Latest Updates
-
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा
24 अप्रैल राशिफल: कर्क राशि वाले न करें आज ये गलती, बढ़ सकती है मुश्किलें
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपने छोटे से छोटे काम को भी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करें। आपके लिए तरक्की का योग बन रहा है। होलसेल से जुड़े कारोबारियों का बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें। हंसी मजाक में कही हुई बात आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल संभव है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। यदि आपके बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। इसमें फायदा आपका ही है। सेहत की बात करें तो यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको सावधान रहना होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक यदि कुछ दिनों से कामकाज का दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। आज कार्यभार कुछ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। व्यापारियों को नए स्टॉक से बचना होगा। आप जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले न लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप स्वयं को विवादित मुद्दों से दूर रखें अन्यथा आपका पूरा दिन बेकार की बातों में ही चला जाएगा। घर हो या कार्यस्थल आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। आप जितना हो सके बचत पर ध्यान दें। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आर्थिक मामलों में पूरी पारदर्शिता रखें। इसके अलावा अगर आप कारोबार में किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको इससे बचने की जरूरत है। दफ्तर का वातावरण अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें और उन्हें मान सम्मान दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने छोटे से छोटे काम को भी बहुत ही ध्यान से करें। एक ही गलती बार-बार ना दोहराएं अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ सौम्य व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। आर्थिक मामलों में फैसले आप स्वयं सोच समझकर लें तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में आकर आप कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। आपका उग्र स्वभाव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। सेहत की बात करें तो छोटी सी समस्या को भी नजरअंदाज करने की भूल न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1: 55 से शाम 6:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा आज के दिन आपको कर्ज लेने से भी बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापारियों को सरकारी मामलों में सजग रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आप मिल कर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। सेहत की बात करें तो मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दूसरों के मामलों में बोलने से बचें अन्यथा आज आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी पेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का फल है। आप इसी तरह समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेते रहेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर चिंता सता सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि होगी विशेष रूप से साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों की बात करें तो आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है लेकिन अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में कुछ सुधार संभव है। हालांकि इस समय आप उन्हें तनाव से दूर रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। दवाइयों पर आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। हो सकता है वे आपके प्रदर्शन से ज्यादा संतुष्ट न रहें। बड़े व्यापारियों को आर्थिक लेन देन करते समय पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो रोजाना योग और ध्यान आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है जिसे लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप ऐसी गलती दोबारा न करें और अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जीवनसाथी के स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत करने से बचने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो अधिक चिंता और क्रोध से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। घरेलू सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापारियों को बड़ी डील करते समय सजग रहना होगा। अगर आपका काम लकड़ी का है तो आज आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत की बात करें तो आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों को आलस्य का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। इसके अलावा अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











