Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
25 March Horoscope: मिथुन और मीन राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद रोमांटिक
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरी वालों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा। खुदरा व्यापारियों का अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो लापरवाही न करें। आज किसी करीबी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार का खास ध्यान रखें। इसके अलावा अगर आप ने कर्ज लिया है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास भी करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको लीवर संबंधित कोई दिक्कत है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको किसी करीबी मित्र की मदद करने का मौका मिल सकता है। दफ्तर में यदि कार्यभार अधिक है तो आप पूरी प्लानिंग के साथ अपने काम निपटाने का प्रयास करें। हो सकता है आज आप पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहे। व्यापारी यदि किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं, लेकिन आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो आज आपकी इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो ससुराल पक्ष से कुछ तनाव संभव है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप समझदारी से काम लें। लड़ाई, झगड़े, बहसबाजी आदि से आप दूर रहें। तनाव बढ़ने से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज के दिन आपको काफी सावधान रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से टैक्स के मामले में आप जरा भी लापरवाही न करें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और आपके सभी काम सही समय पर पूरे होंगे। पैसों की बात करें तो अचानक कोई पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21)
घर के वातावरण में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। लंबे समय से चल रहा कोई विवाद शांत होने की प्रबल संभावना है। यदि घर के बड़े बुजुर्गों के साथ किसी महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दे पर आपकी चर्चा होती है तो आप बहुत ही समझदारी से अपनी बात रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है विशेष रुप से यदि आपका इंपोर्ट एक्सपोर्ट का है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आप जारी रखें। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21)
दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है आपके बॉस का रवैया आपके प्रति कुछ ठीक न रहे। इसलिए सभी लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए धन की प्राप्ति होने से बड़ी राहत मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा खासतौर पर माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर)
यदि जीवनसाथी कहासुनी होती है तो कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात का बतंगड़ बन सकता है। इससे आपके घर की शांति भंग होगी, साथ ही इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। उच्च अधिकारी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे और दफ्तर में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विधार्थी है और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तो आप अभ्यास पर अधिक ध्यान दें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज के दिन आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आप के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो उच्च पद की प्राप्ति के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हो सकता है आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुसीबत की वजह बन जाए। गुस्से और लड़ाई झगड़े से बात बिगड़ सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। हालांकि आपको ओवर कॉन्फिडेंस में आकर ऐसा कोई काम न करने की सलाह दी जाती है जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। आज आपके आत्मविश्वास को देखकर वरिष्ठ प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारिक मामले में स्थितियां बेहतर होती नजर आ रही है। आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आपको उसे पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा नुकसान संभव है। दफ्तर में अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखें। व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन देन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी छोटी सी लापरवाही आपके बॉस का गुस्सा भड़का सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपना काम पूरी ईमानदारी और ध्यान से करें। रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। पैसों की बात करें तो आज कोई पुराना उधार चुका सकते हैं जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास करें। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपका उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8: बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि किसी मित्र के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सारी गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है। चुप रहने से बात और बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई आर्थिक प्रयास चल रहा है तो आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप का प्रयास सफल हो सकता है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और आप मिलजुल कर काम करेंगे। व्यापारियों को आज उधार से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











