Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
24 दिसंबर राशिफल: तुला राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी खुशखबरी
आज आपके भाग्य में क्या है? आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे देने पड़ेंगे और इम्तिहान, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज अचानक घर में मेहमानों का आना हो सकता है जिस कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। इससे आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपकी किसी योजना में बाधा आ सकती है लेकिन आप सभी परेशानियों को एक तरफ रखकर अपने मेहमानों की आवभगत में लगे रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आप जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में यदि आप अपने उच्च अधिकारियों से कोई महत्वपूर्ण बात करना चाहते हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप किसी तनावपूर्ण स्थिति में अपने साझेदार की मदद से आसानी से काम कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज काम और निजी जीवन के बीच आपको संतुलन बनाने में काफी मुश्किल होगी। आज दफ्तर में काम का बोझ अधिक रह सकता है जिससे आपका तनाव भी बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर इस समय ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में आपको अपने जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा साथ मिलेगा लेकिन आज आप किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे। मानसिक उथल पुथल की वजह से आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। खर्चे कम होंगे लेकिन कोई बड़ा लेन देन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज सेहत का मामला एकदम बढ़िया रहेगा। पुराने किसी दर्द से आज आपको राहत मिलेगी लेकिन आपको अभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए अन्यथा ये परेशानी दोबारा उभर सकती है। रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करते रहें, साथ ही आराम पर भी ध्यान दें। पैसों के मामले में आज एक दी बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको किसी सुनहरे अवसर की प्राप्ति हो सकती है जिसका आप भरपूर फायदा उठाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो वेतन में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। माता पिता का पूरा समर्थन मिलेगा। आज भाई बहनों के साथ काफी दिनों बाद आप कुछ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अपने पिता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। यदि आज वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती ना करें, इसमें नुकसान आपका ही है। दफ्तर में आलस करने से बचें, जरा सी लापरवाही आज आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आज उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपके वरिष्ठ कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। आज उन्हें एहसास दिलाएं कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे जिससे शारीरिक रूप से भी कमजोरी महसूस होगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है वरना अनजाने में कहे हुए आपके गलत शब्द आप दोनों के बीच विवाद का कारण बन सकते हैं। आज संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। आज आप उनके करियर को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। हालांकि इस समय आपको सोच समझकर ही खर्च करने की जरूरत है विशेष रूप से यदि आप किसी नए काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। आज मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं जिससे आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। बेहतर होगा आप कुछ समय एकांत में रहें और शांत दिमाग से सोचें कि आपके लिए क्या सही है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रोमांटिक लाइफ में आज आपको काफी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ काफी दिनों बाद इतनी मौज मस्ती करेंगे जिससे आपकी बोरियत पूरी तरह से दूर हो जाएगी। साथ ही आज आपको उनका एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा जो आपको चौंका देगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सारी दूरियां और मनमुटाव खत्म करने की कोशिश करेंगे। हालांकि इस बात की संभावना है कि आपके प्रिय का मूड आज ज्यादा अच्छा ना रहे। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आज आपको कोई बड़ी मुक्ति मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई फायदे का सौदा कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 38
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है आज आपका फोन बजे और आप वो सुनें जो आप लंबे अर्से से सुनना चाहते हैं। आपको किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज सोच समझकर ही खर्च करें। अति उत्साहित होकर पैसे ना उड़ाएं अन्यथा शाम को खाली हाथ ही आप घर लौटेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का साथ और स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। वे कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। सेहत की बात करें तो सर्दी जुकाम से आप परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप खुद को ठंड से बचाकर रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 1:35 से शाम 7:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ बिताए हुए खूबसूरत पलों को याद करके आप काफी रोमांचित हो उठेंगे। आप महसूस करेंगे कि जिसके साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं आपको वो साथी मिल गया है। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज अपने जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका आपको मिलेगा। बेहतर होगा आप इस अवसर को हाथ से जाने ना दें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। अचानक कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। हालांकि किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आप जिस अचल संपत्ति से लाभ की उम्मीद कर रहे थे आज वो आपको नहीं मिल पाएगा जिससे आप निराश हो सकते हैं। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। आप प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा अचानक किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के साथ आपका विवाद हो सकता है। इस तरह के मामलों में बोलने से पहले आप दो बार विचार कर लें अन्यथा आपके गलत शब्द बात को बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा अपने बड़ों का सम्मान करें और छोटों के साथ प्यार से पेश आएं। आज यात्रा करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करके आपको मानसिक शांति मिलेगी। इससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो अपने काम के प्रति आपको थोड़ा और गंभीरता से सोचना होगा। इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ दिन हंसी मजाक में बीतेगा। रोमांटिक लाइफ में कोई परेशानी आ सकती है। आपको अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहना होगा। आज किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आज आपको मन लगाकर काम करने की जरूरत है। आप पर भरोसा करके ही वरिष्ठों ने महत्वपूर्ण कार्यभार आपको सौंपा है। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। आज की गई यात्रा आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद रह सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप पहले की भांति प्रेम का अनुभव करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। किसी वाद विवाद में ना पड़ें अन्यथा आप कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और गुरुजनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
काफी दिनों बाद आज आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। मित्रों या परिजनों के साथ आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। अपनों का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। कामकाज की बात करें तो आज आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











