For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 अक्टूबर राशिफल: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

|

ग्रहों की बदली हुई दिशा और दशा का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज आपका जीवनसाथी आपको महसूस कराएगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। हो सकता है अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप कैंडललाइट डिनर पर भी जाएं। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। दफ्तर में आज आप अपना आपा खो सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यवसाय में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। अगर आप ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च करेंगे तो भविष्य में बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रह सकता है। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। आप दोनों का आपसी तालमेल काफी अच्छा रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिस पर पर आपको गौर करने की जरुरत है। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। पढ़ाई में उनकी एकाग्रता भंग होने से आपकी आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप उनके साथ ज्यादा कड़ा रवैया ना अपनाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। यदि आपके सारे आर्थिक प्रयास सफल ना हो फिर भी अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कोट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है या फिर वकील के पास जाकर सलाह लेने के लिए भी दिन अच्छा है। दफ्तर में वरिष्ठों से मिली तारीफ आपकी प्रसन्नता और आत्मविश्वास बढ़ाएगी। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। आज का दिन जीवनसाथी के साथ कुछ खास बीतेगा और आप दोनों का रिश्ता पहले से और भी मजबूत हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आप धन कमाने के लिए बहुत ही कठिन प्रयास करेंगे और उसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। इसके अलावा आय के नए स्रोत मिलने की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है। अपने प्रेमी/प्रेमिका से गलतफहमियां दूर करने के लिए समय अच्छा है। हो सके तो उनसे मन की बात कह डालें ताकि वे समझ पाएं कि उनकी आपके जीवन में क्या अहमियत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

भाग्य में अनुकूलता बनी रहेगी और आज आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। अगर आप अपने फैसले सोच समझकर लेंगे तो आज आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपकी तारीफ भी होगी। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि भी संभव है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का प्रेम और साथ दोनों आपको मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा। आप अपने आपको पहले के मुकाबले काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 6:15 से 11:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। अपने प्रेमी/ प्रेमिका से अच्छे से व्यवहार करें क्योंकि छोटी सी बात पर तकरार बड़े झगड़े का रूप ले सकती है और आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा और आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आज मौज मस्ती का भी मौका आपको मिलेगा। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 2:40 से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा काफी लाभदायक रहेगी। साथ ही आज किए हुए निवेश से आपको इच्छित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे फल मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपका अधिकांश समय खरीदारी में जाएगा। नवीन वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति से आज आप प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी किसी बात पर नाराज रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में संभलकर रहें, नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अपने पार्टनर के बारे में सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन ना करें और सच्चाई को भली-भांति परख लें। आज आप किसी सामाजिक या धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आपके जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपके दिन को और भी खुशनुमा बना देगा। इतना ही नहीं, आज बच्चों के साथ काफी अच्छा समय गुजरेगा। घर के बाकी सदस्यों के साथ भी आप सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी कड़ी मेहनत उन लोगों का मुंह बंद कर देगी जो आपकी काबिलियत पर शक करते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है। सेहत को अनदेखा ना करें अन्यथा छोटी सी बीमारी भविष्य में कोई भयंकर रूप ले सकती है। खाने-पीने की ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है लेकिन आपके साझेदार के साथ किसी बात पर असहमति होने की संभावना है। घर के सदस्यों से मतभेद आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, लेकिन आपको अपनी तरफ से बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन आपके उच्च अधिकारियों से मिली तारीफ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। रचनात्मक शौक आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी के बिगड़े हुए मिजाज और बोल दूरियां बढ़ा सकते है। किसी पुराने कानूनी मामले में भी कुछ अड़चन आ सकती है। सेहत की बात करें तो शराब का सेवन ना करें, विशेष रूप से जब आप वाहन का प्रयोग कर रहे हों।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको आलस त्याग कर अपने जरूरी कामों पर ध्यान लगाने की जरूरत है, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है लेकिन गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। आज घर में कोई पारिवारिक/धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। सेहत की बात करें तो काम का अधिक बोझ आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। आज आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही अच्छे रहेंगे। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें। इससे आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। आज आप समझ पाएंगे कि वैवाहिक जीवन केवल शारीरिक संबंध और झगड़े के इर्द गिर्द नहीं घूमता। आपके जीवनसाथी आपको खास महसूस कराएंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और काफी उत्साहित रहेंगे। आज आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी और इच्छित परिणाम देगी। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का उपयोग करें। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आप अपनी छुपी हुई खासियत का इस्तेमाल कर कोई बड़ा लाभ कमा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बढ़ेगा। साथ ही जीवनसाथी का पूरा समर्थन भी मिलेगा। आज आप कुछ प्रसिद्ध और प्रभावशाली लोगों से मिल सकते हैं और यह मुलाकात आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। जीवन में कुछ चीजों को बड़ी ईमानदारी और दिल से अपनाएं क्योंकि ये ऐसी चीजें हैं जो आपको लोगों के दिल जीतने और सफलता हासिल करने में मदद करेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों में इजाफा होने के साथ अचानक धन हानि होने की भी संभावना है इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझकर फैसला लें। कुछ महत्वपूर्ण काम ऐसे हैं जिन्हें आपको आज ही निपटाने चाहिए। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलने से आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। अपने पार्टनर के दिल की बात जानकार आप बेहद खुश होंगे। अगर हाल में जीवनसाथी से आपका कोई बड़ा झगड़ा हुआ था तो आज हालात बदल सकते हैं। आपके प्रिय का मूड कुछ बदला हुआ नजर आएगा। सेहतमंद रहने के लिए प्रतिदिन थोड़ा व्यायाम जरूरी है। अपनी सेहत पर ध्यान दें क्योंकि कमजोर शरीर दिमाग को भी कमजोर बना देता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वाले आज अपने व्यावसायिक मुद्दों को लेकर बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। मुमकिन है आप किसी नए आर्थिक योजना को अंतिम रूप दें। बिजनेस के अलावा भी कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर आज आप ध्यान देंगे। आज आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है वे आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। वहीं दूसरी ओर आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा लेकिन इस समय आपको फिजूल खर्च से बचना होगा और अपने भविष्य के लिए पैसे जोड़ने होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ प्रेम और आपसी लगाव बढ़ेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 23 October 2019 Wednesday

What does your Wednesday, October 23, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, October 22, 2019, 15:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion