For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24 जुलाई राशिफल: सेहत के मामले में इन राशियों को आज रहना होगा संभलकर

|

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। एक ओर कुछ मामलों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर आपको असफलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जीवन में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। नौकरीपेशा जातकों को मन लगाकर अपने कार्यों को करने की कोशिश करनी चाहिए। छोटे से छोटे काम को भी आप महत्वपूर्ण समझकर ही पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटा-मोटा आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपनों को समय देना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट में जलन, गैस या एसिडिटी की समस्या से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

आज का राशिफल 24 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जाने अनजाने आपके मुंह से अपशब्द निकल सकते हैं और आपका दिन बेकार के वाद-विवाद में ही नष्ट हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी ओर से निरंतर प्रयास करते रहें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो माता-पिता के साथ आज ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इस समय उन्हें आपकी बेहद जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करना होगा। रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने से आप तंदुरुस्त रहेंगे। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए अति उत्तम रहेगा। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रभावित रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस राशि के व्यापारियों को भी आज अच्छा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपका काम कपड़े, किराना, स्टेशनरी का है तो आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि इस बात को लेकर चिंता करने की जगह आपको यह सोचना चाहिए कि किस तरह आप सरलता से अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे। बेहतर होगा आज अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें ताकि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी व्यवसायिक मुद्दे को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने से आज उनकी ओर से आप सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आज आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि किसी कार्य को लेकर लंबे समय से आप परेशान चल रहे हैं तो आज उसके बिना किसी बाधा के पूरे होने की प्रबल संभावना है। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपने द्वारा किए हुए कार्यों को दोबारा रिचेक जरूर करें। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। इसके अलावा ऐसा न हो कि जल्दबाजी में आपसे कोई काम छूट जाए। व्यापारी वर्ग को सरकार के नियमों को लेकर सचेत रहने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल शांत रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। आपकी सेहत की बात करें तो आपको काम के साथ आराम करने की भी जरूरत है अन्यथा शारीरिक थकान आपको बीमार कर सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपने पसंदीदा कार्य को करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इससे आपको भरपूर आनंद प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। साथ ही आपका रिश्ता और आपसी समझ भी बेहतर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत का फल आपको वेतन वृद्धि के रूप में मिल सकता है। व्यवसायिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आप सकारात्मक सोच के साथ अपना कदम आगे बढ़ाए, आपको जल्द सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से आज आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको वित्तीय लाभ हो सकता है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बड़ी सरलता से पूरा हो जाएगा। उनका प्रोत्साहन मिलने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग को इस समय कोई भी बड़ा काम न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घरेलू जीवन में परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। अचानक कोई पुराना मामला उभरने से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से इस मसले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। इस समय आपके प्रिय को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। आज आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन कठिन मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और धन की प्राप्ति हो सकती है। मुमकिन है आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी आप करें। नौकरीपेशा जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आज आप दफ्तर में लेट पहुंचते हैं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े ग्राहकों के साथ संपर्क बनाकर रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ अनबन आज बड़े विवाद का रूप ले सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से आज आप ज्यादा अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

बिजली के उपकरणों या धारदार वस्तुओं से आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें। आपके बॉस आज कठोर रवैया अपना सकते हैं। इसके अलावा भी आपके द्वारा किए हुए कार्यों की जांच भी कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो आज आप दोनों के बीच दूरियां कम हो सकती हैं। आपके जीवनसाथी प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ाएंगे। बेहतर होगा आप भी अपनी ओर से पूरी कोशिश करें ताकि जल्द से जल्द आपके रिश्ते में चल रही कड़वाहट खत्म हो जाए। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर कठिन से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। वहीं व्यापारियों के हाथ आज निराशा लगेगी। आप जिस आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं वो आपको नहीं मिल पाएगा। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको अपना भी ख्याल रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज के दिन मन प्रफुल्लित रहेगा। आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इसके अलावा आपकी पदोन्नति होने की भी प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो और आज कोई नई डील पक्की करने वाले हैं तो आपको बहुत ही सोच समझकर अपना यह फैसला लेना होगा। ऐसा न हो जल्दबाजी में आप कोई गलती कर बैठें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके रिश्ते की बात चल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 24 July 2020 Friday

What does your Friday, July 24, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, July 23, 2020, 16:36 [IST]
Desktop Bottom Promotion