Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
23 सितंबर राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों को मिलेगा गणपति का आशीर्वाद
आज ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है, क्या आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न करें। आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो समय समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। लापरवाही का बुरा परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। यदि आपके पारिवारिक जीवन में अशांति है तो आपके स्वभाव में जरा सा बदलाव घर का माहौल बदल सकता है। अपने बड़ों की बातों को महत्व दें और छोटों के साथ प्यार से पेश आएं। यदि आज आप किसी को कोई सलाह देते हैं तो सोच समझकर ही अपनी बात रखें, नहीं तो आप खुद ही मुश्किल में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल ठीक रहेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आने से आप कुछ चिंतित रहेंगे। आज अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर चलें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरी करने वाले जातकों को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खूब तारीफें मिलेंगी। आपके बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर आप डेयरी उत्पाद, कॉस्मेटिक या लग्जरी आइटम्स का व्यापार करते हैं तो आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज माता-पिता के साथ समय बिताकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 9:55 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप खुद का व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपका काम शुरू होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वालों को लाभ हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपका खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अच्छा यही होगा कि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को नष्ट न करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। खान पान पर विशेष ध्यान दें। शाम को अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से घर का वातावरण प्रफ्फुलित हो जाएगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। दफ्तर में आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस के साथ सहकर्मी भी प्रभावित होंगे। व्यापारियों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। ग्राहकों की लंबी कतार आपको देखने को मिलेगी। पैसों की बात करें तो आमदनी में वृद्धि हो सकती है लेकिन आर्थिक लेन देन से आपको बचने की जरूरत है। इस राशि की महिलाओं को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। आपका क्रोध आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है। घर में क्लेश हो सकता है। आपको अपने परिजनों की पसंद और नापसंद का पूरा ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी और आपको बेचैनी महसूस होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको कोई अनजाना डर सता सकता है। साथ ही मन में कई शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आप काफी विचलित हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी सोच सकारात्मक रखें अन्यथा आपका जीवन कष्टों से भर जाएगा। इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाना चाहिए। अगर आप व्यापार करते हैं तो पैसों के लेन देन में कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। इससे आपका नुकसान हो सकता है। यदि काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़े तो बेहतर होगा कि आप पूरी सावधानी बरतें। नौकरी करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी का मिजाज कुछ बदला हुआ रहेगा और वे आपके साथ काफी प्यार से पेश आएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपने जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है उसे पूरा करने के लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक अगर नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो सोच समझकर ही अपना अंतिम फैसला लें। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम विदेशी कंपनियों के साथ जुड़ा है तो आपके हाथ निराशा लगेगी। आपके अटके हुए काम न बनने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो हद से ज्यादा क्रोध करना आपके रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। आपको अपनों का सम्मान करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। पैसों की बात करें तो दिखावे में खर्च करने से बचें। सेहत का मामला आज ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप पर्याप्त आराम करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अपने काम बहुत ही ध्यान से करें। आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। हाथ में आया हुआ काम निकल सकता है। ऐसे में आपका भारी नुकसान हो सकता है। आपको सही और गलत के फर्क को समझना होगा। इस समय कोई भी निवेश आप सोच समझ कर ही करें। निजी जीवन की बात करें तो व्यस्त रहने के कारण आज आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा कि आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। अधिक तनाव के कारण आपकी तबियत कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। यदि आज आप कोई आर्थिक लेन देन करते हैं तो भविष्य में इसका अच्छा फल आपको मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और तेजी से आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ अच्छे और महत्वपूर्ण लोगों से आपका संपर्क भी हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो आपको कुछ राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपका है इसलिए इसका भरपूर आनंद उठाएं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 10:10 से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पाएगी। यदि आप बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो उतना ही कर्ज लें जितनी आपको जरूरत हो। ज्यादा कर्ज लेकर आप खुद पर ही दबाव डालेंगे। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने व्यवहार में नरमी रखनी होगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं लेकिन इससे कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आप बातचीत के द्वारा इस समस्या का समाधान करने की कोशिश करें। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो अगर आप दिल के मरीज हैं तो आपको अधिक सचेत रहना होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आज दफ्तर के काम से आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी यह यात्रा सुखी रहेगी। अगर आप एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करते हैं तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शॉपिंग करने के लिए दिन बढ़िया है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट चल रही है तो एक दूसरे को आप फिर से समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। काफी प्रयासों के बाद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। ऐसे में आप काफी निराश और हताश हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो किसी नए प्रोजेक्ट या प्रेजेंटेशन को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। अगर आप अपने बॉस का दिल जीतने में सफल होते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपना काम आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि आपको अपने निर्णय अच्छी तरह सोच विचार करके ही लेने चाहिए। पारिवारिक जीवन मे कलह बढ़ती नज़र आ रही है। घर में कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। पैसों को लेकर भाइयों के साथ विवाद होने की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लाभ कुछ कम होगा लेकिन आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। व्यापार में उतार चढ़ाव लगा रहता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज तेजी से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। आपको अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। हालांकि शाम तक परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। गुस्से में आकर अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप शौक मौज पर खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











