For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24 नवंबर राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा मंगलमय

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी असंतुष्ट नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर आपको अपने सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको और भी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बड़े व्यापारियों को अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। हालांकि शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। यदि कारोबार में आपको उम्मीद के अनुसार मुनाफा नहीं मिल पा रहा है तो आपको कुछ रणनीतियां बनाने की जरूरत है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी रफ्तार पर ध्यान देने की जरूरत है। आज जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता के साथ आज आपको कुछ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण और अच्छी सलाह भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहेगा। आपको बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दफ्तर में यदि आप पर काम का बोझ बढ़ता है तो उससे परेशान होने की ज्यादा जरूरत नहीं है। आप योजना अनुसार अपने सभी कार्य पूरा करने की कोशिश करें। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अपने प्रिय के साथ आज आप बहुत ही यादगार समय गुजारेंगे। बड़े भाई की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आपका काम फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक्स, किताबें आदि से जुड़ा है तो आपको बड़ा आर्थिक मुनाफा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आज आप कोई आर्थिक लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज छोटे भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी पदोन्नति हो सकती है या मनचाहा ट्रांसफर मिलने की भी प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं और आपका काम सोना चांदी से जुड़ा है तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपकी कोई अटकी हुई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपकी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलाजुला परिणाम मिलने के आसार हैं। किसी कानूनी मामले में चीजें आपके विरुद्ध जा सकती हैं। बेहतर होगा आप सावधान रहें। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। यदि कुछ समय से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि मन में कोई दुविधा है तो आपको अपने करीबियों से बात करनी चाहिए। हो सकता है आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे और आपको काफी तारीफें भी मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत भर साबित होगा। लंबे समय से यदि किसी व्यवसायिक मामले को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज आपकी इस चिंता का अंत होगा। आपके रास्ते में आ रही बाधा दूर होगी और आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय आपको सोच समझकर और अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आप पीठ दर्द या कमर के दर्द से परेशान रहेंगे। ऐसे में आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आलस्य से बचना होगा। आज छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी सूचना मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचना होगा अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो आज आपके बीच वाद विवाद होने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन तनावपूर्ण रहेगा। पुराने किसी कर्ज को चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको नियम और कानून का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के मार्ग खोल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको कुछ निराशा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय की ओर से आज आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

बेवजह की चिंताओं को छोड़कर आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में आज आप किसी बड़ी मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना पक्ष खुलकर रखें। वहीं दूसरी ओर अपने सहकर्मियों की मामलों में टांग अड़ाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बेकार के झंझट में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। व्यापार में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज आपको कोई नया और बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। धन हानि होने की संभावना है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन भाई बहनों के साथ बहुत ही मजेदार गुजरेगा। अपनों के साथ आप जी भरकर अपनी खुशियां बाटेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा और आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिला है तो आज के दिन आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बड़े व्यापारियों को अपने संपर्कों का पूरा फायदा मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करने होंगे। बाहर का खाना या बासी भोजन से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि चारों ओर फैली हुई इस महामारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आप पर है तो आपको पूरी मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत है। इसके अलावा आपको समय का भी ध्यान रखना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी वाणी की वजह से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने ग्राहकों से बात करते समय अपने शब्दों और व्यवहार का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 24 November 2020 Tuesday

What does your Tuesday, November 24, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, November 23, 2020, 16:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion