For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24 फरवरी राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ, इन राशियों को भी मिलेगा अच्छा परिणाम

|

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने पूरे दिन की योजना पहले ही बना लें। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने वाले हैं तो जरा सी भी जल्दबाजी न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का वातावरण अच्छा रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। साथ ही सही कार्यों को पूरा करने के लिए आप अपनी ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि कोई परेशानी है तो आप उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें। अपने उच्च अधिकारियों से इस विषय पर बातचीत जरूर करें। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको जमकर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आलस्य का त्याग कर आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का प्रयास करें। स्टेशनरी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए परिजनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी से बचें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

24 February 2021 Rashifal | आज का राशिफल 24 फरवरी 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आपके कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। अगर आप सोच समझकर अपना फैसला लेंगे तो इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। मित्रों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें अन्यथा छोटी सी बात पर आज बड़ा बवाल हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके सहयोग से आज आप कठिन से कठिन कार्यों को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। कपड़ों के व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। निजी जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। किसी भी परिस्थिति में आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने की संभावना है। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। भाई बहनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी कारणवश आज जीवनसाथी काफी तनाव में रहेंगे। आपके बीच कुछ कहासुनी भी हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कड़े संघर्ष के बाद अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो यदि आपको छोटी मोटी समस्या हो रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की बात करें तो इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। शौक मौज पर अधिक खर्च करने से बचें। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा जिससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए अच्छे लाभ का योग बन रहा है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की हो सकती है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत है तो आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। यदि कुछ दिनों से आपके घर का वातावरण ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा और परिजनों के साथ आपके आपसी मतभेद भी दूर हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदें। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तला भुना या मसालेदार भोजन खाने से परहेज करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो लापरवाही न करें। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आर्थिक हानि होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक आज नए स्टॉक की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलने से विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत मिलेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। हालांकि इस तरह के मामलों में आप जल्दबाजी ना करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1: 55 से शाम 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए आपको अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखने की जरूरत है। आज जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में बड़ी दरार पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। दवा का कारोबार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। लकड़ी के व्यापारियों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। साथ ही बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अपनी गुप्त बातें किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 5:25 से दोपहर 2:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर किसी मित्र के साथ बिगड़े हुए संबंध में आज कुछ सुधार आ सकता है। आज आप सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किस्मत आपका साथ देगी और पैसों से जुड़ा कोई काम बिना किसी रूकावट के आज पूरा होगा। दफ्तर में आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आप इसी गति और मेहनत से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को भी लाभ कमाने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी उर्जवान रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और ज्यादातर मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और आपके लिए दूसरों से ज्यादा खुद से लिए हुए फैसले ज्यादा मायने रखेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आप आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा और आपको सच्चे प्रेम की अनुभूति होगी। यदि आप सिंगल हैं तो आज प्रेम प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दफ्तर में आपके सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहने के कारण आपका काम और आसान हो जाएगा। अनाज का व्यापार करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 24 February 2021 Wednesday

What does your Wednesday, Febuary 24, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, February 23, 2021, 16:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion