For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 नवंबर राशिफल: आज इन चार राशियों को रहना होगा सावधान

|

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा का सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अगर आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लेंगे तो इसके कई फायदे आपको मिलेंगे। आपके पास कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य होंगे जिन्हें निपटाना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आप बेवजह की बातों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। बेहतर होगा आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के मार्ग खोलेगी। वहीं व्यापारियों को यदि हाल ही में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है तो उसकी भरपाई के लिए आज आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए ताकि आपको परीक्षा में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सके। इस राशि की महिलाओं को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपका गुस्सा आपके घर की शांति भंग कर सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चे कम होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा ये आपके सोचने समझने की शक्ति को खत्म कर देगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्षपूर्ण रहेगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। कामकाज की बात करें तो थोक व्यापारियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आप कोई बड़ी और महत्वपूर्ण डील कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़ों के सामने आप अपना पक्ष खुलकर रखें। वे आपकी बात को जरूर समझेंगे। अपने खोए हुए आत्मविश्वास को दोबारा हासिल करने के लिए आपको सकारात्मक रहना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ गड़बड़ रहेगा। स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

Aaj Ka Rashifal 22 November 2020 | आज का राशिफल 22 नवंबर 2020 | Dainik Rashifal | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आप काफी सकारात्मक और प्रसन्न रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई नया और बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज बहुत ही कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पैसों को लेकर आज कोई भी जोखिम उठाने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप चाहकर भी परिस्थितियों को नहीं संभाल पाएंगे जिससे आपको काफी झुंझलाहट रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को इस समय किसी भी तरह के परिवर्तन से बचना होगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अभी इस पर कोई फैसला न लें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे अशांति रहेगी। घर मे कलह हो सकती है। मुमकिन है आज परिजन आप से नाखुश रहें। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। साथ ही अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव बढ़ने से आज शारीरिक रूप से भी ज्यादा अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। अचानक धन लाभ की संभावना है। मुमकिन है लंबे समय से चल रहा आपका आर्थिक प्रयास आज सफल हो जाए। वहीं दूसरी ओर अगर आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बिना पेपर वर्क के ऐसा कोई काम न करें। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों को आज निराशाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपके मार्ग में जो भी बाधा आएगी आप उसका सामना पूरी हिम्मत से करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आज की मुलाकात कुछ खास रहने वाली है। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपने प्रिय को समझने का प्रयास करना होगा। छोटी छोटी बातों पर अनबन से आपको बचना होगा। पैसों की स्थिति में उछाल संभव है। आय का नया स्रोत आपको मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज वरिष्ठ कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें। अपने कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। मुमकिन है वे आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करें। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन की खुशियां बनाए रखने के लिए आपको परिजनों पर भरोसा मजबूत करना होगा। सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप सिर्फ जरूरत की चीज़ों पर ही खर्च करेंगे। सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। तरोताजा रहने के लिए आप अच्छी नींद लें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आपका काम फाइनेंस से जुड़ा है तो आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। यदि घर में कोई आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें करने का अवसर मिलेगा। आपके प्रिय का बदला हुआ मिजाज आपको हैरान कर सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति या मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। सेहत का मामला आज सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। धर्म के प्रति आपकी गहरी आस्था है और आज आपका ज्यादा ध्यान पूजा पाठ में रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही आप बेहद उत्साहित भी रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक जीवन मे स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें। आप आराम पर अधिक ध्यान दें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप उच्च शिक्षा हेतु प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का तालमेल वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ अच्छा रहेगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापारियों को छोटा मोटा मुनाफा हो सकता है। अगर आप लकड़ी, डेरी उत्पाद या अन्य खाने पीने की चीज़ों का कारोबार करते हैं तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। घर मे स्थिति प्रतिकूल रहेगी। परिजनों के बीच वाद विवाद हो सकता है। जीवन मे उतार चढ़ाव आते रहते हैं इसलिए घबराने की जगह आप स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करें और हर समस्या का मुकाबला डटकर करें। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने खर्चों पर काबू करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। दफ्तर में काम का दबाव आपको बोझिल महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आप अपने सारे काम योजना के अनुसार पूरा करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 22 November 2020 Sunday

What does your Sunday, November 22, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, November 21, 2020, 12:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion