Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
24 नवंबर राशिफल: कन्या राशि वाले रखें आज अपनी सेहत का ध्यान
अपने दिन को खास और व्यवस्थित बनाने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल। साथ ही जानें आज किन चीजों से आपको सावधान रहने की जरूरत है और किन बातों पर आपको ज्यादा ध्यान देना होगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन कई मामलों में आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। आपकी रोमांटिक लाइफ में आज आपके प्रेमी/प्रेमिका से कुछ अनबन हो सकती है। इधर उधर की बातों में समय व्यर्थ ना करें, जो कहना है खुलकर कहें। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिलने से काफी निराशा हो सकती है। अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें, इससे आप दोनों के बीच की दूरियां काफी हद तक कम हो जाएंगी। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। आज आपकी खुशमिजाजी घर का माहौल बदल देगी। परिजनों के साथ आप कुछ पुरानी मीठी यादें एक बार फिर से ताजा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आमदनी में इजाफा होने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से काफी मजबूत रहेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में आज किसी चुनौती का सामना आपको करना पड़ता भी है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा। आप अपनी मेहनत से आने वाले समय में कोई बड़ी तरक्की करने वाले हैं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। पिछले कुछ दिनों से घरेलू समस्याओं के कारण आपका स्वभाव काफी चिड़चिड़ा हो गया था। छोटी छोटी बातों पर आपको बेवजह गुस्सा करने की जैसे आदत हो गई थी लेकिन आज परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में सिर्फ प्यार ही प्यार रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आने की संभावना है। आपको उनपर थोड़ा और ध्यान देना होगा। पैसों की बात करें तो आज धन लाभ संभव है। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल आज बिगड़ा हुआ रहेगा। गलतफहमी की वजह से भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। कोशिश करें कि बात ज्यादा आगे ना बढ़े। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने बजट के अनुसार ही चलेंगे इसलिए कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। हो सकता है आज आपके जीवनसाथी आपसे ज्यादा खुश ना रहें, इसकी वजह काम में आपकी व्यस्तता हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। व्यापार हो या नौकरी आपका हर काम में मन लगेगा। आज आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। कोई सोचा विचारा कार्य पूरा होगा और आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा, लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को उनकी पसंद की जगह पर सैर सपाटे के लिए लेकर जाएं। इससे उनका मूड भी अच्छा होगा और आपको अपने दिल की बात कहने का भी मौका भी मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज पिता की मदद से वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। आपके नए व्यापार को शुरू करने में वे अपनी ओर से पूरी सहायता कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। काम का बोझ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अपने इस समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। सेहत की बात करें तो आज पेट से जुड़े किसी पुराने रोग से आपको छुटकारा मिलेगा और आप अपने मनपसंद व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप दूसरों को खुश करने के लिए खर्च करेंगे तो आने वाले समय में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अति उत्साहित होकर अपने वित्तीय फैसले ना ही लें तो बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन एकदम बढ़िया है। आप दोनों के प्रेम में वृद्धि होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ आपकी कुछ खटपट मुमकिन है। आपको अपने साथी पर भरोसा करना चाहिए। किसी की बातों में आकर उनपर शक करने से बचें। यदि मन में किसी तरह का संदेह है तो उनसे खुलकर बात करें। दफ्तर में आज बेवजह किसी पर आप अपना गुस्सा निकाल सकते हैं, ऐसे में आपकी छवि बिगड़ सकती है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आपको अपना दिमाग ठंडा रखना होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 5:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपकी लापरवाही के कारण आज स्वास्थ्य का मामला बिगड़ सकता है। आज सेहत में गड़बड़ी आपका दिन बर्बाद कर सकती है। आज आपका अधिकांश समय डॉक्टर और दवाखाने के चक्कर लगाने में जा सकता है। पैसों की बात करें तो आज खर्चों में वृद्धि संभव है। आज पुराना कोई कर्ज भी आपको परेशान कर सकता है। घर में अशांति रहेगी। माता जी से आपकी अनबन हो सकती है। इसके अलावा आज कामकाज में व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी भी आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इस समय आपको परिवार और काम में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है अन्यथा आपके अपने उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। विशेष रूप से आपके बच्चों को आपकी काफी जरूरत है। आपको यात्रा करने से बचना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज लंबे समय के बाद आप अपने माता पिता के साथ बैठकर कुछ महत्वपूर्ण घरेलू मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार आज सामान्य रहेगा। आप दोनों एक दूसरे को समझेंगे और एक दूसरे की भावनाओं का आदर भी करेंगे। कामकाज को लेकर आपका कोई प्रयास आज सफल होने से आप काफी उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। मुमकिन है आज दफ्तर में आपके बॉस आपके अच्छे प्रदर्शन से काफी खुश रहें और आगे बढ़ने का आपको कोई बढ़िया मौका दें। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आज दोस्तों के साथ आप सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। यदि आप ज्यादा खर्च करते भी हैं तो किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। अपने सारे निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप किसी कठिन काम को बहुत ही आसानी से निपटा लेंगे जिससे आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रसन्न होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके नए व्यापर के लिए आज आपको वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है। रोमांटिक लाइफ में आज प्यार और रोमांस आपके दिलो दिमाग पर छाया रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आज वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह भी दे सकते हैं। सेहत का आज अधिक ध्यान रखें। आपको सर्दी जुकाम या किसी प्रकार की एलर्जी होने की संभावना है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज मौज मस्ती करने का कोई अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि की खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज का दिन जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी आपके लिए बढ़िया साबित होगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का मूड बढ़िया रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर अचानक धन लाभ संभव है। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। पिछले कुछ समय से आपकी सेहत में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था लेकिन आज आपको बहुत राहत मिलेगी। सेहत में सुधार आने से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन की समस्याओं को बहुत ही समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। आज आपको तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपका वाद विवाद हो सकता है। आप दोनों के बीच आपसी सामंजस्य बिगड़ने की संभावना है। बेकार की बातों में पड़कर आप अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। सफल होने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको अपनी तरफ से सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए काफी उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक जिम्मेदारियां बढ़ने से आप बोझिल महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज खर्चों पर नियंत्रण रखने में ही आपकी भलाई है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक जीवन में संकट आने की संभावना है। अगर इसी तरह आप बिना सोचे समझे पैसे खर्च करते रहें तो आपको उधार भी लेना पड़ सकता है और इससे केवल आप पर दबाव बढ़ेगा। बेहतर होगा आप सही तरीके से अपनी आर्थिक योजना बनाएं। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। आज घरवाले आपके रवैये से नाखुश रहें। आपको कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचना होगा। बच्चों के साथ आज आपको समय बिताने का मौका मिल सकता है जिससे काफी हद तक आपका तनाव कम होगा। जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में अपने पार्टनर की शिकायतें दूर करने के लिए आज आप कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप थोड़ा उदास और बुझा हुआ महसूस करेंगे। स्वयं को तरोताजा रखने के लिए बाहर घूमने फिरने निकलें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बेवजह की चिंता करके आप अपना दिन बर्बाद ना करें बल्कि इसका भरपूर आनंद उठाएं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज आपका पूरा ध्यान बच्चों और परिवार पर ही होगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही घर के बाकी सदस्यों के बीच प्यार और एकता की भावना देखने को मिलेगी। आज आप माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप समय पर अपने काम निपटाने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। आपकी अच्छी और बेहतर योजनाओं का परिणाम आपको मिल सकता है। मुमकिन है आज आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बड़ा उछाल आए। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











