Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
24 सितंबर राशिफल: जानें आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। इसके अलावा आज आपके प्रिय की सेहत भी कमजोर रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आपको काफी परेशानी होगी। आपके बॉस आज आपसे बेहद नारज भी रह सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आप अपने कुछ लंबित बिलों का भुगतान कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार या दोस्त से कुछ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा उग्र होकर गलत शब्दों का प्रयोग न करें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 12:15 से रात्रि 8:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आज आपकी कुछ पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएगी। अगर संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही हो तो आज उससे मुक्ति मिल सकती है। आप अपने बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक रहेगा और आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा आप शांत रहकर और आराम से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 36
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको पैसा कमाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी यह मेहनत अच्छे परिणाम भी देगी। घर की शांति बनाए रखने के लिए आप अधिक क्रोध करने से बचें और अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आप उनका साथ देंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का दबाव कुछ कम रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी रुकी हुई योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। सेहत की बात करें तो अगर आपको छोटी मोटी समस्या आ रही है तो लापरवाही न करें, फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपने महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से लेंगे तो बेहतर होगा। बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट न करें। आपके निजी जीवन से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। अगर आज आप जरूरत से ज्यादा समय और पैसा मनोरंजन पर खर्च करेंगे तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। इससे आपकी योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरीपेशा हैं तो अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बढ़िया है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके साथ तालमेल बेहतर होगा। वहीं दूसरी ओर व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई अच्छा अवसर ला सकता है। आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आपका व्यापार आगे बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में योग जरूर शामिल करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहेगा। घर में अचानक कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। आपसी तालमेल बिगड़ने से परिजनों की एकता भंग हो सकती है। पैसों की स्थिति आज ठीक ठाक रहेगी। अगर पैसों को लेकर कोई समस्या आती है तो आपको अपने पिता से वित्तीय सहायता मिल सकती है। पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में अतिरिक्त काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप एक वक़्त पर एक ही काम करने की कोशिश करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। खुद पर ज्यादा काम का बोझ न डालें। आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको बहुत प्रसन्न रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। लंबे समय बाद आपको अपनी रुचियों पर ध्यान देने का समय मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में तेजी से आपके काम पूरे होंगे और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। व्यापारियों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता आपका उत्साह बढ़ाएंगे। वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी आपकी किसी लापरवाही से बेहद नाराज रहेंगे। आपके बीच बहसबाजी भी हो सकती है। पैसों की बात करें तो आज आपको उचित परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप पेट से जुड़ी तकलीफ से परेशान हैं तो आज आपको राहत मिलेगी और आप अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाएंगे। घर का माहौल आज कुछ बदला हुआ रहेगा। परिजनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे और अपनों के बीच दूरियां कम होगी। माता पिता को आप पर गर्व महसूस होगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही यादगार दिन बिताएंगे। पैसों की बात करें तो आज आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। पैसों की कमी के कारण रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी रचनात्मकता से वरिष्ठ प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में सजग रहने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर आपको मिलेगा। आज आप शौक मौज पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। माता पिता का प्रेम और सहयोग प्राप्त होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज किसी तरह का वादा करने से पहले ठीक तरह से सोच विचार कर लें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी बुरी आदतों से छुटकारा पाना होगा। सबसे पहले देर रात जागकर आप काम करने से बचें। इसके अलावा आप समय पर भोजन करें। साथ ही सिगरेट और शराब से भी दूर रहें। अगर आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो इस तरह चिंता करने से आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी स्वयं दूर हो जाएगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। उन्हें नजरअंदाज कर आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारियों के रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस के कड़वे शब्द सुनने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा। आपकी मानसिक परेशानियां कम हो सकती हैं और आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। हालांकि पैसों के मामले में संभलकर रहें तो अच्छा होगा। यदि कुछ समय से आप स्वयं पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज आप अपने लिए भी समय निकालेंगे। आप परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
मन शांत रहेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका कोई अधूरा कार्य आज पूरा हो सकता है और आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने का कोई बेहतरीन मौका आपको मिल सकता है। वरिष्ठ आपको जो भी काम सौंपे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के बीच मेल मिलाप रहेगा। आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होगा और दिन काफी मौज मस्ती में गुजरेगा। जीवनसाथी को खास महसूस कराने के लिए आप घर पर कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई नया सौदा करने का मौका मिल सकता है। इससे आपका कारोबार एक नयी दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने कार्यों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। आप अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निपटाएंगे। पैसों की बात करें तो अगर आपने कर्ज लिया है तो पैसों को लेकर किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आपका क्रोध आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन चल रही है तो आज वे अपना गुस्सा भूलकर प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम से 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











