For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 मई राशिफल: वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को मिलेंगे आज अच्छे नतीजे

|

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

बेवजह की बातों को सोचकर आप अपनी मानसिक शांति भंग ना करें। ज्यादा चिंता करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। बेहतर यही है कि आप धैर्य बनाए रखें और शांति से अपने काम पर ध्यान दें। आप नौकरी करते हैं तो अपने लंबित कार्यों को पूरा करना ही आज आपका लक्ष्य होना चाहिए। यदि आप आलस्य करते हैं या अपने कार्य को टालते हैं तो उच्च अधिकारियों को आपके साथ सख्ती से पेश आना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपका कारोबार धीरे धीरे ही आगे बढ़ेगा इसलिए थोड़ा सब्र रखें। परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें, इससे आपका मानसिक तनाव काफी हद तक कम होगा। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। आपका तनाव कम होगा और मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। साथ ही आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। अगर आपका व्यापार कठिन दौर से गुजर रहा है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप बस सूझबूझ से अपने फैसले लेते रहें। जल्द ही आपके रास्ते में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए ताकि विषम परिस्थितियों में भी आप आसानी से काम कर पाएं। आप एक अच्छे जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं तो अपने वित्त मामलों को गंभीरता से लें। इस समय खुले दिल से पैसे खर्च करना आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपके प्रिय की कोई बात आपकी किसी पुरानी याद ताजा कर देगी।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने टारगेट को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। काम का बढ़ता हुआ बोझ और उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आप अपना दिमाग शांत रखें, कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें। हंसी मजाक में ऐसी कोई बात ना करें जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे। आज आपको इस बात का अधिक ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। जहां तक बात पैसों की है तो इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि आपके भविष्य की योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा ना आए। आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी।आपको सर्दी, जुकाम हो सकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अचानक किसी पुराने मित्र से आज आपका संपर्क हो सकता है। मुमकिन है वे आपको कॉल करें या सोशल मीडिया के माध्यम से आपके बीच कुछ बातचीत हो। लंबे समय बाद अपने प्रिय मित्र के साथ बात करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। वहीं दूसरी ओर घर में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़े आपसे बेहद नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर बहुत ही नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप शांति से अपना पक्ष रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। वेतन में वृद्धि की खुशखबरी आज आपको मिलने की संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापारियों को आज कोई आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो छोटी सी भी लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। धन प्राप्ति का का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आप इन पैसों का सही उपयोग करते हैं तो आने वाले समय में पैसों की तंगी से आपका सामना नहीं होगा। कामकाज की बात करें तो विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी खूबी को आज खूब सराहना मिलेगी। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। हालांकि आपको अहंकार जैसी भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि अभी आपको बहुत ही लंबा सफर तय करना है। अपने सहकर्मियों को कमजोर समझने की भूल ना करें। जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आएं। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की आपकी आदत के कारण आपके बीच कड़वाहट बढ़ जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज खुद पर किसी भी काम का ज्यादा दबाव ना ही डालें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहें, किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अगर आप अपने उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। चापलूसी करने से बचें, इससे आपका कुछ फायदा नहीं होगा। यदि आप बेरोजगार हैं और हाल ही में आपने कहीं साक्षात्कार दिया है तो आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती। खुद का व्यापार शुरू करने की इच्छा रखने वाले जातक साझेदारी में कोई छोटा मोटा काम कर सकते हैं। इसके लिए समय अनुकूल है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो जहां तक हो सके बातचीत के द्वारा मामले को सुलझाने की कोशिश करें। उग्र होकर बहसबाजी करने से बात और बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य दिए जा सकते हैं। बेहतर होगा आप काम का ज्यादा तनाव ना लें बल्कि आराम से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि आप अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलेंगे तो आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। व्यापारियों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी फैसला लें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें अन्यथा वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसे के मामले में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। यह सब आपकी समझदारी और मेहनत का ही परिणाम है। अगर आप छोटा-मोटा निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वाले लोगों को आज समय का ध्यान रखना होगा। अगर आप तय समय पर अपना काम पूरा कर लेते हैं इससे उच्च अधिकारियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आज पिता से आपको कुछ ज्ञानवर्धक बातें जानने को मिलेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ एक शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। अगर आप स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपका कोई कार्य ना बनने से आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको और मेहनत से काम करने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो आज कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। हालांकि कोई समस्या नहीं आएगी लेकिन अपना बजट संतुलित रखने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा। अपने प्रिय के प्रति ईमानदार रहें और अपने रिश्ते में रोमांस बढ़ाने की कोशिश करें। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे और आपकी कार्य क्षमता भी अच्छी रहेगी। दफ्तर के काम आज आप समय से पूर्व ही पूरे कर लेंगे। इससे आपको खुद के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी मेहनत आज कुछ रंग ला सकती है। आपके कारोबार में सुधार आने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बनाने का बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति बेहतर होगी। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपका पैसा वापस मिल सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अचानक आपके सामने कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं जिससे निपटना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। अगर आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं तो जीत जरूर हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं लेकिन आप भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम सुचारू रूप से नहीं चल रहा तो निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सब अस्थाई है जल्द ही आपको उचित परिणाम मिलेगा। आप बस अपनी ओर से प्रयास करते रहें। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा आज आपके साथ धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप अपने पसंदीदा कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे और अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपका दिन खास बन जाएगा। आप नौकरी करते हैं तो आपके कार्य प्रदर्शन से उच्च अधिकारी बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपको एक अलग पहचान मिलेगी। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातक अपनी नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आज आपके क्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। मुमकिन है आपको उनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अपनी आमदनी को बढ़ाने का प्रयास जारी रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 22 May 2020 Friday

What does your Friday, May 22, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, May 21, 2020, 17:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion