For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 सितंबर राशिफल: मंगलवार का दिन इन जातकों के लिए रहेगा शुभ

|

आज किन राशियों को मिलेगी अपार सफलता और किसका भाग्य पक्ष रहेगा कमजोर, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहने से आपके सोचे हुए सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। इतना ही नहीं, आज आप कोई समझदारी भरा फैसला भी ले सकते हैं। भविष्य में आपका ये निर्णय शुभ फलदायी साबित होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। पैसा कमाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। करियर में कुछ बड़े बदलाव संभव है। आपको किसी बड़ी कंपनी से कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी को कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम रुक सकता है और आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि कैसे मामले से निपटा जाए। आप धैर्य से काम लें क्योंकि ऐसी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। बेहतर होगा कि आप जल्दबाजी में कोई गलत फैसला न लें। नौकरीपेशा जातकों को पूरी मेहनत से काम करने की जरूरत है। अगर आप ईमानदारी से अपना काम करेंगे तो चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से मुश्किल समय में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। दूसरों के विचारों से प्रभावित न हों, इस समय आपको अपने अंदर की आवाज सुननी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

आज का राशिफल 22 Sept 2020 Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today's Horoscope | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके ज्यादातर काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। मित्रों के सहयोग से आपको कोई फायदा हो सकता है। आज दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। आपकी धीमी गति के कारण वरिष्ठ आपसे नाराज रह सकते हैं। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो मन लगाकर और तेजी से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। ज्यादा उतावलापन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। परिवार के साथ कुछ कम समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपसे कुछ ज्यादा ही नाराज रह सकते हैं। माता पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। आज धन लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आप बहुत ही उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अचानक किसी करीबी रिश्तेदार की आने की सूचना मिल सकती है। उनके स्वागत के लिए आप अपने परिवार के साथ तैयारियों में जुटे रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर रखने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते हैं तो काफी संघर्ष के बाद आपको आर्थिक लाभ होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपका स्वास्थ्य एकदम अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और मानसिक रूप से भी काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो आपका हर काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। इस समय उधार लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और आपसी मेलजोल बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें अन्यथा आपके बीच तकरार हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 10:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। अपनी काबिलियत दिखाने का कोई बड़ा मौका आपको मिल सकता है। हालांकि यह अवसर अपने साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आएगा जिनका सामना आपको पूरी हिम्मत के साथ करना होगा। अगर आप इस मौके का फायदा उठाते हैं तो जल्द ही आपका करियर आसमान छूएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए आक्रामकता नहीं बल्कि समझदारी दिखाने की जरूरत है। गुस्से में अपनों का अपमान करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी और आपको वित्तीय फायदा भी दिलाएगी। जीवनसाथी से मनमुटाव होने से मन कुछ उदास रहेगा। आपको समझना होगा प्रेम से सब कुछ जीता जा सकता है। अगर आप अपने रिश्ते की मधुरता बनाए रखना चाहते हैं तो अपने प्रिय को इस बात का एहसास दिलाएं कि वो आपके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

संतान पक्ष से आपको कुछ कष्ट मिल सकता है। उनकी पढ़ाई में कुछ बाधा आ सकती है, साथ ही उनका लापरवाह रवैया आपकी चिंता बढ़ा सकता है। वैवाहिक जीवन में कहल रहेगी। आपको अपने जिद्दी स्वभाव को छोड़कर अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपसे गलती हुई है तो खुले दिल से उसे स्वीकार करें। अगर बात आपके कामकाज की करें तो एक साथ कई कार्य आपको निपटाने पड़ सकते हैं। आप पूरे जोश और हिम्मत से अपने काम पूरे करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि आज आपको कोई नया ऑफर मिले तो सोच विचार करके ही निर्णय लें। पैसों की तंगी रहेगी। आमदनी को बढ़ाने का प्रयास विफल हो सकता है। सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको राहत मिल सकती है। आप ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। इतना ही नहीं, जल्दबाजी में लिए हुए आपके आर्थिक फैसले आपका नुकसान करा सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिजनों का रवैया आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में अपने काम पर फोकस करें और विवादित मुद्दों से दूर रहें। अगर आप व्यापार करते हैं तो लाभ हो सकता है। किसी व्यवसायिक मामले को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी लापरवाही के कारण वरिष्ठ आपसे बेहद नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप ध्यान से अपना काम करें। व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी कानूनी अड़चन के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। अतीत में किए हुए निवेश का उम्मीद के अनुसार परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो पहले अच्छी तरह विचार कर लें। जल्दबाजी न करें। परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम को समय पर पूरा करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत से वरिष्ठ बेहद प्रभावित होंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और इसका फायदा आज आपको मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए आपको कुछ नए तरीके सोचने होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज परिजनों के लिए आप तोहफे खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको काफी थकान महसूस होगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों की स्थिति कुछ ठीक नजर नहीं आ रही है। आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश करें। साथ ही बचत पर भी ध्यान दें ताकि आप हर मुसीबत से निपटने में सक्षम रहें। घर का वातावरण कुछ बदला हुआ रहेगा। यदि कुछ दिनों से घर में तनाव चल रहा था तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप भी अपने बर्ताव में नरमी लाएं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें। इस समय जोखिम उठाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज वाद विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। इससे न सिर्फ आपका कीमती समय व्यर्थ होगा बल्कि आपकी प्रतिष्ठा भी धूमिल हो सकती है। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप समय पर और सफलतापूर्वक अपने सभी कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपके पार्टनर आपकी किसी बात से सहमत नहीं रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना पक्ष शांति से रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आप सोच समझकर खर्च करें और बचत पर ज्यादा ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपको कोई खास तोहफा दे सकते हैं। माता की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ सकती है। आप सावधान रहें और किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 22 September 2020 Tuesday

What does your Tuesday, September 22, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, September 21, 2020, 17:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion