For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 जुलाई राशिफल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल

|

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज ग्रहों की बदली हुई चाल का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने कार्य ध्यान से करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखनी होगी। मुमकिन है आपके विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस समय कोई भी नया काम करना आपके लिए ठीक नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आपको परिजनों के साथ भी ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। कुलमिलाकर आज आपको बहुत ही हिम्मत से काम लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके बॉस की सलाह से आपका बड़ा फायदा हो सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा भी हो जाएगा। व्यापारियों को किसी नई डील को लेकर आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि अपने ग्राहकों से बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। निजी जीवन की बात करें तो यदि आपके जीवनसाथी की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको विशेष सजगता रखनी होगी क्योंकि ग्रहों की स्थिति किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 5:55 से दोपहर 12:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। मुमकिन है इसकी वजह काम के प्रति आपकी लापरवाही हो सकती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज किसी महत्वपूर्ण व्यापारिक मसले को लेकर अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। यदि आप किसी उलझन में हैं और मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो अपने जीवनसाथी से खुलकर अपने दिल की बात करें। आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही मजेदार रहेगा। मन स्थिर रहेगा और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आप अपने आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे तो अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातक अपने नवीन विचारों के बल पर आज अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी काबिलियत देख उच्च अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने किसी अटकी हुई परियोजना पर दोबारा काम शुरू करने का मौका मिलेगा। हालांकि आपके मार्ग में कई सारी चुनौतियां आएंगी लेकिन बावजूद इसके आप पूरी हिम्मत के साथ आगे बढ़ेंगे। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपनों के साथ रिश्तों में प्यार और मेलजोल बना रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

आज का राशिफल 23 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप काफी ऊर्जावान और तंदुरुस्त रहेंगे। अच्छी सेहत का असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। आज आप अपने सभी काम दोगुनी तेजी से पूरे कर पाएंगे। लंबे समय बाद आज आपको खुद के लिए भी कुछ वक्त मिलेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी को बेचना या खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको उचित समय की प्रतीक्षा करनी चाहिए। वैसे भी सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। घर के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की जरूरत है। इस तरह की बातें आपके घर की शांति भंग कर सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप अपने दिन की शुरुआत गणेश जी की आराधना से करें निश्चित रूप से आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपका प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपको कोई सुनहरा अवसर प्राप्त होगा और आप अपने लाजवाब काम से अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सारी शिकायतें दूर करने में सफल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को लाभ हो सकता है। अगर आप कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन या खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। सड़क पर पैदल चलते समय या वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आज जीवनसाथी के साथ अनबन संभव है। बहसबाजी के टकराव से बचें अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। पैसों की बात करें तो पुराने कर्ज आज आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। हालांकि इस बात को लेकर आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो समय से पहले आज आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आज आपको उनके साथ कुछ वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर बदलाव संभव है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में भी आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपका होटल का बिजनेस है तो आज आपको परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। हालांकि इस समय आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की जरूरत है। धीमी गति से ही सही लेकिन आपका काम आगे बढ़ेगा। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का रहस्मयी बर्ताव आप दोनों के बीच विवाद का कारण बन सकता है। ऐसे में मन खिन्न रहेगा और आप काफी परेशान भी रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। पैसों के मामले में अगर आप सोच समझकर फैसले लेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। अपनी इस आदत के कारण आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज तोलमोल कर ही अपने शब्दों का प्रयोग करें, नही तो बातों बातों में आप अपनी कोई गुप्त जानकारी उजागर कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक यादगार दिन गुजारेंगे। वहीं दूसरी ओर यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज उसके शांत होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको इस बात का खास ध्यान रखने की जरूरत है कि भविष्य में आप इस तरह की गलती दोबारा न दोहराएं जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज की बात करें तो आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होते नजर आएंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन परिवार के साथ बहुत ही मजेदार गुजरेगा। हंसी मजाक इधर-उधर की बातें करके आपका तनाव कम होगा और आपको काफी अच्छा महसूस होगा। अगर आप शादीशुदा हैं और किसी कारणवश जीवनसाथी आपसे दूर है तो आज आप उनके ख्यालों में खोए रहेंगे। ऐसे में आप फोन या इंटरनेट के माध्यम से उनसे संपर्क बनाकर रखने की कोशिश कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके काम की है तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपने काम के प्रति बिल्कुल लापरवाही ना बरतें। सहकर्मियों के साथ भी वाद-विवाद से बचें। ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 6

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो ज्यादा चिकना, तला, भुना न ही खाएं तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से घर में आज कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है। बेहतर होगा आप बड़े ही प्यार और आदर से सबके साथ पेश आएं। आपको अपने घरेलू मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है, नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। इस समय बड़ी ही समझदारी से अपने फैसले लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं और किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। सबके साथ विनम्रता से पेश आएं। इससे जल्दी और सफलतापूर्वक आपका काम पूरा होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई बड़ा मुनाफा नहीं मिलेगा लेकिन आपका कोई नुकसान भी नहीं होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज माता पिता के साथ आप काफी अच्छा वक्त बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की ओर से कोई बढ़िया तोहफा आपको मिल सकता है। आप दोनों के बीच आपसी समझ और बेहतर होगी और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 23 July 2020 Thursday

What does your Thursday, July 23, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, July 22, 2020, 16:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion