Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
23 मई राशिफल: आज इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, व्यापार, नौकरी, वैवाहिक जीवन आदि से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कोई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। हालांकि आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अचानक आप पर काम का बोझ काफी बढ़ सकता है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। हालांकि आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके पारिवारिक जीवन की है तो घर में चल रहा कलह आज शांत हो सकता है। रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों को लेकर चल रहे आपके प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप बड़ा खर्च भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 7:45 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इस अवधि में आपका काम सुचारु रुप से आगे बढ़ेगा। वहीं व्यापारियों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा। आज आप किसी बड़े क्लाइंट से जुड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा सर्दी, जुकाम या कफ की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है अन्यथा लापरवाही आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती है। व्यापारियों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। काफी संघर्ष के बाद आपको लाभ हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। गुस्से में आकर आप कोई गलत कदम न उठाएं तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप नए वाहन या किसी अन्य कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की चाल कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रही है। आपको काफी आलस्य महसूस होगा और आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। जरूरत से ज्यादा आलस्य आपको मुश्किल में डाल सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। अगर बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ निराशा लगेगी। अगर आपका काम फाइनेंस से जुड़ा है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें अन्यथा आपकी शादीशुदा जिंदगी में नीरसता बनी रहेगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। आप कोई नयी सौदेबाजी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ दिन शांति और आनंद में गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय के साथ उसे साझा करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कर्ज या उधार लेने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नया या बड़ा करने से बचने की जरूरत है। आपकी आर्थिक समस्याएं बढ़ती नज़र आ रही हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति ठीक रहेगी। परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आज बड़े भाई की ओर से लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचने की आपको सलाह दी जाती है। रोज रोज की अनबन आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जल्द ही आपको अपने नुकसान की भरपाई करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। सेहत की बात करें तो आज पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपके पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। छोटे व्यापारियों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के स्वभाव में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में बातचीत के द्वारा आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी लेकिन आपका खर्चीला स्वभाव आपको मुश्किल में डाल सकता है। अगर आप सोच समझकर और अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:25 से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो वैवाहिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें। आपको समझना होगा कि मजबूत रिश्ते की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है। आपका गलत व्यवहार आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर काम के दबाव और निजी जीवन की परेशानियों के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अच्छे और सफल जीवन के लिए आपका सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने उच्च अधिकारियों को शिकायत का कोई मौका न दें। इसके अलावा दफ्तर में आपको मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अच्छी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता पिता आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी आपकी अच्छी होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यवसायिक स्तर पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई ऐसा अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। यदि हाल ही में आपने कोई बड़ा निवेश किया है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपके प्रमोशन की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको परिजनों के साथ छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। बेवजह की चिंता छोड़कर आप मानसिक रूप से मजबूत रह सकते हैं। इससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। सोना चांदी का कारोबार करने वाले जातकों को आज नुकसान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











