For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 अक्टूबर राशिफल: माता कात्यायनी की कृपा से इन राशियों का दिन रहेगा शुभ

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो आपको अपनी गलतियों से सीख लेनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को पूरी ईमानदारी और लगन से अपना काम करना होगा। सहकर्मी और उच्च अधिकारियों के साथ भी संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आज अच्छा लाभ मिल सकता है। पैसों को लेकर आज घर में कोई विवाद हो सकता है। मुमकिन है घर के कुछ सदस्य आपके किसी फैसले से सहमत न रहें। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखें और शांति से मामले को निपटाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें और सोशल डिस्टेनसिंग का ठीक से पालन करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी भी हो सकती हैं। बहसबाजी करने से पहले आप अपने प्रिय के पक्ष को ठीक से समझने की कोशिश करें। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आपके रिश्ते के लिए अच्छा होगा। घर के बड़े आपसे नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप खुलकर उनसे बात करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। कामकाज की बात करें तो अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा और रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का यही सही समय है। आप जमकर मेहनत करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ रही हैं तो आप अपनों की मदद ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपके जरूरी कार्यों में बाधा आ सकती है। नौकरी में कुछ परिवर्तन संभव है। आज आपको अपने ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। पैसों की बात करें तो अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी और आपका कोई पारिवारिक कर्ज खत्म होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें, आपके परिवार के सदस्य आपके रवैये से दुखी हो सकते हैं। आज पिता से आपकी अनबन हो सकती है। आपको उनकी बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी से छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है लेकिन जल्द ही सब कुछ शांत हो जाएगा। सेहत की बात करें तो बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बनेगी। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज अधिक सावधान रहना होगा। दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। आपके जीवनसाथी काफी उदास रहेंगे। आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। अपने वैवाहिक जीवन की खुशियां बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। बेहतर होगा आज ज्यादा खर्च न करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है बेहतर होगा आप किसी भी तरह के गॉसिप में न पड़े और अपने काम पर फोकस करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

आज का राशिफल 22 Oct 2020 Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today's Horoscope | Boldsky
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के बीच प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव देखने को मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को अपने काम से मुंह तोड़ जवाब देंगे। साथ ही आपके वरिष्ठ भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार होगा। आज आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। कुसंगति आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। आज वाद विववाद से बचें, नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है। सेहत की बात करें तो शराब का सेवन न करें, खासतौर पर वाहन का प्रयोग करते समय इससे बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज पिता से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। साथ ही आज आपके मन में जल्द पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके जीवनसाथी का अस्थिर बर्ताव आपका दिन बिगाड़ सकता है। आप दोनों के बीच मनमुटाव होने की संभावना है। कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताएं, आप बेहतर महसूस करेंगे। आज कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके काम में भी तेजी आएगी। आज काम का बोझ कुछ अधिक रह सकता है जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। शाम को संगी साथियों के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका मूड बढ़िया रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। सहकर्मियों की आलोचना करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने बड़े संपर्कों का अच्छा फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है लेकिन अपने आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। आज आप बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। आपको अपनी रुचियों पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके काम की भी तारीफ होगी। बातचीत करते समय अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें। अगर आप अपनी ज़ुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। शाम को कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज मित्रों की मदद से आपकी किसी समस्या का अंत होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आपकी मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें और अपनी परेशानियों को सुलझाने के लिए परिजनों या दोस्तों की मदद लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बॉस का मिजाज काफी गर्म रहेगा। अच्छा होगा कि आप अपने काम के प्रति किसी तरह की लापरवाही न करें। आज जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहेगा। सेहत की बात करें तो इस समय छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको घर के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। आप अपने बड़ों के साथ विनम्रता से पेश आएं और छोटों पर किसी भी बात का दबाव न डालें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आपको अपनी मेहनत सफल होती नजर आएगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया डील करने का मौका मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो अच्छा होगा कि आप सभी कोनों से पहले जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना अंतिम फैसला लें। स्वास्थ्य की बात करें तो लापरवाही के कारण कोई पुराना रोग उभर सकता है। आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन मे स्थिति प्रतिकूल रहेगी। आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बातचीत के द्वारा आप अपने रिश्ते की कड़वाहट को दूर करने की कोशिश करें अन्यथा बहुत देर हो सकती है। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो आज परिजनों से मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय बाद अपनों के साथ समय बिताकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी रुकावट के पूरा होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अटकी हुई व्यवसायिक योजना दोबारा शुरू हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। खाने-पीने के प्रति लापरवाही आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो उसके स्थाई होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर उच्च अधिकारी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आर्थिक लाभ संभव है। आपकी मेहनत का फल आपको मिल सकता है और आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 22 October 2020 Thursday

What does your Thursday, October 22, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 17:34 [IST]
Desktop Bottom Promotion