For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24 मई राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहने वाला है स्पेशल

|

दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज के दिन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी सकारात्मक सोच और अंदर की ऊर्जा का प्रयोग कर अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपना उत्साह बनाए रखें और निरंतर प्रयास करते रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपके सामने एक ऐसी परिस्थिति खड़ी हो सकती है जिसे संभाल पाना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। मामला आपके निजी जीवन से जुड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि आप समझदारी का परिचय दें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप काफी तरोताजा और फुर्तीले रहेंगे। आप अपने मनपसंद कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे। इसके अलावा परिजनों के साथ भी आज का दिन काफी मजेदार गुजरेगा। आप सभी के साथ मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और आज उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। यदि आप अपने बॉस से कोई महत्वपूर्ण बात करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो बारीकी से अपनी समस्याओं का आंकलन करें, आपकी परेशानी जल्द ही दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके प्रिय की सकारात्मकता आपके रिश्ते को और भी मजबूत करेगी। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। यदि आपको किसी की बात अच्छी नहीं लगती है तो ऐसी परिस्थिति में बात को नजरअंदाज कर देना ही ठीक होगा। बेवजह बहसबाजी करके आप केवल अपना कीमती समय ही नष्ट करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे, साथ ही किस दिशा में आगे बढ़ना है यह तय करना आपके लिए मुश्किल होगा। व्यापारियों को कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना आपके प्रयास और मेहनत पर निर्भर करता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव ना लें और पर्याप्त आराम करें। देर रात तक जागने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। धन की प्राप्ति होगी लेकिन बढ़ते हुए खर्चों के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो उसका अच्छा परिणाम आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। कामकाज की बात करें तो आज आप महसूस करेंगे कि आप सही दिशा में प्रयास कर रहे हैं और आपकी कड़ी मेहनत भी सफल हो रही है। इसी तरह सकारात्मक विचारों के साथ आप आगे बढ़ते रहें, जल्द ही आपके सुंदर भविष्य का सपना पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज माता-पिता के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 2:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो सभी कोनों से अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही उसे स्वीकार करें अन्यथा नुकसान संभव है। इस समय सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करना ही आपके लिए लाभकारी रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और वेतन में वृद्धि चाहते हैं तो हो सकता है आज आपके बॉस आपकी इस मांग को ठुकरा दें। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको इस समय कोई भी ठोस कदम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा जो है जितना है अभी आप उसी में संतुष्ट रहें। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। निजी जीवन में शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के स्वभाव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज उनका मूड कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रह सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर यही होगा कि आप पैसों के मामले में संभल कर रहें। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं होंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने दायरे में रहकर ही भाषा का प्रयोग करें। उग्र होने से बात और बिगड़ सकती है और इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में घर के सदस्य आपका हौसला बढ़ाएंगे। आपके जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। मानसिक और शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। विवाहित जातक भी आज एक प्यार भरा दिन गुजारेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ता रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको अपने पुराने संपर्कों से भी लाभ मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी दिन ठीक-ठाक रहेगा। खर्चे अधिक नहीं होंगे लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कार्यक्षेत्र में कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं जिससे आप चिंतित रहेंगे। यह समय परेशान होने का नहीं है बल्कि पूरे आत्मविश्वास से मेहनत करें। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। पैसों की बात करें तो बढ़ते हुए खर्चों को लेकर ज्यादा चिंतित ना हों क्योंकि आज आमदनी बढ़ाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। अगर आप चाहें तो छोटा-मोटा निवेश भी कर सकते हैं। आने वाले समय में इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि किसी कारणवश आपके माता-पिता आपसे नाराज चल रहे हैं तो आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपकी सेहत ही आपकी प्राथमिकता होगी। आप गलत आदतों को छोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का फैसला कर सकते हैं। यदि आप अच्छे खानपान के साथ रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करेंगे तो इसका अच्छा नतीजा जल्द ही आपको देखने को मिलेगा। कामकाज का ज्यादा तनाव लेने से बचें। इस समय आप पर कार्यभार ज्यादा रह सकता है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो चीजें आपके लिए आसान हो सकती हैं। आप धीरे-धीरे और शांति से ही अपना काम करें। इससे आप गलतियां नहीं करेंगे। यदि मन में किसी बात को लेकर डर या शंका है तो किसी करीबी से अपने दिल की बात शेयर करें। आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आपकी शिक्षा में बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। खुद पर भरोसा रखें और ऐसे ही मेहनत करते रहें। तनाव कम होने आज आपका मन लगभग हर काम में लगेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके करियर को एक दिशा मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। आज पैसों को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे। आज आपको अपने पिता से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है जो जल्द ही आपका बड़ा वित्तीय फायदा करा सके। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो साझेदार आपकी बातों से सहमत रहेंगे और आज आप किसी नयी परियोजना पर काम करने की योजना भी बना सकते हैं। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे और अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरे करेंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा और परिजनों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ-साथ अन्य लोगों से भी बातचीत के दौरान अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें, नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आज पुराने कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं। हो सकता है आज लेनदार आप पर काफी दबाव बनाएं। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। निजी जीवन की समस्याओं की जड़ आपका चिड़चिड़ा स्वभाव है। आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। आज आप साबित कर देंगे कि मिलजुलकर काम करना आप बखूबी जानते हैं। इससे आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा साथ और प्यार मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 24 May 2020 Sunday

What does your Sunday, May 24, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, May 23, 2020, 14:17 [IST]
Desktop Bottom Promotion