24 अप्रैल राशिफल: इस राशि के जातकों का दिन रहेगा आज तनावपूर्ण

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जानें अपने आज से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात और बनाएं अपने दिन को खास तथा शानदार। आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा का सितारा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। कुछ दिनों से आपके प्रदर्शन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन आज कुछ स्थिरता नजर आ रही है। आज आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से काम करेंगे। आज आप मानसिक रूप से काफी संतुष्ट रहेंगे। निजी जीवन में कोई समस्या आ सकती है लेकिन अपनों का साथ मिलने से आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद खूबसूरत रहेगा। आपकी मुलाकात बहुत ही रोमांटिक रहेगी। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपके मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। ऐसे में यदि आप अपने अंदर की आवाज सुनेंगे तो सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे। जीवन में उतार चढ़ाव आते ही रहते हैं। इनसे परेशान या दुखी होने की जगह अपनी गलतियों से सीख लें और आगे बढ़ने की कोशिश करें ताकि आप अपने सपनों को पूरा कर सकें। यदि आपके माता पिता आपसे नाराज हैं तो उनकी नाराजगी दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आज वे आपकी बात को समझेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आज आप संभलकर रहें। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ ढ़ेर सारी मौज मस्ती करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपसी मतभेदों को भूलकर अपने जीवनसाथी की ओर प्यार से अपना हाथ बढ़ाएं। इस तरह छोटी छोटी बातों पर क्रोधित होने की आपकी आदत आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। आज वे खूबसूरत तोहफों और आपकी पसंद के फूलों से आपका स्वागत करेंगे। ऐसा साथी पाकर आप खुद को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमकर खर्च करने वाले हैं। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपके लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे जिससे काम का बोझ काफी कम हो जाएगा। पिता की सेहत में सुधार आएगा लेकिन इस समय उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। बेहतर होगा आप उनका ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9 से शाम 11:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके क्षेत्र से जुड़े किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो बहुत ही उच्च पद पर हो। वे आपसे काफी प्रभावित होंगे और इसका अच्छा फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधाए आएगा। कोई पुराना अटका हुआ आर्थिक मामला सुलझ सकता है और आपको धन की प्राप्ति होगी। यदि आप भविष्य में भी इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक निर्णय लेंगे तो निश्चितरूप से पैसों से जुड़ी समस्या से आपको मुक्ति मिल जाएगी। घर का वातावरण आज कुछ अशांत रहेगा। आज बड़े भाई से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको मर्यादित रहकर अपनी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाना चाहते हैं तो आपसी मनमुटाव भूलाकर एक नयी शुरुआत करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो स्वयं सोच विचार करके ही किसी भी नतीजे पर पहुंचे। दूसरों के कहने पर न जाएं। आपकी भलाई किसमें है ये आप अच्छी तरह जानते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। यदि आप दोनों के बीच अनबन चल रही है तो उसके दूर होने में अभी कुछ और समय लगेगा। बेहतर होगा आप किसी भी बात के लिए अपने साथी पर दबाव डालने से बचें। आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आप काफी धीमी गति से काम करेंगे जिसे देख उच्च अधिकारी आपसे नाखुश रहेंगे। किसी भी तरह की समस्या को खुद पर हावी होने न दें बल्कि ढृढ़ता से इनका सामना करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। आपको अपना ध्यान रखना चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने के आसार हैं। आप मानसिक रूप से बहुत ही बढ़िया महसूस करेंगे, साथ ही आप काफी संतुष्ट भी रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से जिस बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे आज आपकी उस समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आज आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। आज दोस्तों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। मुमकिन है आप अपने करियर को लेकर मित्रों से कोई महत्वपूर्ण चर्चा करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने निजी मामलों में किसी तीसरे को दखलंदाजी करने न दें अन्यथा आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपके अस्थिर रवैये के कारण आज घर का माहौल बिगड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। बड़ों के सामने अपना बर्ताव ठीक रखें। आज आपको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। यदि आपसे कोई गलती हो जाती है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। बेवजह अपने वरिष्ठों या सहकर्मियों से बहसबाजी करके आप अपनी छवि बिगाड़ सकते हैं। इससे बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज खर्चे कम होंगे और आप बचत भी कर पाएंगे। हालांकि इस समय वित्तीय रूप से मजबूती पाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं और आपकी मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी लेकिन आप अपने पार्टनर से दूसरे माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 23

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो केवल चिंता करने से आपकी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। इसके लिए आपको परेशानी की जड़ तक पहुंचना होगा और जरूरत पड़ने पर कुछ ठोस निर्णय भी लेने होंगे। आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। सेहत की बात करें तो आज ज्यादा तनाव लेने के कारण आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। आपने लापरवाही की तो परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें और अच्छी बातें सोचें। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सबसे पहले आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करना होगा। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो जल्द ही आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मुमकिन है वे काफी अकेला महसूस कर रहे हों।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ आज आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। माता या पिता से जुड़ी किसी चिंता से भी आज आपको मुक्ति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर आज अपने जीवनसाथी को भी ज्यादा समय देने की कोशिश करेंगे। पिछले कुछ दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने कारण आप अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। आज आप अपने प्रिय के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा आपको मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो आज आप एकाग्रचित होकर काम करेंगे जिसका उचित फल आपको मिलेगा। आज बिना बाधा आपके सभी काम पूरे होंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप तनाव मुक्त रहेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 3:20 से रात्रि 9:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। आपका लाजवाब प्रदर्शन आपकी काबिलियत का सबूत बनेगा। पिछले कुछ दिनों से काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो रही थी लेकिन आज आप अपने सारे महत्वपूर्ण कार्य समय से पहले ही निपटा लेंगे। आज आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपको अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार है तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। अचानक वित्तीय लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 15

शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आज अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएं। यदि आज लापरवाही करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज अपने सहकर्मियों से भी ज्यादा उम्मीद न करें अन्यथा आपके हाथ निराशा ही लगेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने से पहले उचित सलाह लेना आपके लिए बेहतर होगा, खासतौर पर अगर आप नयी शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा लेकिन रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और वे आपकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। अपने प्रिय को तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज बिना किसी बात मन उदास रहेगा और आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। छोटी छोटी बातों पर तनाव लेने से आपको बचना होगा अन्यथा आपका दिन बेवजह की बातों में चला जाएगा। अगर आप सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो आपको अपने विचार बदलने होंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो इस समय कोई बड़ा निवेश न करें तो बेहतर होगा। अपने कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि परिजनों के बीच तालमेल अच्छा रहने के कारण मामला जल्द ही शांत हो जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Friday, April 24, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion