For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 जुलाई राशिफल: धनु राशि वालों को मिल सकती है आज ये खुशखबरी

|

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट न करें बल्कि अपनी ऊर्जा को सार्थक कामों में लगाएं। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं और आज किसी बड़ी चुनौती का सामना आपको करना पड़े तो अपने आत्मबल में कमी न आने दें। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें और खुद पर भरोसा रखें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और किसी व्यवसायिक मामले को लेकर आप कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं तो जल्द ही आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आप बच्चों के लिए कुछ वक्त निकालने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर के कार्यों पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो काम के प्रति अपनी ईमानदारी और लगन दिखाने का यही सही समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखनी होगी। इस समय फिजूल खर्च करना आपके लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। कहीं दूर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक नहीं चल रहा है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 5:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप इलेक्ट्रॉनिक संबंधित व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा मुनाफा लग सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में गप्पेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। काम के प्रति लापरवाही करने पर आपके बॉस कड़क रवैया अपना सकते हैं। इस तरह की बातें आपके करियर के लिए ठीक नहीं है। निजी जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ टकराव से बचें। बेवजह उन पर गुस्सा निकाल कर आप उनके दिल को ठेस पहुंचा रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हृदय संबंधित कोई रोग है तो आपको अपना खास ध्यान रखना होगा। मानसिक उथल-पुथल से बचने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए अच्छा चल रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। अगर आप टेलीकम्युनिकेशन या मीडिया से संबंधित जॉब करते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी, लोहा, सीमेंट आदि का व्यापार करने वाले जातकों को भी आज मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि कोई छोटी मोटी समस्या होती भी है तो आप अपनी समझदारी से उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। पैसों की बात करें तो आर्थिक लेन देन करते समय अधिक सावधानी बरतें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इस तरह अपने जीवनसाथी को नजरअंदाज करके आप अपने वैवाहिक जीवन की खुशियों को नष्ट कर रहे हैं। सुख हो या दुख, आपको अपने प्रिय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। पैसों की बात करें तो आज पुराना कोई उधार चुकाने का दबाव आप पर रहेगा। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज समय का ध्यान रखना होगा। यदि तय समय पर आप अपने काम पूरे नही कर पाएंगे तो आपकी लेटलतीफी आपको मुसीबत में डाल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत से अपने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर अब नौकरी करते हैं तो आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज आपके क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को किसी व्यवसायिक मुद्दे को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्य आज आपसे नाखुश रहेंगे। भाई या बहन के साथ आज आपकी कुछ अनबन संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपको काफी थकान रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में तेजी लाने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह धीमी गति से अपने कार्य करते रहेंगे तो आज आपके कई कार्य अधूरे रह जाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। किसी करीबी से आपको वित्तीय सहायता मिल सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि इस समय स्वास्थ्य संबंधित छोटी से छोटी समस्या को भी नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अगर आप घर में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। कामकाज की बात करें तो कार्यभार अधिक रहने से आज आप मानसिक तनाव में रहेंगे। इसके अलावा लंबित कार्यों को पूरा करने का भी दबाव आप पर रहेगा। व्यापारियों का दिन तनाव में गुजरेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कागजी अड़चन आ सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो पुश्तैनी संपत्ति को लेकर आज घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आपका गुस्सैल स्वभाव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप चिंतामुक्त रहेंगे और काफी अच्छा महसूस करेंगे। परिजनों के साथ दिन काफी अच्छा गुजरेगा। पिता के साथ आपके रिश्ते में सुधार आने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी सूचना मिल सकती है। हालांकि इससे आपकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएगी इसलिए आपको बहुत ही कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। शादीशुदा जातकों का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपका प्रमोशन हुआ है तो आपको अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। इस समय आप जितना ज्यादा एक्टिव रहेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। बड़े क्लाइंट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। मुमकिन है आज आपके माता-पिता आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज खर्चे कम होंगे और आपका बजट संतुलित रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 6

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। हो सकता है ये वही मौका हो जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। बेहतर होगा आप इस अवसर को हाथ से जाने न दें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर काम करने की सलाह दी जाती है। आपको अपना बर्ताव ठीक रखना होगा। उच्च अधिकारियों से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप बेवजह घर से बाहर न निकलें। आज आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है तो घर पर ही रहकर अपने मनपसंद कार्यों को करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। मुमकिन है आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक मदद भी करें। अगर आप नौकरी करते हैं और घर से काम कर रहे हैं तो आज कार्यभार कुछ अधिक रहेगा। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। वहीं व्यापारियों को अधिक मात्रा में माल डंप करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 25 July 2020 Saturday

What does your Saturday, July 25, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, July 24, 2020, 17:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion