For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 मार्च राशिफल: मीन राशि वालों का दिन का दिन रहेगा आज शुभ, दूर होगा तनाव

|

क्या है आज आपके भाग्य में? क्या आज आपके प्रयास सफल होंगे? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

संतान पक्ष से आज कुछ कष्ट संभव हैं। पढ़ाई लिखाई के प्रति उनकी लापरवाही आपके लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय हो सकती है। ऐसे में आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही इस समय आपको उनका सही मार्गदर्शन करना चाहिए। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आप दोनों के बीच अनबन का कारण बन सकता है। आज उनकी वजह से आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर चिंता गहरी हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। वित्तीय लेन देन में सावधानी बरतें। कामकाज को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातक नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज बिगड़ सकता है। आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 3:40 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आज आप किसी को प्रोपोज़ करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करने की जरूरत हैं। अपने दिल की बात कहने का यह सही समय नहीं है। हो सकता है आप कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी कर रहे हों। वैसे भी सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि अभी आप उनकी यह मांग पूरी करने की स्थिति में ना हों तो अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। वे आपकी बात को समझेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। बिना रूकावट आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको इच्छित परिणाम मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़ी चिंता दूर होने से आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा और आपका अटका हुआ काम दोबारा शुरू हो जाएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों की मदद मिलेगी जिससे आपका यह काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपके वरिष्ठ आपकी कुछ कमियां निकाल सकते हैं। आप इसे सकारात्मक रूप से लेंगे और अपनी कमियों को दूर करने का भरोसा दिलाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों की कमी के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता और अपनापन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 10:15 से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। पैसों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आज आप अपनी समझदारी से अटके हुए आर्थिक मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां और सुकून रहेगा। आज परिजनों के साथ आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आज अधिक सावधानी बरतें। खान पान का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। आज आपके जीवनसाथी के बिगड़े हुए बोल आपका तनाव बढ़ा देंगे। बेहतर होगा आप शांति से उन्हें समझाने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप पूरी मेहनत से काम करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने बहस करने की आदत पर काबू रखने की जरूरत है। यदि किसी बात पर आप दोनों के विचार नहीं मिलते हैं तो आप शांत रहें। बेवजह की बहसबाजी करके आप अपनी मानिसक शांति भंग न करें। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं है। अपने रिश्ते को लेकर आज आप दुविधा में रहेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने किसी करीबी मित्र या अन्य किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए साफ सफाई के साथ खान पान का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपने जीवनसाथी को नज़रअंदाज करने की गलती न करें। आप उनसे कितना भी झगड़ लें, लेकिन यह न भूलें कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। अगर विपरीत परिस्थितयों में भी आप संतुलित व्यवहार करेंगे तो इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। पैसों की बात करें तो आज घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें, आपका बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से मेहनत करें, आज भाग्य आपका साथ जरूर देगा। दफ्तर में अपने सहकर्मियों से अपने काम के अलावा ज्यादा इधर उधर की बातें न करें। आज आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल सकता है जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। रोमांटिक लाइफ में अपने पार्टनर के साथ ठीक तरह से व्यवहार करें और कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचें, नहीं तो आज आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आप अपने पार्टनर के सामने खुलकर अपने दिल की बात कहेंगे। हो सकता है आज आप उन्हें शादी के लिए भी राजी कर लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज दफ्तर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा जिस कारण आप आसानी से अपने सभी काम पूरे कर लेंगे। साथ ही आज आपके वरिष्ठ आप पर कुछ अधिक ही मेहरबान रहेंगे। यदि आपका कोई काम बीच में अटक जाता है तो आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन खूबसूरत मोड़ लेगा। आज जीवनसाथी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:25 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके जीवन में अनावश्यक तनाव लेकर आएगा। मानसिक परेशानियां आप पर हावी रहेंगी और आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। घर हो या दफ्तर आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको ठंडे दिमाग से काम लेने की जरूरत है। आज कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। भावनाओं में बहकर आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं जो भविष्य में आप पर बहुत भारी पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी दिन कुछ ठीक नहीं है। पैसों की तंगी रहेगी। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने के में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का कुछ नुकसान हो सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ने से आर्थिक हानि संभव है। इस समय आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल न करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन में आज शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ बिगड़े हुए रिश्ते में सुधार आने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। काफी समय बाद आज आप दोनों कुछ अच्छा और रोमांटिक समय बिताएंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन बहुत ही मजेदार रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ढ़ेर सारी मौज मस्ती करने वाले हैं। आप महसूस करेंगे कि आप अपने साथी को कितनी अच्छी तरह से समझते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। जिस आर्थिक मुनाफे के लिए आप काफी समय से मेहनत कर रहे थे आज उसके मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की तंगी दूर होने से आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को भी निपटा पाएंगे। दफ्तर में काम का बोझ हल्का रहेगा और आज आपको स्वयं के लिए भी कुछ अतिरिक्त समय मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ सकती है। बेहतर होगा कि आप ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान न देकर लक्ष्य पर फोकस करें। यदि आप इच्छित परिणाम चाहते हैं तो आपको ईमानदारी से मेहनत करनी होगी। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आपके और जीवनसाथी के बीच बढ़ता हुआ तनाव घर का माहौल खराब कर सकता है। क्रोध और अहंकार आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा अन्यथा बहुत देर हो जाएगी। दफ्तर में अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से आपको बचना होगा। साथ ही अपने सहकर्मियों की कमियां निकालने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज सोच समझकर ही खर्च करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में आज स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाते हैं तो बात को बिगड़ने से रोका जा सकता है। इस समय आपको अपने माता पिता के विचारों को महत्व देना चाहिए। उनके खिलाफ जाकर कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। कैसी भी परिस्थिति हो आपके जीवनसाथी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। शादीशुदा जीवन के असली मायने आज आप समझ पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात संभव है। यह मुलाकात बहुत ही मजेदार रहेगी। आपकी पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अपने विरोधियों से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 4 से 7:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपके रास्ते में कई बाधाएं आएंगी लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में आप समझदारी का परिचय देंगे और सभी परेशानियों का सामना आप पूरी हिम्मत और समझदारी से करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उच्च अधिकारियों की ओर से काफी सम्मान मिलेगा। वहीं दूसरी ओर समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से आज आपकी मुलाकात संभव है। घर में खुशियों भी रहेगी। सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बीते कुछ समय से आप अपने पिता की सेहत को लेकर चिंतित चल रहे थे लेकिन आज आपको उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यह सब आपकी अच्छी देखभाल का ही नतीजा है। आज जीवनसाथी भी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। आपको उन्हें निराश नहीं करना चाहिए। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 23 March 2020 Monday

What does your Monday, March 23, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, March 21, 2020, 17:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion