Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है सिंगर की दुल्हन -
Mango Varieties In India: तोतापुरी से लेकर बंगीनापल्ली तक, जानें भारत की प्रसिद्ध आम की किस्में और इनकी पहचान -
Heatwave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स -
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता?
24 मई राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा अपनी मेहनत का अच्छा फल
अपने दिन भर का हाल जानने का सबसे सरल माध्यम है आपका दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज मन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आप नकारात्मकता का अनुभव करेंगे लेकिन अपनों के सहयोग और प्यार से आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतना चाहते हैं तो आपको अपने काम के प्रति अधिक समर्पित रहने की जरूरत है। दफ्तर में सभी के साथ मिलजुलकर काम करें। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। हाल में हुई नुकसान की भरपाई करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतर रहेगा। आज पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको एक बेहतर योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने होंगे। एक वक्त पर एक ही काम करने की कोशिश करें, खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। वैवाहिक जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज वे प्यार से आपकी ओर हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपना गुस्सा भूलकर अपनी ओर से पूरा सहयोग करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में है तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले में इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ही नियंत्रण रखना। आपके बिगड़े हुए बोल आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं खासतौर पर कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से आपको बचना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। अटके हुए व्यवसायिक मामले घने हो सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हो सकता है आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाए। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों की अवाक अच्छी रहेगी लेकिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आँखो से जुड़ी की तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विपरीत परिस्थितियों में आपको हिम्मत से काम लेना होगा। यदि आप थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो जल्द से जल्द आपकी समस्याओं का समाधान होगा। ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। आने वाले कल की चिंता में आप अपना आज न खराब करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का भार अधिक रहेगा। आपको पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ अपने काम निपटाने होंगे। वहीं व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंदी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि अंत में जीत आपकी ही होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव कुछ बढ़ता नज़र आ रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई ऐसा सुनहरा मौका मिल सकता है जिससे आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक अपनी मेहनत से उच्च अधिकारियों का भरोसा और दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको खूब मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतर साबित होगा। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा खासतौर पर घर से बाहर मास्क का प्रयोग जरूर करें साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको काम और आराम दोनों पर बराबर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा, इसलिए आप लापरवाही न करें। आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। हो सकता है आपको कुछ चिड़चिड़ापन महसूस हो। ऊंचे स्वर में किसी से भी बात न करें अन्यथा रिश्तों में दरार पड़ सकती है। दफ्तर के मन लगाकर काम करें। ज्यादा इधर उधर की बातें न करें। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक मुनाफा हो सकता है। जल्द ही आपके करोबार में अच्छी रफ्तार आएगी। पारिवारिक जीवन मे शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर होंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। शाम को अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को भी आज अच्छा फायदा मिल सकता है खासतौर पर खाद्य-पदार्थ का व्यापार करने वालों के दिन लाभदायक रहेगा। घर के माहौल में सुधार संभव है। रिश्तों में दूरियां कम होंगी। अगर आप विधार्थी है तो गुरुजनों की मदद से पढ़ाई में आ रही बाधा दूर होगी और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता। आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बदलाव का परिणाम आपको सकारात्मक मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के समय पर पूरे होंगे। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलेगा। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा। आप खुद के लिए भी समय निकालें ताकि आप स्वयं पर भी ध्यान दे पाएं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो आप अपनी टीम के साथ मिलकर आप काम करेंगे। इसका उचित परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आज पैसों की चिंता दूर हो सकती है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में कोई टेंशन चल रही है तो आज माहौल कुछ बदला हुआ रहेगा। परिजनों के बीच तनाव कम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छे पलों आनंद उठाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे अन्यथा नुकसान संभव है। उधार लेने और देने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको जो भी कार्य सौंपा जाए उसे पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। नयी जिम्मेदारियां लेने में ज्यादा आनाकानी न करें। व्यापारियों को आज बड़े निवेश करने से बचना होगा। कोई भी नया काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का समर्थन मिलेगा खासतौर पर माता पिता के साथ आज आप कुछ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। अपनी ऊर्जा बढ़ाने के लिए अच्छे खान पान के साथ रोजाना व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुम्भ राशि वालों का आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो और किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपका वो काम सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। उच्च अधिकारी आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज काफी उत्साहित और जोश से भरे रहेंगे। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। आप परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। साथ ही अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आप भरपूर मजा लेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको एक अनजाना डर सताएगा। वर्तमान परिस्थिति के कारण नौकरी को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आप अपने विचार सकारात्मक रखें और मेहनत करते रहें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आपको धैय से काम लेना होगा। जरा सी जल्दबाजी आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके कड़वे शब्द रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी पर ज्यादा गुस्सा करने से बचें। आपको उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बढ़ते हुए तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 8:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











