Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
23 नवंबर राशिफल: तुला राशि वाले रखें आज अपने खर्चों पर नियंत्रण
हर दिन एक जैसा नहीं होता है। यदि आज आपके साथ बुरा हुआ है तो कल जरूर कुछ ना कुछ अच्छा होगा। शुभ अशुभ यह सब आपके ग्रहों पर निर्भर करता है। आइए देखते हैं आज ग्रहों की दिशा और दशा क्या कहती है आपके बारे में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने जीवनसाथी से कितना भी झगड़ा क्यों ना करें, लेकिन यह ना भूलें कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं इसलिए विपरीत परिस्थितयों में भी संतुलित व्यवहार करें। आज घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा ना करें, आपका बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से मेहनत करें, आज भाग्य आपका साथ जरूर देगा। दफ्तर में अपने सहकर्मियों से काम के अलावा ज्यादा इधर उधर की बातें ना करें। आज आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल सकता है जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। रोमांटिक लाइफ में आज अपने पार्टनर से ठीक तरह से व्यवहार करें और कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचें अन्यथा आज आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने बहस करने की आदत पर काबू रखने की जरूरत है। यदि किसी बात पर आप दोनों के विचार नहीं मिलते हों तो आप शांत रहें। बेवजह की बहसबाजी करके आप एक दूसरे का समय नष्ट ना करें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। अपने रिश्ते को लेकर आज आप दुविधा में रह सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने किसी करीबी मित्र या अन्य किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आप परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने का योग है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए व्यायाम का सहारा लें और अपने खाने पीने का भी विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज ऐसी किसी परियोजना पर काम करें जो भविष्य में आपको मुनाफा दे। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने से आपको राहत मिलेगी और आप कोई पारिवारिक कर्ज खत्म करने में कामयाब होंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। अपने जीवनसाथी से बात करते वक्त किसी भी विवादित मुद्दे को उठाने से बचें। आज आपके प्रिय का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी भी प्रकार के मनमुटाव से बचने के लिए आप उनकी भावनाओं को समझें। आपको खुद में बदलाव लाने की जरूरत है क्योंकि आपका जिद्दी व क्रोधी स्वभाव ना तो आपके और ना ही आपके रिश्तों के लिए ठीक है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज घरेलू कलह आपके दिमाग पर हावी रहेगा। आप चाहकर भी अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप अपने पारिवारिक सदस्यों से अपने मतभेद खत्म करें, नहीं तो आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। आज अतिरिक्त धन कमाने का भी कोई मौका आपको मिल सकता है। आज दफ्तर के कामों में कोई व्यवधान पड़ने की संभावना है। आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके लिए कोई मुसीबत खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं, आप सावधान रहें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। खुद को सेहतमंद रखने के लिए खेलकूद में हिस्सा लें और शराब के सेवन से भी बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने का योग बन रहा है। आज आप अतिरिक्त पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक लेन देन में आज आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें अन्यथा नुकसान संभव है। आप लोगों पर बहुत ही आसानी से भरोसा कर लेते हैं। आपकी यही आदत आज आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ दिक्कतें लेकर आ सकता है। यदि आप धैर्य और शांति से काम लेंगे तो आपकी हर मुश्किल आसान हो जाएगी। जीवनसाथी से मनमुटाव आपको उदास कर सकती है। वैसे शाम तक उनका गुस्सा शांत हो जाएगा और आप दोनों काफी अच्छा समय बिताएंगे। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। रिश्ते में कड़वाहट लाने से बेहतर है कि आप चुप्पी साध लें। सही समय देखकर अपने साथी से बात करें। सेहत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह उठकर पैदल चलें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक मोर्चे पर अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द की भावना जागृत होगी। आपको उनके साथ मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आपके जोश और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने घर की साज सजावट में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं और इसके लिए आज आप कुछ बड़ी खरीदारी भी करेंगे। नए भवन से जुड़ा कार्य भी आज शुरू होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। आज कोई भी महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं हैं। शारीरिक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। आज मानसिक रूप से भी कुछ बेचैन रहेंगे। बेहतर होगा आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर आपका झगड़ा होने से घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। कुछ ऐसा करने या कहने से बचें जिससे आपके रिश्ते में बड़ी दरार आ जाए। आज क्रोध की अधिकता व चिड़चिड़ापन रहने से किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप ध्यान का सहारा लें। शाम को कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है जिससे काफी हद तक आपको राहत मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आज आप किसी को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। अपने दिल की बात कहने का यह सही समय नहीं है। पहले आप सामने वाले के बारे में और जानकारी हासिल कर लें फिर अपना कदम आगे बढ़ाएं। वैसे भी सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपका जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि अभी आप उनकी यह मांग पूरी करने की स्थिति में ना हों तो अपने प्रिय को प्यार से मनाएं, वे आपकी बात को समझेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। बिना रूकावट आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको इच्छित परिणाम मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। पैसों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आज आप अपनी समझदारी से अच्छा खासा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां और सुकून रहेगा। आज परिजनों के साथ आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आज अधिक सावधानी बरतें। अपने सामान की सुरक्षा करें। वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। आज आपके जीवनसाथी की मांगें आपका तनाव बढ़ा देगी। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। प्यार मोहब्बत के मामले आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। टैक्स और बीमे से जुड़े कामों पर गौर करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम को सराहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 9 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ग्रहों के शुभ संयोग से आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आज आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। आप अपनी जीत का जश्न परिजनों और मित्रों के साथ मिलकर मनाएंगे। वित्तीय स्थिति को लेकर आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। बीते दिनों पैसों की तंगी के कारण आपको काफी कुछ झेलना पड़ा था लेकिन आपकी लगातार कोशिशें और प्रयास रंग लाती नजर आ रही हैं। आपको मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ आज आप बहुत ही अच्छे समय का आनंद उठाएंगे। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने पार्टनर से किये हुए वादों को पूरा करने का अच्छा समय है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
काम से जुड़ी चिंता दूर होने से आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा और आपका अटका हुआ काम दोबारा शुरू होगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों की मदद मिलेगी जिससे आपका यह काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। दूसरों की कमियां निकालने की आपकी आदत आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों की कमी के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता और अपनापन देखने को मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन में यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने किसी करीबी से इस विषय में बात करें या फिर अपने जीवनसाथी के सामने अपना पक्ष रखें। बातचीत से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर में आपके वरिष्ठ आपकी रचनात्मकता को सराहेंगे जिससे आपका मनोबल बढेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। अपने उत्साह और पराक्रम से आप अपने सभी कार्यों में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। आज परिवार का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके माता पिता आपके हर फैसले में आपका समर्थन करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। मन शांत और संतुष्ट रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 4 से 7:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











