Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
24 अक्टूबर राशिफल: मकर राशि वालों को मिलेगी आज कोई बड़ी खुशखबरी
आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफलता मिलेगी या फिर आज भी किस्मत आपका साथ नहीं देगी। अपने सारे सवालों के जवाब पाने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आज आपको निवेश का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है लेकिन अपना निर्णय बुद्धिमानी से ही लें तो बेहतर होगा। इसके अलावा आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो आज आपके काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं जैसे आपका कंप्यूटर या लैपटॉप अचानक बिगड़ सकता है या फिर कोई कागजी काम अटक सकता है। हालांकि इस तरह की बातों से आपको परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि शांत दिमाग से अपनी समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी, विशेष रूप से भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शाम को आप घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 42
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी मामला आज हल होने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आने से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोमांटिक लाइफ में फिर से वही प्यार जोश आ जाए तो सबसे पहले आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करनी होगी। बात बात पर आपका चिढ़ना आपके पार्टनर को परेशान कर रहा है। हंसी मजाक में कही गई बातों को दिल पर ना लें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी से मतभेद कुछ गहरे हो सकते हैं। अपने प्रिय को नजरअंदाज ना करें बल्कि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय उनके लिए भी निकालें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। कामकाज की बात करें तो आज अचानक काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8:20 से रात्रि 8:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपका परिवार ही आज आपकी प्राथमिकता होगी। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। हो सकता है आप परिजनों के साथ सैर सपाटे के लिए भी जाएं। लंबे समय के बाद सभी के साथ मौज मस्ती करके आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज काम का बोझ कुछ हल्का रहने से आपका तनाव भी कम होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अचानक कोई बड़ी समस्या आकर खड़ी हो सकती है, खासतौर पर यदि आप कोई नई डील फाइनल करने वाले हैं तो कोई कागजी काम बीच में अटक सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी इसलिए आप व्यर्थ की चिंता ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों की कमी के कारण रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आप अपने कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहें। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण काम में बाधा डालने या फिर आपकी मेहनत का श्रेय लेने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय को कोई खूबसूरत तोहफा देने के लिए दिन अनुकूल है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें बल्कि अपना पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। मन परेशान और बेचैन रहेगा। कुछ घरेलू परेशानियां आपके दिमाग पर हावी रहेंगी। परिजनों का सहयोग ना मिलने से आपको काफी निराशा होगी, विशेष रूप से आज आपके माता पिता आप से नाखुश रहेंगे। अगर आप खुलकर अपना पक्ष रखेंगे तो मुमकिन है आपके अपने आपकी बात को समझेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। मुश्किल वक्त में जीवनसाथी आपका हौसला बढ़ाएंगे। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे लेकिन आज आपको कुछ खास परिणाम नहीं मिल पाएगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको लापरवाही करने से बचना होगा। शरीर के किसी हिस्से में आज आपको दर्द की शिकायत रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। दोस्तों के साथ आप मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। ईमानदारी और मेहनत से किया हुआ आपका कोई काम आज पूरा होने से आपका बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। आप नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके काम की भी सराहना होगी। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज एक खूबसूरत मोड़ आएगा। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रोपोज कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:25 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अपने विचारों में स्पष्टता लाएं और कुछ गंभीर मुद्दों पर ध्यान दें। बेकार की बातों को सोचकर आप अपना समय और ऊर्जा दोनों ही नष्ट कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन में आज कलह रहेगी। परिजनों के साथ आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार और वाणी दोनों ही संतुलित रखें, खासतौर पर अपने माता पिता के सामने ठीक से बर्ताव करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल और इलाज की जरूरत है इसलिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। अगर बात पैसों की करें तो पुराना कोई कर्ज आपको परेशान कर सकता है। आपको फिजूल खर्च से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में आप पर भारी संकट आ सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी बेहतर आपसी समझ के कारण परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस राशि के प्रेमी जोड़ों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी होने से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जोश में आकर कोई ऐसा काम ना करें जिसके लिए आपको पछताना पड़े। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप नया व्यापार शुरू करने वाले हैं तो इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। आपको अपने इस फैसले पर कुछ समय के लिए विराम लगाना होगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है इसलिए आज सफर करने से बचें। इससे आपकी थकान बढ़ेगी और सेहत में भी गिरावट आएगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पिछले कुछ समय से आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी जिस कारण आपका मन परेशान था लेकिन आज आप परिस्थिति में सुधार महसूस करेंगे। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। इसके अलावा आपकी माता की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। अगर बात पैसों की करें तो आपको अपने आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी करने से बचना होगा। बड़े मुनाफे के चक्कर में कहीं आप अपना नुकसान ना कर बैठें। वैवाहिक जीवन में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। शाम को आज किसी धार्मिक स्थल पर जाकर आपको मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपके द्वारा किए हुए कार्यों का उचित परिणाम आपको मिलेगा क्योंकि आज आपका भाग्यपक्ष बहुत ही मजबूत रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हो सकता है प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि का आपका सपना पूरा हो जाए। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों का कोई अटका हुआ काम आज बन सकता है जिससे आपका बड़ा फायदा होने की संभावना है। साथ ही आज आपके हाथ कोई नया काम भी लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा और अपनों के साथ आपके रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी दूर होगी और आज आप दोनों काफी अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 12:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज अचानक घर में मेहमानों के आ जाने से आपकी किसी योजना में बाधा आ सकती है जिससे आपको थोड़ी झुंझलाहट महसूस होगी। जीवनसाथी का तेज तर्रार रवैया आज आप दोनों के बीच बड़े झगड़े का कारण बन सकता है। कैसी भी परिस्थिति हो आपको अपना आपा खोने से बचना होगा। आज आप अपने कामकाज को लेकर कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपकी यह बात आपके बच्चों को पसंद नहीं आएगी। हो सके तो आज कुछ समय उनके साथ भी बिताने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। अगर आज आप बड़े खर्चे के मूड में हैं तो आपको इससे बचना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में आज कुछ दिलचस्प हो सकता है। आपके पार्टनर आपसे कोई वादा ले सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज कामकाज से आपका ध्यान कुछ भटका हुआ रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। पिछले कुछ समय से आप लगातार काम कर रहे हैं, ऐसे में आपको एक छोटा सा ब्रेक ले लेना चाहिए ताकि आप खुद पर भी ध्यान दे सकें। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आज आप किसी बड़े लंबित बिल का भुगतान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से कुछ कलह हो सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। बिना किसी का पक्ष लिए आप अपने फैसले लें। सेहत की बात करें तो आज थकान अधिक रहेगी। आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा शारीरिक थकान की वजह से आप मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











