Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
23 जनवरी राशिफल: इन राशियों को मिलेगी आज अच्छी सफलता, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में कुछ दिनों से यदि वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट नहीं हैं तो आप अपनी मेहनत से उनकी सारी शिकायतें दूर करने में सफल रहेंगे। आपको उनका सहयोग भी मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं, आज आपका कोई लंबित कार्य भी पूरा हो जाएगा। व्यापारियों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपने प्रिय के साथ आप बहुत ही शांत भरा दिन बिताएंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज उधार लेने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आप घर से दूर रहते हैं तो हो सकता है आज आप अपनों को बहुत ज्यादा मिस करें। ऐसे में आप फोन या इंटरनेट के माध्यम से घरवालों से जुड़े रहने का प्रयास करें। दफ्तर में आप अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। किसी और के मामले में टांग न अड़ाएं अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज बॉस आपको बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। यदि आप समय पर काम पूरा कर लेते हैं तो इससे कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मोर्चे पर पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज जिससे भी मिले उसके साथ विनम्रता से पेश आएं। गुस्सा या तीखी वाणी आपका दिन बिगाड़ सकती है। दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आज आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप शांत रहेंगे तो बड़ी परेशानी से बच सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको कितनी अच्छी तरह समझते हैं। आज आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो अगर आपने छोटा मोटा उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अचानक कार्यक्षेत्र में कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। यह समय घबराने का नहीं बल्कि पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का है। आप चिंता न करें जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। पैसों की बात करें तो आज आमदनी बढ़ाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। आप छोटा-मोटा निवेश भी कर सकते हैं। आने वाले समय में इसका अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। यदि किसी कारणवश आपकी माता आपसे नाराज है तो आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
काम का बोझ अधिक रहने से आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। आपको झुंझलाहट महसूस हो सकती है। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो चीजें आपके लिए काफी हद तक आसान हो जाएगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज आपका कोई करीबी आपको दुख पहुंचा सकता है। ऐसे में मन काफी उदास रहेगा। बेहतर होगा आप खुद को मजबूत रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 5:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। आज चीजें आपके विरुद्ध जा सकती हैं। दफ्तर के किसी कार्य में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। ऐसे में आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। आप खुद को शांत रखें और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराएं। वहीं व्यापारियों को वाद विवाद से बचना होगा। यदि आप झगड़े झंझट में पड़ते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही अपने व्यवसायिक फैसले भी आप सोच समझकर का लें। पैसों की बात करें अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को यदि आप सही जगह पर निवेश करते हैं तो इसका उचित परिणाम आपको जल्द ही मिलेगा। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई रुकावट आ रही है तो जल्द ही आपकी इस समस्या का अंत होगा। आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव भी आ सकता है और आप इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके काम तय समय पर पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानी का अंत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा और आप इस मौके का जमकर फायदा उठाएंगे। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज किसी करीबी की मदद से आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं का समाधान होगा। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं और किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आपके पिता का समर्थन आपको मिलेगा। आप जमकर मेहनत करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज का दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ पाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों में एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज आपको सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अचानक आपकी मुलाकात टल सकती है। कई प्रयासों के बाद भी आपके बीच संपर्क नहीं हो पाएगा। इससे आप थोड़े उदास हो सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों का दिन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। अगर आप कोई नयी संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। जीवन सामान्य रहेगा। काफी दिनों के बाद आज दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका आपको मिलेगा। आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएंगे और ढेर सारी मौज मस्ती भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं और किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आप अपने प्यार का इजहार करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएं और खुलकर अपने दिल की बात कहें। दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आप वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। आपके करियर को आगे बढ़ाने में उच्च अधिकारी आपकी पूरी मदद भी करेंगे। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी किसी बात से आज माता पिता नाराज रहेंगे। ऐसा कोई काम न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो ज्यादा तनाव लेने से बचने की कोशिश करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। जीवनसाथी से अनबन आज बड़े झगड़े में बदल सकती है। घरेलू झगड़े झंझटों के कारण आज मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में आज आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं पाएंगे। बेहतर होगा आप अपनी निजी जीवन की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने की कोशिश करें ताकि आप अपने काम पर फोकस कर पाएं। आज किसी करीबी मित्र के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आप अपने दोस्त का शुक्रिया जरूर अदा करें। अपने खाली समय का सदुपयोग करें बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार आने की संभावना है। हालांकि अपने बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगाकर आप कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। इतना ही नहीं, वरिष्ठों के सहयोग से आज आपको कोई बड़ा फायदा मिलने के भी आसार हैं। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आपका काम खाने पीने की चीजों से जुड़ा है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मिजाज बढ़िया रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। शाम को अचानक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











