22 मार्च राशिफल: सिंह राशि वालों का दिन रहेगा सुखद, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई अड़चन आ सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी इस परेशानी का अंत होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। हो सकता है छोटी सी बात पर बड़ा बवाल हो जाए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। व्यापार में धीमी गति आपकी चिंता बढ़ा सकती है। हो सकता है हाथ में आया हुआ कोई मौका आसानी से निकल जाए। आपको धैर्य से काम लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपको कोई काम सौंपते हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी समझ में इजाफा होगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप पीठ दर्द से काफी परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आप अपने व्यवसायिक फैसले समझदारी से लेते हैं तो आज आपको जबर्दस्त आर्थिक मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें। आपको अपनों के साथ अपना रिश्ता मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। अपने माता-पिता पर आप अधिक ध्यान दें। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। पुराना कोई रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

22 March 2021 Rashifal | आज का राशिफल 22 मार्च 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की का योग बन रहा है खासतौर पर अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है तो आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चे कुछ कम होंगे लेकिन अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप कुछ चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का मूड काफी तेजी से स्विंग होगा। आप अपने प्रिय से किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज थकान बढ़ सकती है। आज आपको यात्रा करने से बचना होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अहंकार जैसी भावना से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारी अगर बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको उचित सलाह लेकर ही अपना निर्णय लेने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो अपने प्रिय को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। हो सके तो उनकी मनपसंद जगह पर से सपाटे के लिए जाएं। पैसों की बात करें तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका का ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 41

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आप को राहत मिल सकती है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। हो सकता है आप ओवरटाइम भी करें। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। आप अपने निजी मामलों में किसी तीसरे को दखल अंदाजी न करने दें अन्यथा बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खानपान की आदतों में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। अपने पार्टनर के साथ टकराव से बचें। साथ ही अपने रिश्ते के प्रति आपको ईमानदार रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बताने का प्रयास करें। हो सकता है भावनात्मक रूप से आपके प्रिय कुछ कमजोर महसूस करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता न मिले, लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको खूब सराहा जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से अपनी धीमी गति के कारण आप परेशान है तो आज एक बार फिर आप वापसी कर सकते हैं। मुमकिन है आज आप किसी कठिन कार्य को तेजी से और समय पर पूरा करने में सफल रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। लकड़ी के कारोबारियों को आजमी के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता की सेहत में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की बात करें तो आज उधार लेन-देन करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 6:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं और आज आप यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। आपकी आज की यात्रा से केवल आपका समय और पैसा नष्ट होगा। नौकरी पेशा लोगों को दफ्तर में अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से पेश आएं। आपका उग्र स्वभाव आज आपको मुश्किल में डाल सकता है। अगर आप विधार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपने गुरुजनों की दिशा निर्देशों का पालन जरूर करें। भाई या बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें साथ ही समय पर भोजन करने की आदत डालें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। साथ ही आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े आर्थिक फायदे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कानूनी मामलों में भी आपको सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है काम काम में व्यस्त रहने के कारण आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। बच्चे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा वीकेंड पर आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बदलते हुए मौसम के कारण सेहत में गिरावट आ सकती हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कड़े परिश्रम की ओर इशारा कर रहा है। हो सकता है दफ्तर में आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़े। फाइनेंस से जुड़े काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ में गिरावट आने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को तनाव से दूर रखें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आज किसी रिश्तेदार के साथ आप की अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आज आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचना होगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 46

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8: 45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। बातचीत में कुशलता और अपनी चतुराई से आज आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहें अन्यथा हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक जाएगा। आपकी फिजूलखर्ची की आदत से जीवनसाथी भी नाराज रहेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकता है। आपके आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज वाद विववाद से बचें नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे। शाम को कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Story first published: Monday, March 22, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion