Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
23 दिसंबर राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढ़ेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आज आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की जांच कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान के कारण लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से आपको बचना होगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाने की जरूरत है। इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आर्थिक मामलों में आप अपने फैसले समझदारी से लें। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज अचानक कोई बड़ी खबर मिल सकती है। आपका ट्रांसफर होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपका संपर्क कुछ बड़े और महत्वपूर्ण लोगों से भी हो सकता है। कपड़े के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करें। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देने की जरूरत है। इस समय काम के प्रति लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आज दफ्तर में अचानक आपके बॉस किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों की कमी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहने वाली है। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखना होगा। उग्र होकर बात करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने से बचें। आज आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको अपने कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने की सलाह दी जाती है। आपका अत्यधिक क्रोध आपके लिए नुकसान की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी से बचना होगा। आज आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। मीडिया, पॉलिटिक्स या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के मूड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें अन्यथा नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस वजह से आज आप काफी तनाव में भी रह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है पैसों की कमी के कारण आज आपका कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य भी अधूरा रह जाए। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलने से विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक चिंता बढ़ने के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपनी सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपको कोई बड़ी समस्या हुई है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा। कामकाज की बात करें तो यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस समय इस तरह के फैसले लेने से आपको बचना होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपके रास्ते में आर्थिक समस्याएं आ रही है तो आज आपको बड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का भी पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आप सोच समझकर ही खर्च करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में कार्यभार अधिक रहने से आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आज आपके काम में कई कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको हताश होने की जरूरत नहीं है। आप मन लगाकर और ध्यान से अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपने परिजनों के लिए आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार काम करने से बचें अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि मन में किसी भी बात को लेकर दुविधा या संदेह है तो आज आपको अपने सभी सवालों का जवाब मिल सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता देख आपके आसपास के लोग भी प्रभावित होंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन बावजूद इसके आज आप समय पर सफलतापूर्वक अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ नरमी से पेश आने की जरूरत है। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
संतान की शिक्षा को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और करियर को लेकर आज आप महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन अटके धन की प्राप्ति न होने से आप कुछ निराश रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। हालांकि आपको अपने सहकर्मियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें। इससे आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज के दिन आपको अत्यधिक क्रोध और अहंकार से बचने की जरूरत है। बेवजह की झंझट में पड़ने से केवल आपका मानसिक तनाव ही बढ़ेगा। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहकर काम करने की जरूरत है। कार्यभार अधिक रहने की वजह से आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपते हैं तो उसे आप गंभीरतापूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं और आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप अपना फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में आकर आप कोई ऐसा निर्णय न लें जिसे लेकर आपको बाद में पछताना पड़े। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने की संभावना है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। यदि आप अपने कार्य दृढ़ मनोबल और पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। आप दोगुनी तेजी से अपने काम करेंगे। व्यापारियों को कुछ राहत मिल सकती है। छोटा ही सही लेकिन आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। विद्यार्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी पढ़ाई में कुछ बाधा आ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











