Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
22 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का अच्छा फल
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। बिना सोचे समझे दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें अन्यथा आज आपका कहा आपके ही खिलाफ जा सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। व्यापारियों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को हिसाब किताब में पारदर्शिता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत हो सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो बिना सोचे समझे दवाइयों का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव संभव है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपका मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जनरल स्टोर, किराना आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस महामारी को देखते हुए आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास बढ़ाना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इससे आप को राहत मिलेगी।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है जिस कारण दफ्तर के कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों का लेनदेन करते समय पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है अन्यथा आज धन हानि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। इसके अलावा इस महामारी को देखते हुए आपको बच्चों का भी अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। शाम को अचानक किसी मेहमान का घर आना हो सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आईटी सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। हार्डवेयर के कारोबारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। माता या पिता के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। जीवनसाथी के बर्ताव में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी कारणवश वे आपसे नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करना होगा। पैसों को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की बात करें आज मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि चीजें आपके मन के मुताबिक न हो तो आपको अपना आपा खोने से बचना होगा अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय पर गुस्सा करने से बचें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अपने घर के माहौल को शांत और अच्छा रखने के लिए आपको छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखना होगा। इसके अलावा घर के सभी सदस्यों के साथ आप अपना तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत न हों तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज के दिन आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। संतान पक्ष से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी होने की आशंका है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत आप भोलेनाथ की उपासना से करें। आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। इससे आपकी छवि खराब हो सकती है जिसका बुरा असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। लोहे के कारोबारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं खाने पीने की चीजों का काम करने वाले जातकों के लिए भी दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। साथ ही आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें। निजी जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव संभव है। इसके अलावा जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज के दिन आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। आज छोटे भाई या बहन का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। आज आपके मानसिक तनाव में कुछ कमी आएगी। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें और अपने काम पर पूरा फोकस करें। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़े लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कम प्रयास में आप अच्छा धन कमा पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में आपको अपने प्रमोशन की खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है। ऐसे में मानसिक रूप से आप इसके लिए तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला भारी नुकसान की वजह बन सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच कहासुनी होने की आशंका है। यदि आप शांति से काम नहीं लेंगे तो बात काफी बढ़ सकती है। आपके बीच की अनबन का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। सेहत की बात करें तो यदि आज आपको छोटी सी भी समस्या होती है तो आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











