Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स
22 July Horoscope: धनु राशि वालों को होगा आज जबरदस्त आर्थिक फायदा
आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कुछ कठिनाई हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने करीबी या बड़ों की सलाह लेकर ही अपना निर्णय लें। पैसों को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। जल्द पैसा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें अन्यथा बड़ी मुश्किल हो सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपको काफी निराशा होगी। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आज आपके प्रिय को काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। अपने पिता की बातों को अनदेखा न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। उनकी गलतियां निकालने या उनके महत्वपूर्ण कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें विशेष रूप से महिला सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की जरूरत है। व्यापार में लाभ हो सकता है। अगर आप खुदरा व्यापारी है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने सामान का ध्यान रखें अन्यथा आज उनके चोरी या गुम होने की आशंका है। पैसों की स्थिति डगमगा सकती है। अचानक आपका बड़ा खर्च होने से आपका वजन असंतुलित हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि घर के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सरलता से पूरे होंगे। साथ ही आज बॉस आपकी मेहनत को भी सराहेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में सफलता मिल सकती है। सेहत की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है या फिर आपका लैपटॉप, कंप्यूटर बिगड़ सकता है जिसकी वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से आप उधार लेन-देन न करें तो बेहतर होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी जाती है। एक दूसरे के साथ अपना तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा न करें अन्यथा आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो यदि हाल ही में अपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को अनदेखा न करें। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता बेहतर होगा और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके प्रिय की सेहत पहले से ही ठीक नहीं चल रही है तो उन्हें लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने ग्राहकों के साथ डील करते समय अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। आप कानूनी दांवपेच में भी फंस सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इतना ही नहीं आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। परिजनों के साथ आज ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें और उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आज के दिन जरा सी भी लापरवाही न करें। समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें और अपने खान-पान का भी ध्यान रखें। कामकाज से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें खासतौर पर अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस तरह के निर्णय आप स्वयं सोच समझ कर लें। दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी गलत कदम न उठाएं। तेल का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं सोना चांदी का व्यापार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। जीवनसाथी आपसे कुछ नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना होगा। कामकाज की बात करें तो यदि आप किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आप पूरी तैयारी के साथ जाएं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी के साथ यदि आप स्वयं का व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई परेशानी आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का भी अंत हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेवजह अपने प्रिय पर शक करने से बचें। सेहत की बात करें तो रोजाना सुबह सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई बड़ा निवेश किया है तो आज आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बेहतर होगा आप सूझबूझ से काम लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। पैसों की बात करें तो आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। हालांकि बेवजह के खर्चों पर भी आपको लगाम लगाने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो मन शांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको कोई परेशानी हो रही है तो बॉस या उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए आज का दिन ठीक है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। कपड़ों के व्यापारियों को आज संभल कर रहने की जरूरत है। कोई भी बड़ा ऑर्डर हाथ में लेने से पहले आपको अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है अन्यथा मार्केट में आपकी छवि बिगड़ सकती हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा खासतौर पर बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुका पाएंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापारी है और आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको समझदारी से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार में बदलाव का समय चल रहा है। इस बदलाव का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को वितरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है या फिर आपकी लापरवाही के कारण आज बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आज धन हानि हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ टकराव संभव है। हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत न रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में बॉस आपकी परीक्षा ले सकते हैं। मुमकिन है वे आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपे। बेहतर होगा आप आलस्य का त्याग करें और अपने सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है खासतौर पर अगर आप कॉस्मेटिक्स का व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी घर में वाद विवाद होने की आशंका है आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते में वजन को नियंत्रित करने की जरूरत है अन्यथा आप को कोई गंभीर रोग हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











