For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 दिसंबर राशिफल: अपने दैनिक राशिफल से जानें क्रिसमस के दिन क्या खास है आपके लिए

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज पैसों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। बढ़ते हुए खर्चों के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आप समझ नहीं पाएंगे कि इसे कैसे रोका जाए, आज आप दोबारा अपना हिसाब किताब लेकर बैठ सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में अगर आप अच्छे परिणाम चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा। आप उनके दिल की बात जानने की कोशिश करें। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपकी तुनकमिजाजी आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा कि आप अपना व्यवहार ठीक रखें। दफ्तर में आज वरिष्ठों की मदद से आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। गलत खानपान के कारण पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप ऐसे लोगों से मिल सकते हैं जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि मीटिंग में आप उन्हें काफी प्रभावित करेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आप किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं, जहां आपकी खूब खातिरदारी होगी। इतने दिनों बाद अपनों के साथ ऐसा समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में आज गिरावट संभव है। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपके पार्टनर कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज उनकी ओर से कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सकारात्मक सोच से ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 6:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दूसरों की खुशियों के बारे में सोचना अच्छी बात है लेकिन इस समय आपको अपनी खुशियों को भी महत्व देना चाहिए। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है, बेहतर होगा आप इस अवसर को हाथ से जाने ना दें क्योंकि आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आज आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपके खर्चे अधिक नहीं होंगे। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक समय पर पूरा पाएंगे जिससे आपके वरिष्ठ काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको काफी सराहना मिलेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप दिन भर अच्छे मूड में रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अचानक घर में किसी खास मेहमान के आने से माहौल काफी अच्छा हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से परिजनों के साथ चल रही आपकी अनबन आज खत्म हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान दें। यदि आप किसी भावनात्मक परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपके जीवनसाथी आपकी समस्या का समाधान करने में आपकी पूरी मदद करेंगे। उनका साथ पाकर आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। यदि आप दूसरों के कहने पर निवेश करेंगे तो निश्चित रूप से आपका नुकसान होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको किसी तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर को पर्याप्त समय ना दे पाने की वजह से आप दोनों के बीच विवाद हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए स्थिर रहने की संभावना है। सोच समझकर लिए हुए आपके आर्थिक फैसलों के कारण आज आपको कोई फायदा मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो बड़ा व्यावसायिक लेन देन करने के लिए दिन अच्छा है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपकी रोमांटिक लाइफ में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। हो सकता है कि आप मानसिक रूप से इस परिवर्तन के लिए तैयार ना हों। यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो सोच समझकर अपना फैसला लें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। वरिष्ठों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अपने सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे आपकी नींद प्रभावित होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 6:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करेंगे तो परिजन आपसे नाखुश रहेंगे। इससे घर का माहौल भी बिगड़ सकता है, बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ छोटी छोटी बातों पर झगड़ने से बचें अन्यथा आप दोनों के बीच की कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको उचित परिणाम मिल सकता है। हो सकता है आज आपको कई काम निपटाने पड़े। आप अपनी बेहतर योजना से अपने सभी काम ईमानदारी और मेहनत से पूरा करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आंखों से जुड़ी कोई समस्या आपको है तो आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। धूल मिट्टी आदि से बचें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। काफी दिनों बाद आज आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की योजना बनाएंगे। आप एकांत में अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी को खूबसूरत सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। बच्चों से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत से परिजन थोड़े नाखुश रहेंगे। कामकाज की बात करें तो हो सकता है आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिले।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। इससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। साथ ही वे आपका उत्साह भी बढ़ाएंगे, आप अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करें। माता की सेहत में सुधार आने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप दोनों मिलकर घरेलू जिम्मेदारियां निभाएंगे। आज आप दोनों को पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। रोमांटिक लाइफ में यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने दिल की सुनें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आज कोई जरूरतमंद आपसे मदद मांगे तो उनकी सहायता जरूर करें। आपकी छोटी सी मदद किसी को बड़ी मुसीबत से बचा सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आज वरिष्ठों के साथ आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में जी जान से जुटे रहेंगे। आपकी आज की ये मेहनत भविष्य में आपकी तरक्की के रास्ते खोल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा फायदा मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में मिठास और प्यार रहेगा। आज आप सभी के साथ सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

रोमांटिक लाइफ में केवल प्यार रहेगा। आज आप महसूस करेंगे कि आपका पार्टनर आपके प्रति कितना वफादार है। आज उनकी ओर से आपको कोई ऐसा तोहफा मिल सकता है जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत कर देगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने मन की बात अपने जीवनसाथी से साझा करने में हिचकिचाएं नहीं, जो भी आप कहना चाहते हैं वो खुलकर कहें। आज आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा। एकाग्र होकर काम करने से आपकी कई परेशानियां दूर होगी। आज आपके किसी सहकर्मी से आपकी अनबन हो सकती है। आप बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज कुछ थकान महसूस होगी। आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आप स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत करने का प्रयास करें, जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए ठीक नहीं है। आप कई बार भावनाओ में बहकर कुछ ऐसे फैसले ले लेते हैं जिनसे बाद में केवल आपको पछतावा मिलता है। आप ना सिर्फ स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं बल्कि दूसरों को भी परेशानी में डाल देते हैं। पैसों की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी, तभी आप स्थिति को संतुलित कर पाएंगे। यदि आप निवेश का सोच रहे हैं तो पहले अच्छे से विचार-विमर्श कर लें। इस समय पैसों के मामले में शायद आपकी किस्मत आपका साथ नहीं देगी। दांपत्य जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपकी बहस घर का माहौल बिगाड़ देगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सूझबूझ से काम लेंगे तो आपके बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आ सकता है। पुरानी बातें भूलकर माफ कर देने से अपनों के साथ एक बार फिर आपका आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकता है। यह समय अपने सपने साकार करने का है। बेवजह की उलझनों में पड़कर अपनी ऊर्जा और समय नष्ट ना करें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च करने के मूड में रहेंगे लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी नयी परियोजना में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए आप और कड़ी मेहनत करेंगे। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। यदि आप दोनों के बीच कुछ अनबन थी तो आज परिस्थितियों में कुछ बदलाव आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:50 तक

English summary

Daily Horoscope for 25 December 2019 Wednesday

What does your Wednesday, December 25, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 16:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion