For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24 मार्च राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगी आज बड़ी राहत, क्या है आपके भाग्य में

|

आज का यह नया दिन आपके जीवन में कौन सा मोड़ लेकर आएगा जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कुछ समय से आपका काम काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहा था लेकिन आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आज व्यापार हो या नौकरी आपको फायदा जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों पर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं लेकिन उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत को देखकर काफी प्रसन्न होंगे और आपके काम से भी संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी। आप जिस आर्थिक मुनाफे के लिए काफी वक़्त से प्रयास कर रहे थे वो आज मिलने की प्रबल संभावना है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज आपके किसी फैसले से परिजन सहमत रहेंगे और उनका समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 6:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालकर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। आप एक समय पर एक ही काम निपटाने का प्रयास करें अन्यथा आप उलझकर रह जाएंगे। इससे आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आज घर में तनाव का माहौल रहेगा। छोटे भाई के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती। आपका जरूरत से ज्यादा सख्त रवैया उन्हें आप से दूर कर सकता है। आप इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपना बजट संतुलित रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी और आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप किसी दुविधा में रहेंगे और दिमागी उथल पुथल के कारण आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। ऐसे में आपको कुछ समय के लिए ऐसे फैसले लेने से बचना होगा। कामकाज की बात करें तो इस समय आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से सोचने की जरूरत है। अगर कठिन परिश्रम के बाद भी आपको अच्छी सफलता नहीं मिल पा रही है तो हो सकता है कमी आपकी योजना में हो। आप शांत दिमाग से इस पर विचार करें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आपके संबंध भी मजबूत होंगे। माता पिता का आशीर्वाद आपको एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप वित्तीय रूप से किसी अपने की मदद कर सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4:15 बजे से रात्रि 9:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन अच्छा है। यदि आप दोनों के बीच कुछ तनाव चल रहा है तो आज उसका अंत होगा। आपके पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे और आप दोनों का रिश्ता एक बार फिर मजबूत होगा। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन शांत और प्यार भरा रहेगा। अपने जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका मन काफी संतुष्ट रहेगा। अपने प्रिय को खुश करने के लिए आज आप घर पर उनके लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। पिता से आज लाभ संभव है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता है, जल्द ही इसका फायदा आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:55 से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही रहेगा। आज दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला काम निपटाना पड़ सकता है जिसे लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप पर किसी तरह का दबाव नहीं रहेगा और आप आनंद में काम करेंगे। आज आप आत्मविश्वास से भरे और ऊर्जावान रहेंगे। आपकी इस ऊर्जा का भरपूर लाभ आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। आज आपकी अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आपकी आज की मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं होगी लेकिन ये समय यादगार साबित हो सकता है। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। काफी दिनों बाद आज आप अपने परिजनों के साथ एक शांत भरा दिन बिताएंगे। आज आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। इस समय आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे। हालांकि इस समय आपको कुछ भी नया या बड़ा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आप अपने गृहस्थ जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी कारणवश टल सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 6:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ विवादास्पद रहेगा। आज छोटी सी बात पर आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो बात काफी आगे बढ़ जाएगी। आप धैर्य से काम लें, धीरे धीरे चीज़ें सामान्य हो जाएंगी। शादीशुदा जातकों का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय का साथ आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आप सावधान रहें और यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज खर्चे कम होंगे और आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आपके कड़वे बोल घर में बड़ा विवाद करा सकते हैं। यदि आप परिजनों की किसी बात से सहमत नहीं हैं तो बहसबाजी करके अपने रिश्ते खराब न करें बल्कि शांति से अपना पक्ष रखें। बड़े आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे रखने होंगे। इस समय आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होना चाहिए ताकि आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई भी बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा नहीं है इसलिये इससे बचने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। कई प्रयासों के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती नहीं मिल पाएगी। आप पूरी सकारात्मकता के साथ कोशिश करते रहें । सेहत के मामले में इस समय आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिजली से संबंधित कोई भी काम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। अगर शारीरिक रूप से आप कमजोर महसूस कर रहे हैं तो इस समय आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में लम्बे समय बाद आज शांति रहेगी। परिजनों के साथ चल रही आपकी अनबन आज खत्म होगी और सभी का समर्थन आपको मिलेगा। अपनों के साथ आज आप काफी वक़्त बिताएंगे। आप व्यापार करते हैं और हाल ही में कोई नया काम शुरू किया है तो आज आप छोटे मोटे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आज वे जो भी काम आपको सौंपे उसे ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 41

शुभ समय: सुबह 8:10 से दोपहर 2:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। वहीं व्यापारियों का काम आज तेज गति से आगे बढ़ेगा। हालांकि इससे जुड़ा फायदा मिलने में कुछ विलंब हो सकता है लेकिन आप धैर्य से काम लें। वैवाहिक जीवन में आज अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपके जीवनसाथी का मूड आज कुछ ज्यादा ही खराब रहेगा। आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे बात न करें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज की चिंता आज दिमाग पर हावी रहेगी। आप नौकरीपेशा हैं तो अचानक आप पर काम का बोझ काफी बढ़ जाएगा। हालांकि अगर आप सही योजना के अनुसार काम करेंगे तो दबाव कुछ कम हो सकता है। आप व्यापार करते हैं तो आज स्थिति कुछ बेहतर रहेगी। आपका काम धीमी गति से ही सही लेकिन कुछ आगे बढ़ेगा। आप पूरे जोश और हिम्मत से काम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। काम का दबाव आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको कमजोर कर सकता है। आपको लगातार काम करने से बचना होगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। हो सकता है आज आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाए। आप शादीशुदा हैं तो आज दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बना रहेगा। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आप व्यापार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। अगर आपका काम विदेशी बाजार से जुड़ा है तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य सफल रहेंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आपका बजट कुछ डगमगा सकता है। मुमकिन है आपको कोई बड़ा खर्चा उठाना पड़े। आप पैसों के मामले में संभलकर रहें अन्यथा अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर रखना आपके लिए बहुत ही मुश्किल हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में आज एक दिलचस्प मोड़ आ सकता है। काफी दिनों बाद आपके पार्टनर का मूड बहुत ही अच्छा रहेगा और आज आपको उनका नया रूप देखने को मिलेगा। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में मधुरता रहेगी। आपको जीवनसाथी की ओर से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 24 March 2020 Tuesday

What does your Tuesday, March 24, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, March 23, 2020, 16:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion