22 मार्च राशिफल: मकर राशि वालों के जीवन में आज खुशियां देंगी दस्तक, क्या है आपके भाग्य में

आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत और पूरी होगी उनकी मनोकामना और किसके हाथ लगेगी आज भी निराशा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आज आपको सफलता मिलने के आसार हैं। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मसला लम्बे समय से आपके लिए परेशानी का कारण बन रहा था तो आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। इससे आपको आर्थिक फायदा भी मिलेगा। आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो पहले छोटे स्तर पर शुरुआत करें। कामकाज से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपको अपने पिता का पूरा समर्थन मिलेगा। आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज कठिन परिश्रम करने के बावजूद आपका काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। आप एक वक़्त पर एक ही काम करें। एक साथ कई कार्यों का बोझ लेने से आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपसी मेलजोल और प्यार बढ़ेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आज आपको अपने किसी करीबी से शुभ समाचार की प्राप्ति होने की संभावना है जिसे सुनकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आपके काम की बात करें तो आज के महत्वपूर्ण कार्य कल के लिए टालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। इससे आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने काम समय पर पूरे करें ताकि आप बिना किसी दबाव के काम कर सके और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा व्यावसायिक लेन देन कर सकते हैं जो काफी समय से अटका हुआ था। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप परिवार पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 43

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है जिसे आप फौरन स्वीकार कर लेंगे। आप भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं और दिल की बात सामने रखें। आप शादीशुदा हैं तो आज झगड़े झंझट से दूर आप एक शांत भरा दिन गुजारेंगे। आज आप किसी खास जगह पर अपने जीवनसाथी के साथ सैर के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की बात करें तो दिन ठीक रहेगा। अगर आप नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है कोई कागजी करवाई आज पूरी हो जाए। सेहमतमंद रहने के लिए धूम्रपान जैसी बुरी आदत से दूर रहें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। हंसी मजाक में दिन गुजरेगा और आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। यह पल लम्बे समय के लिए यादगार बन जाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पिछले कुछ समय से आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। उनके गुस्सैल स्वभाव के कारण आप दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई थी लेकिन आज उनका मूड कुछ बदला हुआ रहेगा। मुमकिन है एक बार फिर वे प्यार से अपना हाथ आपकी ओर बढ़ाएं। ऐसे में आपको भी उन्हें एक मौका और देना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आय का नया स्रोत प्राप्त करने की आपकी कोशिश आज रंग ला सकती है। इस समय आपको अपने आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए आज आप काफी कठिन प्रयास करेंगे। आपको इसका उचित परिणाम भी मिलेगा। दफ्तर में आज आपके किसी काम में बाधा आ सकती है लेकिन वरिष्ठों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। इतना ही नहीं, आज आपके लंबित कार्य भी पूरे हो जाएंगे। आपका तनाव आज काफी हद तक कम होगा और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे होंगे। लेन देन करते समय अधिक सावधानी बरतें। माता पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी को ज्यादा समय देने का प्रयास करें अन्यथा आप दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर काफी परिश्रम के बाद भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो इसका मतलब आपकी योजनाओं में कुछ कमी है। बेहतर होगा आप इस ओर ध्यान दें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको ज्यादा बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों की मेहनत सफल हो सकती है। आपके प्रदर्शन में सुधार आ रहा है और इससे जल्द ही आपकी पदोन्नति का सपना पूरा हो सकता है। आप बस मन लगाकर काम करते रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी करने के मूड में रहेंगे और कुछ ज्यादा खर्च भी कर सकते हैं। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर आप जा सकते हैं। वैसे भी कुछ दिनों से आपको उनके साथ ठीक से समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा था।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

काफी दिनों के बाद आप अपने वैवाहिक जीवन में वही जोश और उत्साह महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक यादगार दिन बिताएंगे। आज आप समझ पाएंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने खास हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप दोनों के बीच की कड़वाहट खत्म होगी और आप अपने पार्टनर को एक खूबसूरत भेंट देकर मना लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको कुछ निराशा हो सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसे पूरा करने में आपको काफी कठिनाई होगी। मुमकिन है आज आपके वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से संतुष्ट न रहें। इस समय आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। आपकी वित्तीय समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपकी योजनाओं के अनुसार ही आपके सारे काम होंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपकी नौकरी की तो आज दफ्तर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके शानदार प्रदर्शन से आपके बॉस बेहद खुश रहेंगे। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज व्यापार का कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मिलेगा लेकिन आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। घर में आज खूब शोर शराबा रहेगा। आज दूर से कुछ खास मेहमानों का घर पर आना हो सकता है। शाम को दोस्तों के साथ आप कुछ समय बिताएंगे। आज किसी करीबी मित्र की मदद से आपका बिगड़ा हुआ कोई काम बन सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आज का दिन झगड़े झंझट में ही चला जाएगा। आज दफ्तर में किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपके गलत शब्द आपकी आलोचना का कारण बन सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण आज आप काम पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं तो किसी व्यावसायिक मुद्दे को लेकर आज घर के किसी सदस्य से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप शांति से अपना पक्ष रखें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा न ही करें तो अच्छा होगा। कर्ज या उधार से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक दबाव शारीरिक रूप से भी आपको कमजोर कर सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके छोटे भाई या बहन के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। मुमकिन है आज आप अपने निजी जीवन में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख कर अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे। माता पिता आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी भावनात्मक रूप से आपके साथ हैं। आपका आपसी लगाव भी बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो किसी पुराने व्यावसायिक मामले के सुलझने से आपको राहत मिलेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आप पर भारी पड़ सकता है। जिस तरह आप अपने कुछ कार्यों को टालते आ रहे हैं उससे आज आपके उच्च अधिकारी काफी नाखुश रहेंगे। आज उनकी ओर से काफी कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है। इस समय आपको अपने कार्यों को लेकर काफी गंभीर रहना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके किसी पुराने व्यावसायिक संबंध का भरपूर लाभ मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आज आपको खुश करने के लिए आपके प्रिय आपका मनपसंद तोहफा भी खरीद सकते हैं। पैसों की बात करें तो इस समय आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाएं ताकि भविष्य में वित्तीय समस्या न आए। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं रहेगा जिससे आप काफी बोरियत महसूस करेंगे। ऐसे में आप अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकते हैं। अपनी रुचियों पर ध्यान देने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो सभी पहलुओं पर अच्छी तरह गौर करने के बाद ही अपना फैसला लें। आज ग्रहों की चाल अच्छे संकेत नहीं दे रही है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई खास तोहफा खरीद सकते हैं। सेहतमंद और फुर्तीला रहने के लिए अपने खाने पीने की आदत में कुछ बदलाव करें। तैलीय भोजन का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

Story first published: Sunday, March 22, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion