For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत

|

अपने दैनिक राशिफल से जानिए अपने दिन भर के हाल के बारे में। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, व्यवसाय, नौकरी, सेहत आदि से संबंधित सारी जानकारियां मिलेगी। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको मन लगाकर अपना काम करना होगा। इस समय किसी तरह की लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। पिछले कुछ समय से आपके कार्य प्रदर्शन में गिरावट के कारण आपके वरिष्ठ आज आपसे कुछ अधिक ही नाराज रहेंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। अतिरिक्त आमदनी के लिए आज आप अपने प्रयास और तेज कर सकते हैं। यदि आज कोई जरूरतमंद आपके पास मदद मांगने के लिए आए तो निस्वार्थ भाव से उसकी सहायता करें। इसका उचित फल जल्द ही आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज थोड़ा सुस्त महसूस करेंगे। खुद को ऊर्जावान और तरोताजा रखने के लिए आपको हलके फुल्के व्यायाम के साथ अपने खानपान में भी बदलाव करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

लंबे समय से चली आ रही सेहत से जुड़ी समस्या से आज आपको छुटकारा मिल जाएगा और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे जिसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा। आप अपने सारे काम दोगुनी तेजी से पूरे करेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने के आसार है। आप जिस काम के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज वो काम बन सकता है जिससे आपका बड़ा फायदा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा लेकिन आप दोनों के आपसी समझ में मजबूती बनी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। जिस काम के बन जाने से आपको बड़े आर्थिक लाभ की उम्मीद थी आज वो काम बीच में अटक सकता है हालांकि आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज छोटे भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। रोमंटिक लाइफ में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अपने पार्टनर के सामने ठीक से बर्ताव करें। हंसी मजाक में आपकी कोई बात उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत की बात करें तो आज मन कुछ परेशान रहेगा, हो सके तो आज आप किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताएं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कैसी भी मुश्किल हो आप उसका सामना पूरी हिम्मत से करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी का परिचय देंगे जिसे देखकर हर कोई प्रभावित होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया था तो आज उसका उम्मीद के अनुसार फायदा आपको मिलने की संभावना है। सुख सुविधा की चीजों पर आप आज कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बहसबाजी हो सकती है। हो सकता है आज वे आपकी किसी बात से सहमत ना हो। ऐसे में लड़ाई झगड़े को दूर रखकर आपको समझदारी से मामले को निपटाने का प्रयास करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, इस राशि के प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत खास रहेगा। आज आपके रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। यदि इसी तरह आप रोजाना व्यायाम करेंगे और संतुलित आहार लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा। बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। वहीं छोटों की नजरों में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर बात पैसों की करें तो आज आपके खर्चीले स्वभाव के कारण कोई दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ इस बात पर आपकी कहासुनी भी हो सकती है लेकिन आप समझदारी का परिचय देंगे और बात को संभाल लेंगे। इस समय आपको अपनी गलतियों से सीख लेने की जरूरत है ताकि आप पर कोई आर्थिक संकट ना आए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। यदि आपको अपने सवालों का जवाब नहीं मिल रहा है तो आप अपने किसी करीबी से बात कर सकते हैं, शायद आपकी परेशानी दूर हो जाए। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों का कुछ खास सहयोग नहीं मिल पाएगा। इससे आपको निराशा हो सकती है लेकिन यह समय हिम्मत हारने का नहीं बल्कि मेहनत करने का है ताकि आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएं। वैवाहिक जीवन की मुश्किलें हल होती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा। पुरानी सारी बातें भूलकर वे आपकी ओर प्यार भरा हाथ बढ़ाएंगे। प्रेमी/प्रेमिका के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी रोमांटिक मुलाकात आज कुछ खास और दिलचस्प होगी। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपकी तुनकमिजाजी आज जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा करा सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट ना करें बल्कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपने लापरवाही की तो आज आपके वरिष्ठ कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। पेट से जुड़ी समस्या से आप परेशान रहेंगे। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आज सफर ना ही करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इस पुण्य के काम के लिए आपको आने वाले समय में अच्छा फल जरूर मिलेगा। अगर आप अपनी रोमांटिक लाइफ में बोरियत महसूस कर रहे हैं तो आज कुछ अलग करने का दिन है ताकि आपके पार्टनर कुछ नएपन का अनुभव करें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आपके जीवनसाथी आपको वो खुशखबरी दे सकते हैं जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे और आपके उच्च अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप जमकर खर्च करेंगे। शाम को किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने नकारात्मक विचारों का त्याग करना होगा। आपकी निराशावादी सोच आपके रास्ते में बाधाएं उत्पन्न कर रही है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो खर्चों में वृद्धि संभव है जिस कारण आपका बजट भी असंतुलित हो जाएगा। अगर आप थोड़ी कोशिश और करेंगे तो आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। लगातार काम करने की वजह से आज आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे। साथ ही आपका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहेगा। ऐसे स्थिति में आपको एक ब्रेक लेना चाहिए ताकि आप एक ताजा शुरुआत कर सकें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और मिठास बना रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो मुश्किल परिस्थितियों में भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 12:45 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर साबित होगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज किसी करीबी से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत रहना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप एक अच्छा और शांत भरा दिन गुजार पाएंगे। माता पिता और अन्य परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप अपने पूरे परिवार के साथ घूमने फिरने का आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। पिछले कुछ समय से आपके कार्य प्रदर्शन से आपके वरिष्ठ नाखुश चल रहे थे लेकिन आज आप अपनी मेहनत से दोबारा उनका भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और सबकी तारीफें भी बटोरेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। साथ ही सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, बेहतर होगा आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें, लापरवाही से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपका बड़बोलापन आप दोनों के बीच विवाद खड़ा कर सकता है इसलिए तोलमोल कर बोलने में ही आपकी भलाई है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। मन शांत रहेगा और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ काफी अच्छा समय आप बिता पाएंगे। बीते कुछ दिनों से आपके पिता आपसे नाराज चल रहे थे लेकिन आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपने पूरे परिवार के लिए आज जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ रिश्तेदारों का आना हो सकता है जिससे घर का माहौल काफी अच्छा हो जाएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो कोई बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 22 October 2019 Tuesday

What does your Tuesday, October 22, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, October 21, 2019, 15:32 [IST]
Desktop Bottom Promotion