Latest Updates
-
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक
23 मार्च राशिफल: मकर राशि वालों के मान सम्मान में होगी वृद्धि, जानें क्या है आपके भाग्य में
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज के दिन आपको लड़ाई-झगड़े, बहसबाजी आदि से बचने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। यदि आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। भावुक होकर या आवेश में आकर गलत निर्णय लेने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। साथ ही आपको अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से भी बचना होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें। साथ ही अपने खानपान की आदतों में भी बदलाव करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। इसके अलावा आपको अपने सभी व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर आप नौकरीपेशा हैं और किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा नहीं है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको चेस्ट कंजेशन हो सकता है। लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करें। आपकी यह मेहनत जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोल सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़ा हुआ कोई पुराना मामला आज आपका तनाव बढ़ा सकता है। हो सकता है आपको कुछ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि आपको आराम पर भी पर्याप्त ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको दूसरों की आलोचना करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के बारे में ज्यादा न सोचें। प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है नौकरी करने वाले लोगों का कोई महत्वपूर्ण कार्य आज समय से पहले पूरा हो जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई बड़ा खर्च करने से बचना होगा। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के नियमों का पालन आपको कठोरता से करना होगा। यदि जरा सी भी लापरवाही होती है तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपको बड़ा नुकसान हुआ है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही अपने नुकसान की भरपाई करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। घरेलू खर्चे बढ़ने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज घर में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। अगर आप विदेशी कंपनियों के साथ कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठ आपके द्वारा किए हुए कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सेहत के प्रति आपको अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो जरा सी भी लापरवाही न करें। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। आपको अपने छोटे भाई बहनों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने की भूल न करें। दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है इसलिए आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटे से छोटे काम को भी आप पूरी मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कानूनी मामलों में लपरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा लंबे चक्कर में फंस सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हो सकता है आज आप अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें। निजी जीवन की बात करें तो बेवजह का गुस्सा अपने जीवनसाथी पर निकालने से बचें। आपका कड़क रवैया आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत की बात करें तो आज कान में दर्द आदि से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। लकड़ी के कारोबारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको तेज करना होगा। इसके अलावा अगर आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करते हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। हो सकता है आज आपको कोई बड़ा मान-सम्मान भी मिले। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आर्थिक रूप से आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी मौका मिल सकता है। आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी को ज्यादा समय देने का प्रयास करें अन्यथा आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो जरूरी दस्तावेजों को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा खाने-पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों को स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना होगा अन्यथा नुकसान संभव है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप हिम्मत और मेहनत से काम करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है अन्यथा आने वाले समय में आप पर आर्थिक भार बढ़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। दफ्तर में बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें। आज आपके बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











