Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
24 जून राशिफल: आर्थिक मामलों में आज ये राशियां रहेंगी सौभाग्यशाली
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो जाए। ऐसे में यदि आप समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। उग्र होने से बचें। व्यापारियों को कानूनी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और वे आपको कोई सरप्राइज भी दे सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज पैसों को लेकर किसी से आपका वाद विवाद होने की भी आशंका है। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम में कई कमियां निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। एक ही गलती को बार बार न दोहराएं। व्यापारियों को आज बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचना होगा। घरेलू समस्याओं का समाधान करने के लिए आज आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपका जिद्दी स्वभाव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आज काम का बोझ अधिक रहेगा जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आज कामचोरी और आलस से आपको बचना होगा अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर कई सारी जिम्मेदरियों को पूरा करने का दबाव रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज माता पिता के साथ चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखें। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से बचें। साथ ही आपको अपने खान पान का भी ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज के दिन आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सतर्क रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुक सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी इस परेशानी का अंत होगा। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से पहले आपको अपनी वितीय स्थिति को ध्यान में रखना होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। आपके जीवनसाथी आप से काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय की मन की बात जानने का प्रयास करें। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा। आपको समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 10:15 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। लंबे समय से अटके हुए कोई आर्थिक मुनाफा की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप बिना किसी दबाव के काम करेंगे। दफ्तर में आपको कुछ अच्छे अनुभव होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज परिजनों के साथ आप शांत भरा बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के बिगड़े हुए बोल आपके रिश्ते में कड़वाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें और अपने प्रिय को समझाने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत के मामले आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आपके पार्टनर के प्रति आपका प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
बेवजह के खर्चे पर अंकुश लगाएं अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर भारी आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को जमकर मेहनत करने की जरूरत है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से कलह हो सकता है। मुमकिन है घर के कुछ सदस्य आपकी बातों से सहमत न रहें। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तो पर पड़े। स्वास्थ्य बिगड़ने को आशंका है। मानसिक तनाव का प्रभाव शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 3:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। अचानक आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको समझदारी का परिचय देना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है। शादीशुदा जीवन के असली मायने आज आप समझ पाएंगे। आपके जीवनसाथी आपके लिए कुछ ऐसा करने वाले हैं जिससे उनके प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात संभव है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही मजेदार रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके जीवन में अनावश्यक तनाव लेकर आएगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की, तो आज छोटी से बात पर घर में कलह हो सकता है। घर का माहौल आज तनावपूर्ण रहेगा। मानसिक परेशानियां आप पर हावी रहेंगी और आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना होगा। आर्थिक मोर्चे पर भी दिन कुछ ठीक नहीं है। पैसों की तंगी रहेगी। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने के में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदलें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:10 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप सुखी वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना होगा। बेहतर होगा आप उनकी पसंद नापसंद का ध्यान रखें। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर के साथ ठीक तरह से व्यवहार करें अन्यथा आज मुश्किल हो सकती है। विपरीत परिस्थितयों में आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप ठंडे दिमाग से काम लेंगे तो आने वाली परेशानियों से आप बच सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च खर्च कर सकते हैं। दूसरों को खुश करने के लिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप अपने किसी करीबी को तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। हालांकि आपको अपने बजट से ज्यादा दूर न जाने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने काम तेजी से पूरे करने होंगे अन्यथा आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे रह जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में उन्हें लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:40 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आज आप को बड़ी राहत मिलेगी। आपके रास्ते में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। इसके अलावा घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात तो आमदनी से अधिक खर्च होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप आर्थिक मामलों में जरा संभल कर रहें। इस तरह बिना सोचे समझे पैसे खर्च करने से आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आपका बजट संतुलित रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम करने से बचना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप अच्छा समय गुजारेंगे। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4:05 से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











