For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 मार्च राशिफल: कुंभ राशि वालों के कामकाज में आएगी आज रफ़्तार, मिलेगा बड़ा फायदा

|

क्या आज आपके प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी या आज भी किस्मत आपका साथ नहीं देगी। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो इसका सबसे अच्छा माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन की समस्याओं का अंत हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपनी सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करेंगे। मुमकिन है आपके प्रिय आपका पक्ष समझेंगे। आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आर्थिक तौर पर दिन बढ़िया है। हालांकि नया निवेश करने से अभी आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं तो आपका कुछ फायदा हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर आज आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। कामकाज की बात करें तो आज आप पूरे उत्साह और ऊर्जा से अपने सभी काम पूरे करेंगे। नए व्यावसायिक संपर्क बनाने के लिए यह समय बेहतरीन है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:4

शुभ समय:दोपहर 1: 30 बजे से रात्रि 8:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर अचानक आयी नयी जिम्मेदारियां आज आपको परेशान कर सकती है। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो आज आपके उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं और इसका बड़ा खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन जरूरत से ज्यादा चिंता करने की आपकी आदत आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लाएगा। पैसों की स्थिति मजबूत होने की प्रबल संभावना है। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव चल रहा है तो साफगोई से अपने मन की बात कहने से घबराएं नहीं। मुमकिन है आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 45

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके वरिष्ठों से आपकी अनबन संभव है। इस समय आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़े। आज आप मानसिक और शारीरिक तौर पर अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन अशांत रहेगा और आपको झुंझलाहट सी होगी। अगर आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो आप अपनी रुचियों पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो वित्तीय लेन-देन के लिए दिन ठीक नहीं है। आप अपने घर में की साज सजावट में कुछ बदलाव लाने की योजना बना रहे हैं तो घर के बाकी सदस्यों की राय भी जान लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कुछ निर्णय ले सकते हैं, अपना फैसला सोच समझकर लें। बेकार की आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। माता पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज विपरीत परिस्थिति में भी आप पूरी हिम्मत और धैर्य से काम लेंगे। आज आप समझ पाएंगे कि सकारात्मक सोच के जरिये आप अपनी हर समस्या से निजात पा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आपको अपने जज़्बात पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपके पार्टनर इस रिश्ते में दबाव महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज यात्रा करने से बचें अन्यथा शारीरिक कष्ट संभव है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10:15 बजे तक

Chaitra Navratri Wishes in Hindi : इन संदेशों के साथ सबको भेजें माता का आशीर्वाद, बरसेगी मां की कृपाChaitra Navratri Wishes in Hindi : इन संदेशों के साथ सबको भेजें माता का आशीर्वाद, बरसेगी मां की कृपा

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

काफी दिनों से जिस समस्या से आप जूझ रहे थे आज आपके जीवनसाथी के सहयोग से उसका समाधान होगा। अपने प्रिय की समझदारी देख आज आप काफी प्रभावित होंगे, साथ ही उनसे बेहद प्रसन्न भी रहेंगे। आज काम का बोझ काफी हल्का रहेगा जिससे आपको अपने परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने पिता के साथ काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपकी योजना में आखिरी पल में बदलाव आ सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही दिलचस्प रहेगा। आज आप दोनों का अधिकांश समय फोन या इंटरनेट पर ही बीतेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 12:35 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। अपने पार्टनर से ऐसी कोई बात न कहें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे अन्यथा आपको काफी पछतावा हो सकता है। अपने शब्दों पर आप अधिक ध्यान दें। कार्यस्थल पर आज आपके कठिन परिश्रम को सराहा जाएगा और जल्द ही आपका करियर एक नया मोड़ ले सकता है। व्यापारियों का तनाव कुछ बढ़ सकता है। आज आपको अपना हर कदम सोच समझकर उठाना होगा। जल्दबाजी में लिया फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है। आज आपके जीवनसाथी का मूड कुछ उखड़ा-उखड़ा रहेगा। वे आपसे कुछ ज्यादा ही नाराज रह सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप खान पान के साथ साफ सफाई का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा आपको गलत समझा जा सकता है। कार्यस्थल पर इस बात का खास ख्याल रखें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अचानक धन लाभ मिल सकता है। आज कोई महत्वपूर्ण योजना क्रियान्वित हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें ताकि वे उपेक्षित महसूस न करें। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा लेकिन आपको छोटी सी भी लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

हिंदू नववर्ष का पर्व है गुड़ी पड़वा, इन संदेशों के साथ भेजें शुभकामनाएंहिंदू नववर्ष का पर्व है गुड़ी पड़वा, इन संदेशों के साथ भेजें शुभकामनाएं

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आज आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे लेकिन आमदनी उम्मीद के अनुसार नहीं होगी। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। परिजनों के बीच मतभेद और भी गहरे हो सकते हैं। आज आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। कठिन परिस्थिति में वे आपका पूरा साथ देंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। अगर आप काम के प्रति लापरवाही करते हैं तो आपके उच्च अधिकारियों का रवैया सख्त हो सकता है। आज वाद विवाद से आपको बचना होगा, नहीं तो आप कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आपसी सामंजस्य बिगड़ने से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कुछ समय से आप काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज आपके काम करने के तरीके में सुधार देखकर दफ्तर में आपके वरिष्ठ काफी प्रसन्न होंगे। आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। अपनी काबिलियत साबित करने का यही सही समय है इसलिए इस अवसर को हाथ से जाने न दें। व्यापार को लेकर आज भाग दौड़ थोड़ी ज्यादा रहेगी। घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आमदनी आपकी बढ़िया होगी। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। आज प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपकी मुलाकात कुछ खास होगी। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज खर्चे कम होने से आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो अचानक आपके लिए कोई समस्या खड़ी हो सकती है। समय पर काम पूरा न कर पाने की वजह से उच्च अधिकारी कोई ठोस कदम उठा सकते हैं बेहतर होगा आप संभलकर रहें। घर का वातावरण कुछ बिगड़ सकता है। आपके उग्र स्वभाव के कारण आज परिजन आपसे नाराज रहेंगे। अगर आप अपने संबंधों में सुधार लाना चाहते हैं तो आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आज माता पिता की ओर से भी आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कोई समस्या नहीं आएगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

गुड़ी पड़वा 2020: भगवान राम और युधिष्ठिर से जुडी है इस त्योहार की कथा, जानें तिथि और मनाने का तरीकागुड़ी पड़वा 2020: भगवान राम और युधिष्ठिर से जुडी है इस त्योहार की कथा, जानें तिथि और मनाने का तरीका

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने अधूरे कार्यों को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और कामकाज में भी आपका मन लगेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया आर्डर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। साथ ही आज आप दोनों मिलकर घरेलू मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में अपने फैसले सोच समझकर लें अन्यथा आज कोई आपका फायदा उठा सकता है। आज अचानक आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कई मामलों में अच्छा रहेगा। आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी और आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके बीच पारस्परिक तालमेल खूब अच्छा रहेगा। काफी समय से आप अपने काम में काफी व्यस्त चल रहे थे लेकिन आज आपको अपने लिए भी समय मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप मौज मस्ती पर खूब धन खर्च कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 25 March 2020 Wednesday

What does your Wednesday, March 25, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion