For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 जून राशिफल: जानें आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों का जवाब मिलेगा। तो आइए देखते हैं, क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

ग्रहों की शुभ स्थिति आज किसी बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने काम करें। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। इसके अलावा उनकी ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। काम के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आज पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है। बेहतर होगा आप खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो बिना सोचे समझे अपने फैसले लेने से बचें। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यवसाय शुरू किया है तो आपको अपने ग्राहकों की पसंद का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। हो सकता है आज पिता आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखना होगा। हालांकि पैसों के मामले में आप पूरी पारदर्शिता बनाए रखें। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए। सेहत की बात करें तो आपको साफ सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हो और दफ्तर में किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आज के दिन आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आप की मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आकर आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके परिवार की एकता भंग हो सकती है। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत में गिरावट संभव है। अचानक शरीर के किसी हिस्से में दर्द उठ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय के बर्ताव में रूखापन रहेगा। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें और जल्द से जल्द अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आप टीम को लीड कर सकते हैं। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। अगर आप व्यापार करते और लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। बढ़ते हुए खर्चों की लिस्ट आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा आप सोच समझकर खर्च करें। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इससे आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। बेहतर होगा आज कामकाज के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें। अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें, गिरकर चोट लगने की संभावना है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आज आपको सहकर्मियों के साथ मनमुटाव से भी बचना होगा। इस तरह की बातें आपके काम को प्रभावित कर सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का कुछ बेहतर रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको तेज करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि कई प्रयासों के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप निराश न हो। उचित समय आने पर आपको अपने परिश्रम का अच्छा फल जरुर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में रूकावट आ सकती है। आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बात बात पर झगड़े झंझट से बचें। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर रखें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपको किसी पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों को पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। छोटे व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सभी सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप पहले से ही इसके लिए तैयार रहें। साथ ही आज आप अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करें। व्यापार से जुड़े जातक को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपको अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की किसी वस्तु पर आज आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आप पान, गुटखा, सिगरेट आदि जैसी चीजों के सेवन से बचें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट संभव है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आज किसी से आपका झगड़ा हो सकता है। इस तरह के झंझटों में पड़कर आप अपना समय व्यर्थ ना करें। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप सेल्स से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अपना टारगेट पूरा करने में आज कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को कोई भी नया काम शुरू में लेने से पहले पुराने कार्य को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों की बात करें तो आज उधार लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जब तक बहुत जरूरी ना हो कर्ज ना लें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को काम को लेकर ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए। ऐसे में आप काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा कि अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद-विवाद से रहने में ही भलाई है अन्यथा आप लंबे समय के लिए कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। आज आप शोर-शराबे से दूर एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। अगर आप अपनी मानसिक शांति को बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 23 June 2021 Wednesday

What does your Wednesday June 23, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, June 22, 2021, 15:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion