Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
25 फरवरी राशिफल : कन्या राशि के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें बाकी राशि वालों का कैसा रहेगा दिन
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18)
कार्यस्थल पर आज आपको बहुत संतुलित होकर रहने की आवश्यकता है किसी भी बहस से बचें। यदि वरिष्ठ अधिकारी आपके साथ सख्ती से पेश आते हैं तो आपको संयम रखने की आवश्यकता है। अनाज, तेल और कीटनाशक के व्यापास से जुड़े लोगों को आज फायदा हो सकता है। बात करें आज रिश्तों की तो आज आपके पिता आपसे थोड़ा नाराज रह सकते हैं। इसलिए उन्हें ठेस पहुंचाने से बचें। माता की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। दूसरों के कहने पर ज्यादा व्यर्थ करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सर्दी, जुकाम या बुखार हो सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19)
आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं रखने के लिए नए अवसरों की तलाश करेंगे। आपके ये प्रयास जल्द सफल होंगे। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। अगर आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से उचित सलाह लेकर आप अपना कदम आगे बढ़ा सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20)
निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने का प्रयास करें। काम के साथ-साथ आपको अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह अपने परिवार को नजरअंदाज करते रहेंगे तो आपके रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है। आर्थिक समस्या गहरी होती नजर आ रही है। यदि आपने कोई कर्ज़ या उधार लिया है उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा अपने काम पर पूरा फोकस करें। सहकर्मियों की बुराई या आलोचना करने से आपको बचने की जरुरत है। व्यापारियों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा सुखद रहेगी और आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। स्वा
स्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द और अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेते रहेंगे तो जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन तय समय आपके सभी काम पूरे होंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। कुछ समय से यदि आपके जीवनसाथी परेशान चल रहे हैं तो आपको उनसे खुलकर बात करनी चाहिए ताकि आप उनके दिल की बात जान सके। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। केवल चिंता करने से ही कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके अलावा अपने द्वारा लिए हुए फैसलों पर भी संदेह करने से आपको बचना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं तो आपको आगे बढ़ने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। छोटे व्यापारियों को सरकार के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी होने से घर में तनाव का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही हैं तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा दफ्तर में मानसिक और शारीरिक रूप से काफी एक्टिव रहना होगा। हो सकता है आज आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़े। हालांकि आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी को को बढ़िया तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने निर्णय सोच समझ कर लें। दूसरों के बहकावे में न आएं क्योंकि आप अपना भला-बुरा अच्छी तरह समझते हैं। आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। दफ्तर में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सोना चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा खासतौर पर आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20)
कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक-ठाक रहेगा। दफ्तर के किसी भी कार्य को करते समय आप जल्दबाजी न करें। अगर आज आप से कोई भी गलती होती है तो इसका बुरा परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ कहासुनी या वाद-विवाद से बचें। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। हालांकि शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो अधिक क्रोध करने से बचें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य का मामला कुछ गड़बड़ रहने वाला है। आपको फेफड़ों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके काम से आपके बॉस काफी संतुष्ट रहेंगे। सहकर्मियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर व्यापरियों को आज धन हानि झेलनी पड़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। छोटे भाई या बहन के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद और भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
थकावट बढ़ने के कारण आज कुछ दिक्कतें हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद को पर्याप्त आराम भी दें। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। आज आपके बॉस कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। लंबे समय से अधर में अटका हुआ व्यवसायिक मामला आज सुलझ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर लंबे समय से आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आज अपने दिन की शुरुआत आप देवी दुर्गा की आराधना से करें। माता के आशीर्वाद से आपका काम बिना किसी रूकावट के पूरा होगा और आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। कार्यस्थल पर किसी के साथ भी अनबन या कहासुनी से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई नयी डील करने के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। आज बच्चों के साथ समय बिता कर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अचानक कोई खोई हुई कीमती वस्तु मिलने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च)
मन में कई तरह की चिंताएं रहेगी और मानसिक उथल पुथल के कारण आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। दफ्तर में आपकी धीमी रफ्तार आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती है। समय पर आपका काम पूरा न होने के कारण वरिष्ठ अधिकारी नाखुश रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











