24 मार्च राशिफल: जानें आज क्या कहते हैं किस्मत के सितारे

क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे आपके अधूरे काम? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपके लापरवाह रवैया के कारण माता-पिता आपसे बेहद नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचे। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। आपको उन्हें समझने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आपकी शादीशुदा जिंदगी में कलह बढ़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातक समय पर दफ्तर पहुंचने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो सुबह उठकर पैदल चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपके प्रिय रिश्तों की अहमियत को समझने लगेंगे। आपको भी उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। माता पिता का स्नेह मिलेगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों से कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही मामला शांत हो जाएगा लेकिन गुस्से में आकर अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें। व्यापारियों को कड़े संघर्ष के बाद बड़ा फायदा हो सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको उधार लेने और देने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ दिन आनंद में गुजरेगा। छोटे भाई की किसी समस्या का समाधान आपकी मदद से हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कड़ी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वर्कलोड बढ़ सकता है। वहीं व्यापारियों को पैसों के मामले में थोड़ा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में कोई भी ऐसा फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापार करते हैं और निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। दफ्तर में बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा। आज आपका कोई जरूरी काम बड़ी सरलता से पूरा हो जाएगा। आपके बॉस काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपकी खूब तारीफ करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनों के साथ आप जमकर जश्न मनाएंगे। घर में यदि किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में आपके किसी कार्य में कोई बड़ी रुकावट आ सकती है। ऐसे में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज कर्मचारियों के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। इस तरह के मामलों में आपको शांति और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आवेश में आकर आप कोई भी फैसला न लें नहीं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता आज आपको सता सकती है। उनकी पढ़ाई या सेहत को लेकर आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। उच्च अधिकारियों की मदद से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। अटका हुआ का काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत रहेगा। पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। यदि जीवनसाथी आप से नाराज है तो आप समझदारी से अपना पक्ष रखें, वे आपकी बात को जरूर समझेंगे। अविवाहित जातकों के विवाह की चर्चा घर में हो सकती है। जल्द ही आपके जीवनसाथी की तलाश भी खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या नियमित करनी होगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज कुछ मामलों में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी सूझबूझ से जल्द ही इन परेशानियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। हालांकि आज काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको अपनी क्षमता से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे उसका उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो आप के मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती है। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज के दिन आपको काफी संभलकर रहना होगा। कुछ लोग आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें। सामाजिक रूप से आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। हो सकता है आपको किसी समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिले लेकिन आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। इस फैली हुई वैश्विक महामारी के प्रति आप सतर्क रहें। निजी जीवन के लिए आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपके किसी मित्र या परिजनों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। तनावपूर्ण परिस्थितियों में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे विशेष रुप से अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अचानक बीच में अटक सकता है जिससे आपको काफी निराशा होगी। हालांकि आपको हिम्मत नहीं हारना चाहिए। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक और इधर उधर की बातें करने से बचें। आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो सकता है। आपके प्रिय प्यार से अपना हाथ आपकी ओर बढ़ाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप बहुत ही सोच समझ कर खर्च करेंगे। शाम को अपने करीबी मित्रों के साथ कुछ समय बिताकर काफी अच्छा महसूस करेंगे। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो रोजाना योग और ध्यान आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है विशेषरूप से अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ जरूरी फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों को लेकर बहसबाजी से बचें। अपने प्रिय का सम्मान करें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी हो या व्यापार आज आपके कार्य बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आज दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको अपने बॉस द्वारा सौंपे हुए छोटे से छोटे काम को भी गंभीरता और मेहनत से पूरा करना होगा। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है खासतौर पर कपड़े के व्यापारियों के हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। पैसों के मामले में आप सूझ बुझ से काम लें। सेहत की बात करें तो आपको बाहर का खाना खाने से बचना होगा। आज पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। आप समझदारी से अपने फैसले लें और आगे बढ़ें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और किसी कारणवश आपका प्रोमोशन रुका हुआ है तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में तनाव कम होता नजर आ रहा है। घर के माहौल में आज आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अपनों के बीच बढ़ती हुई दूरियों को खत्म करने के लिए आप अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक रूप से मजबूती के लिए आपको अपने तयशुदा बजट के अनुसार चलने की जरूरत है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Wednesday, March 24, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion