अपनी ओर से जमकर मेहनत करें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं तो इस हफ्ते आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का भी अवसर मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपने नए कारोबार के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपके रास्ते की सारे अड़चनें दूर होंगी और आपका काम आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस दौरान आपको पिता की ओर से आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और धन प्राप्ति का योग बन रहा है। काम की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को नयी जिम्मेदारियां उठाने के लिए पहले से ही तैयार रहना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अगर आप पैतृक कारोबार करते हैं तो अपना हर फैसला अपने पिता की सलाह लेकर ही लें, इससे आपको अच्छा फायदा होगा। इस अवधि में घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। सेहत की बात करें तो इस दौरान कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आपको हृदय से जुड़ा कोई रोग है तो इस अवधि में जरा सी भी लापरवाही न करें। आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस दौरान अचानक आप पर कार्यभार बढ़ने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी तनाव में भी रह सकते हैं। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहने के आसार हैं। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ इस दौरान आपका बड़ा झगड़ा होने की संभावना है। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक आपके पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

22 February 2021 Rashifal | आज का राशिफल 22 फरवरी 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा फोकस करने की कोशिश करें। आपको लंबित कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की जरूरत है। इस अवधि में आपको अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक गंभीर रहना होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठा कर चलना होगा। सप्ताह के मध्य में आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आपको कोई पुराना छोटा-मोटा कर्ज भी चुकाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापार करते हैं और कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपना फैसला बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। लकड़ी के व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस अवधि में कार्यभार कुछ कम रहने से आपको स्वयं के लिए भी समय मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी आपका कुछ पैसा खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अपने प्रिय के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने के लिए आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अनावश्यक क्रोध से बचें। साथ ही अपशब्दों का प्रयोग न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 42

शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस अवधि में आपके घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे-छोटे फायदों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। मुमकिन है आपको किसी बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिले। यदि आप इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। विदेशी कंपनी में कार्यरत जातकों को इस हफ्ते कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। इस दौरान आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते पैसे से जुड़ी आपकी चिंता का समाधान हो सकता है। अचानक आपका कोई प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है और आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं, सप्ताह के मध्य में जमीन जायदाद से जुड़ा फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो बड़े व्यापारियों को इस हफ्ते कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक मामलों में आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपका कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरा होगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान सेहत में गिरावट संभव है। अच्छे खानपान के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि कुछ समय से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी सेहत में बड़ा सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको कोई भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में ससुराल पक्ष से वाद-विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी भूल रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकती है। आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने के आसार हैं। टेलीकम्युनिकेशन और टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों को अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में लंबी यात्रा का योग बन रहा है। यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आप अपना हर काम पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास तेज करना होगा। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो इस दौरान आप छोटे से छोटे काम को भी पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश करें। खुदरा व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस अवधि में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में आपको अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं और पिछले कुछ समय से आपको अच्छा फायदा नहीं मिल पा रहा है तो इस हफ्ते व्यापारिक परिस्थितियों में बड़ा सुधार आने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आलस्य और कामचोरी से बचें। आपके लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। नकारात्मक ग्रहों के प्रभाव से आपकी नौकरी जाने का भी खतरा है। नौकरी के साथ यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। आपके रास्ते में आ रही अड़चनें दूर होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। भाई बहनों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपको अपने जीवनसाथी की पसंद नापसंद का भी ख्याल रखना चाहिए। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको ह्रदय से जुड़ा रोग है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस अवधि में आपके स्वभाव में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें अन्यथा बेकार चीजों में ही आपका कीमती समय नष्ट हो जाएगा। रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। इतना ही नहीं, यदि लंबे समय से आपकी कोई योजना अटकी हुई है तो उसके भी आगे बढ़ने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की भी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप उनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे और जमकर उनकी जीत का जश्न भी मनाएंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस हफ्ते आपका ध्यान आपकी निजी जीवन पर अधिक रहेगा। अपनी रोमांटिक लाइफ में चल रही समस्याओं का हल ढूंढने की आप भरपूर कोशिश करेंगे। यदि किसी वजह से आपके रिश्ते में दरार आ गई है तो आपसी बातचीत से आप गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। हालांकि छोटी छोटी बातों पर तीव्र प्रतिक्रिया देने से बचें अन्यथा आपके बीच तनाव संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से आप अति उत्साहित रहेंगे। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। इस सप्ताह आप अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ नए प्रयास कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी आर्थिक लेन देन करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे और काफी फुर्तीले भी रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: बुधवार

English summary

Daily Horoscope for 22 February 2021 Monday

What does your Monday, Febuary 22, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, February 20, 2021, 16:51 [IST]
Desktop Bottom Promotion