Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
22 नवंबर राशिफल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल
क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आज आपकी आय में वृद्धि संभव है। आज कुछ वित्तीय लाभ मिलने का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज एक बार फिर जीवनसाथी से आपको प्यार हो जाएगा। आज आप दोनों लंबे समय के बाद एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे। आप मनोरंजन के लिए सिनेमा देखने जा सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। आज वे आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएंगे। छोटी छोटी बातों पर आपका गुस्सा करना आज आपके नजदीकी लोगों से आपका मनमुटाव करा सकता है। आप सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया मौका लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें आज दूर होने से आपकी उन्नति होने की संभावना है। जल्दबाजी या अति उत्साहित होकर कोई भी फैसला ना लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ पुराने गिले शिकवे दूर करेंगे और एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय गुजारेंगे। आपकी रोमांटिक डेट आज कुछ अलग होगी। आज सोचे हुए काम योजना के अनुसार पूरे होने से आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और अपनों के बीच आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। छोटे भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है जिससे घर में उत्सव सा माहौल रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर लंबे समय से कोट कचहरी का कोई मामला अटका हुआ है तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। हाल में शुरु किया गया कोई भी व्यवसाय या निवेश आपको अच्छा लाभ प्रदान करेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के साफ आसार नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन उमंग भरा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के प्रति कुछ अधिक भावुक महसूस कर सकते हैं। परिवार में प्यार और शांति का माहौल रहने से आपको मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शाम को मनोरंजन के लिए आप परिवार व बच्चों के साथ सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप मन लगाकर काम करेंगे तो काम से जुड़ी कोई बिगड़ी बात बन सकती है। हालांकि आपको आज थोड़ा कठिन परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन बेहतर परिणाम के लिए आपको मेहनत करनी ही होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप महसूस करेंगे कि जोड़ियां वाकई स्वर्ग में बनती हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी आपके जीवनसाथी आपके लिए खड़े रहेंगे। कुछ पारिवारिक मामले आज आपको परेशान कर सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने बड़ों से सलाह लेकर ही कोई फैसला करें। अगर आप बिना सोचे समझे अपना कदम आगे बढ़ाते हैं तो इसका बुरा प्रभाव आपके रिश्तों पर पड़ेगा। सेहत की बात करें तो आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। जमीन से जुड़ा लेन देन हो सकता है लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान करा सकती है। बेहतर होगा दस्तावेजों की पड़ताल आप ठीक तरह से कर लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। दफ्तर में कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज किसी काम को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। घर और बाहर आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने में आपकी भलाई है। आज ना तो दूसरों के मामले में अपनी टांग अड़ाएं और ना ही किसी के बारे में ज्यादा टिपण्णी करें। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको आराम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाएगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 10:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज आपको किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। किसी नए काम के लिए भी आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। कुछ बड़े मुनाफे मिलने की संभावना है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में जो बाधाएं आ रही थी उसके दूर होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार को पूरा समय दें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने कीमती हैं। भाई बहनों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन बातचीत के द्वारा समस्या का समाधान हो जाएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी और एक दूसरे को आप पूरा सहयोग देंगे। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और आपके ज्यादातर काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर कोई विशेष चिंता की बात नहीं है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:35 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आप पर भारी पड़ सकता है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। आपका अधिकांश समय फालतू के कामों में नष्ट होगा। आज आप झगड़े झंझंट में ही उलझे रहेंगे। दफ्तर में आपके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आने से आपके उच्च अधिकारी कोई कड़ा रुख अपना सकते हैं, आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी उम्मीद के अनुसार होगी लेकिन खर्चे बढ़ने की संभावना है। मुश्किल घड़ी में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे काफी हद तक आपको राहत मिलेगी। आप दोनों मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज मन में असंतोष का भाव रहेगा। कुछ पुरानी बातों को लेकर मन में कई विचार आ सकते हैं। आज आप अपने द्वारा किए हुए कुछ कार्यों के नतीजों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। ज्यादा बड़े खर्चे करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इससे आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी लेकिन आज आप अकेला रहना ज्यादा पसंद करेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। हो सकता है आज आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से साझा करें। प्रेमी जोड़ों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप दोनों के बीच वाद विवाद होने की संभावना है। आपके कठोर शब्द आपके रिश्ते में दरार डाल सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज लगभग आपके हर कार्य में बाधा आएगी जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में वरिष्ठों का दबाव आप पर कुछ अधिक रहेगा जिससे चाहकर भी आप काम में मन नहीं लगा पाएंगे। आज जल्दबाजी में आप कुछ गलतियां भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना होगा। नुकसान होने की प्रबल संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के बड़ों की सलाह मानने में ही आपकी भलाई है। यदि आप उनके विरुद्ध जाकर कोई भी काम करेंगे तो इससे नुकसान आपका ही होगा। आपकी उलझनों को सुलझाने में जीवनसाथी अपना पूरा सहयोग देंगे। एक दूसरे का साथ पाकर आप दोनों खुशी का अनुभव करेंगे और आपका रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा। पैसों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आज ना चाहते हुए भी आपका धन कुछ अधिक ही खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपने दिन का भरपूर आनंद लेंगे। इससे आप काफी तरोताजा भी महसूस करेंगे। आपका मूड एकदम बढ़िया रहेगा और आपकी खुशमिजाजी आपके आसपास के लोगों को काफी प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप जमकर मेहनत करेंगे और रुकावटों के बावजूद भी आप अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर पाएंगे। आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं जिसमें आपके जीवनसाथी का भी सहयोग आपको मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। आज किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा शुभ रहेगी। आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। यह बदलाव आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:45 से रात्रि 10:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ लाभ मिलने के आसार हैं। आज आप कोई नया सौदा भी कर सकते हैं। पैसों को लेकर आज किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है लेकिन आज के दिन आपको विवादों से दूर ही रहना होगा अन्यथा लंबे समय के लिए आप कानूनी मामले में फंस सकते हैं। दफ्तर में आज आप काफी सक्रिय रहेंगे और अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निपटाएंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा और परिजनों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन संभव है। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें, नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ सामान्य रहेगा। आपकी डेट काफी अच्छी रहेगी। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा और आप ताजगी का अनुभव करेंगे। किसी रुके हुए कार्य में सफलता मिलने से आपकी प्रसन्नता और भी बढ़ जाएगी। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। साथ ही परिजनों के बीच मेल मिलाप रहेगा। आज रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होगा और दिन काफी मौज मस्ती में गुजरेगा। आज माता या पिता से आपको कोई खास भेंट मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। हो सकता है आज आप दोनों सैर सपाटे के लिए किसी खूबसूरत जगह पर भी जाएं। नौकरीपेशा जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज आगे बढ़ने का कोई बेहतरीन मौका आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज फायदे का सौदा करने का मौका मिल सकता है। पैसों को लेकर ज्यादा चिंतित ना हों, खुद पर भरोसा रखें नतीजे अच्छे ही मिलेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications