For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 अप्रैल राशिफल: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली, खुलेंगे तरक्की के मार्ग

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

जीवनसाथी के साथ एक टकराव से बचें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। ऐसे मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आयात निर्यात का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपकी मेहनत जल्द ही सफल होगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आय से अधिक खर्च करने की गलती न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 1:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आज आप उन लोगों का मुंह बंद करने में कामयाब रहेंगे जिन्हें आपकी काबिलियत पर शक है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपका कोई बिगड़ा हुआ काम आज बनने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर दिल खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट बाहर से बचें, आपको चोट लगने की आशंका है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। यदि आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है। ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। बड़े व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आप अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें। निजी जीवन की बात करें तो माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कामकाज का दबाव और मानसिक तनाव आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी छोड़ कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो परिवार के विरुद्ध जाकर कोई भी काम न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। साथ आपको ही उनके पक्ष को भी समझने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। व्यापारी अगर कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उचित सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। बेहतर होगा आप अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। सेहतमंद रहने के लिए आपको शराब और सिगरेट जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने बॉस की सलाह अनुसार ही चलें। इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज बड़े भाई या बहन के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आप किसी बड़े क्लाइंट या फाइनेंसर के साथ जुड़ सकते हैं। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आपकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी और महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आप अपने लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में सजग रहने की सलाह दी जाती है। आपको कोई ठग सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित है और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने रिश्ते की बात परिजनों से करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस राशि के डायबिटीज के मरीजों को सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। साथ ही मानसिक रूप से भी आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि लंबे समय से आपका कोई कार्य बीच में अटका हुआ है तो आज उसके पूरा होने की प्रबल संभावना है। अगर आपका काम जेनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमा सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। हालांकि आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों से संभल कर रहने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपनी गुप्त जानकारियां ज्यादा इधर-उधर बांटने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से आप तनाव में रहेंगे। कामकाज में व्यस्तता के कारण यदि कुछ दिनों से आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज अपने प्रिय के लिए समय जरूर निकालें अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन ध्यान रहे ओवरकॉन्फिडेंस में आप गलत फैसले न लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है खासतौर पर अगर आपका काम लोहे का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि घर से बाहर जाते समय आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप ज्यादा चिंता न करें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। हृदय रोगियों को अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 25 April 2021 Sunday

What does your Sunday April 25, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, April 24, 2021, 9:51 [IST]
Desktop Bottom Promotion